Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gurugram122001

गुरुग्राम में प्रदूषण 400 के पास, AQI 350 पार, हवा जहरीली

DBDevender Bhardwaj
Oct 21, 2025 08:31:45
Gurugram, Haryana
गुरूग्राम में प्रदूषण का स्तर 400 के पास कुछ इलाकों में AQI 350 के पार आया नजर गुरूग्राम में भी दिल्ली की तरह हवा हुई जहरीली लोगों को हो रही है प्रदूषण से काफी परेशानी आने वाले दिनों में प्रदूषण का और बढ़ सकता है स्तर डेड-लाइन नहीं है वॉक थ्रू -देवेंद्र भारद्वाज, संवाददाता
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Oct 21, 2025 17:05:56
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 21, 2025 17:02:59
Malda, West Bengal:বিস্ফোড়ক তৃণমূল সাংসদ কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায়। অমিত শাহকে বেনজির আক্রমণ কল্যাণের। শাহকে গুজরাতের গুন্ডা বলে তোপ কল্যাণের। গুন্ডাগিরি করে ক্ষমতায় এসেছে বলে তোপ। গোটা দেশে গুন্ডাগিরি চালাচ্ছেন শাহ বলে তোপ কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায়ের। কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায়ের মুখে অসুর। মমতাকে অসুর দমনের ক্ষমতা দিন। অনেকগুলো অসুর ঘুরে বেড়াচ্ছে। বাংলার অসুরগুলো নিধন হোক। নৈহাটিতে বড়মা-র কাছে অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়। এটা কী ভোটের আগে জনসংযোগ রাজ্য-রাজনীতিতে খড়গ তরজা। ধর্ষক বধে চাই খড়গ, গতকাল বলেন শুভেন্দু অদিকারী। এবার খড়গ নিয়ে নয়া ব্যাখ্যা রচনার। খড়গ একমাত্র মুখ্যমন্ত্রীর হাতে আছে। মন্তব্য হুগলির তৃণমূল সাংসদ রচনা বন্দ্যোপাধ্যায়ের। ছাব্বিশের আগেই ছত্রিশের ভবিষ্যদ್ವাণী! দুহাজার ছত্রিশ পর্যন্ত বাংলার মুখ্যমন্ত্রী মমতাই। ভেঙে দেবেন জ্যোতি বসুর রেকর্ড, দাবি কুণালের। তারপর কুর্সিতে বসবেন অভিষেক, ভবিষ্যদ্বাণী কুণালের। রাজনীতিতে ফেরা কি স্রেফ সময়ের অপেক্ষা? সরকারি পদ পাওয়ার পর বেহালা পশ্চিমে শোভন চট্টোপাধ্যায়ের সমর্থনে পোস্টার। এবার কি তবে প্রার্থী? তুঙ্গে জল্পনা।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Oct 21, 2025 17:02:28
Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में पॉल्यूशन का स्तर लगातार बढ़ रहा है. इसे देखते हुए ग्रैप II लगाया गया है. बीती रात मोदी मिल आउटर रिंग रोड पर किसी ने बीच सड़क पर मिट्टी गिरा दी थी जिसे नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने हटाया और धुल न उड़े इसके लिए सड़क पर पानी का फागिंग कराया गया. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मिट्टी के ढेर उठाकर पानी का छिड़काव किया गया ताकि पॉल्यूशन बढ़े लोगों को दिक्कत न हो. भाजपा निगम पार्षद राजपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में अब रामराज की सरकार है लेकिन पॉल्यूशन का ग्राफ बढ़ रहा है, इसीलिए उन्होंने यह मुहिम शुरू की है कि उनके वार्ड के सड़क पर फैला धूल मिट्टी या कूड़ा तुरंत साफ करवा दिया जाए और पानी का छिड़काव कराया जाए ताकि पॉल्यूशन कम हो.
0
comment0
Report
Oct 21, 2025 17:01:50
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 21, 2025 17:01:45
Noida, Uttar Pradesh:अंजीर की माला पहनाकर रोशन लाल कंबोज ने किया बाबा रामदेव का स्वागत गोल्ड लेमिनेट इंडिया के प्रोडक्ट्स देख बाबा रामदेव ने की रोशन लाल कंबोज की सराहना यमुनानगर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवक रोशन लाल कंबोज ने इस वर्ष दीपावली के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि पीठ हरिद्वार पहुंचकर विशेष भेंट की। इस दौरान रोशन लाल कंबोज ने बाबा रामदेव का स्वागत पारंपरिक ढंग से अंजीर की माला पहनाकर किया, जोकि बड़ी दुर्लभ मिलती है । बाबा रामदेव ने उनके इस आत्मीय स्वागत को सराहा और स्नेहपूर्वक उनका अभिवादन स्वीकार किया। भेंट के दौरान रोशन लाल कंबोज ने अपनी कंपनी गोल्ड लेमिनेट इंडिया लिमिटेड के नवीनतम प्रोडक्ट्स भी बाबा रामदेव को दिखाए। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने हाल ही में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नई मशीनें स्थापित की हैं, जिनसे उच्च गुणवत्ता वाले लैमिनेट तैयार किए जा रहे हैं। बाबा रामदेव ने इन प्रोडक्ट्स को देखकर रोशन लाल कंबोज की उद्योग जगत में की गई मेहनत और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि “आज उद्योगपतियों में रोशन लाल कंबोज ने अपनी एक अलग और प्रेरणादायक पहचान बनाई है।” इस अवसर पर बाबा रामदेव ने रोशन लाल कंबोज और उनके पुत्र को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योगपति जो समाजसेवा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहते हैं, वे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोशन लाल कंबोज ने भी बाबा रामदेव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पतंजलि पीठ की प्रेरणा से वे समाज कल्याण और स्वदेशी उद्योग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे। इस भेंट ने दीपावली के पर्व को और भी विशेष बना दिया।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Oct 21, 2025 17:01:35
Patna, Bihar:एंकर - पटना सिटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मुर्तुजीगंज स्थित अरुण बाग के पास मंगलवार की रात एक डेकोरेशन और साउंड गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम हीरा एंड कंपनी साउंड एंड डेकोरेशन का बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैल गई कि देखते ही देखते गोदाम में रखे सैकड़ों बांस, पंडाल के कपड़े, कुर्सियाँ और एक स्कूटी जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी और पाइप के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया। घटना के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लोगों को आशंका थी कि आग रिहायशी क्षेत्र तक न फैल जाए। हालांकि, फायर कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच मेहंदीगंज थाना पुलिस कर रही है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
KSKumar Shashivardhan
Oct 21, 2025 17:01:21
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव ने कभी उनकी पीड़ा को समझा होता ना.. तो इतना बचकाना बयान बयान नहीं देते और इसीलिए कहते है. इसी के लिए कहा गया है ना की गद्दी विरासत में मिलती है.. बुद्धि विरासत में नहीं मिलती है ..बुद्धि नहीं मिलती है उसके लिए प्रयास करना होता है और कुछ लोगों की आदत होती है उनके जीवन भर उनका बचपन नहीं जाता है... इस प्रकार की हरकतें कर ही देंगे और यही हरकतआज भी करते है. उन्होंने कहा यह दीप जलाने की आवश्यकता क्या है.. यानी उनको दीपावली से नफरत है.. यानी अब तक तो हम सोचते थे कि अयोध्या में राम जन्म भूमि और हिंदू तीर्थ से ही इनको नफरत होगी.. आप याद करिए जब हम पंच तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था तो उन्होंने कहा था कि मैं सैफई में दुर्योधन की मूर्ति लगाऊंगा.. मैंने कहा भाई कंस की भी लगा दीजिए ..भाई हम तो भगवान कृष्ण की मथुरा को वृंदावन को सजाएंगे संवारेंगे क्योंकि हमारे संस्कार है. आपको कंस और दुर्योधन प्यारे है. आप उनकी लगाइए और यही बात उन्होंने इस बार भी यहां कही दीपावली के अवसर पर वह रामद्रोही ही नहीं कृष्ण द्रोही भी है. और सनातन त्योहारों के द्रोही भी है. किस प्रकार का दोहरा चरित्र लेकर के यह लोग कार्य करते है. यही परिवर्तन है. "आप जब कोई सामान खरीदते है. तो सामान खरीदते समय एक चीज जरूर देखें क्या उसमें कहीं उसमें हलाल सर्टिफिकेशन तो नहीं लिखा हुआ है. यानी हर वस्तु में हलाल सर्टिफिकेशन..हमने यूपी में बैन किया है.. मुझे लगता है आज यूपी के अंदर उत्तर प्रदेश के अंदर को इसको खरीदने का कोई इसको बेचने का दूसरा हिम्मत नहीं करेगा.. लेकिन आप आश्चर्य करेंगे की साबुन का भी हलाल..कपड़े का भी हलाल.. दिया सलाई का भी हलाल"
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 21, 2025 17:00:57
Kanpur, Uttar Pradesh:जे के कैंसर अस्पताल परिसर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या - दामाद ने कराई थी अपने ससुर की हत्या - पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया. दामाद ने पुलिस को बताया कि जबरदस्ती शादी कराने की वजह से हत्या की गई. कहानियों के अनुसार दामाद मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी का अफेयर था और ससुर ने उसे जेल भेजवाने की धमकी दी. इसके बाद उसने ससुर और पत्नी की हत्या कराने की प्लानिंग की. ससुर को उसने अपने सामने मर्डर कराया, उन्हें चाकू से 18 बार गोदा गया. आरोपी दामाद ने भी पत्नी की हत्या करवाने की योजना बनाई, लेकिन उससे पहले ही गिरफ्तार हो गया. जानकारी के अनुसार राजकुमार सिंह राजावत किसान थे, उनकी पत्नी अस्पताल में इलाज चल रही थी. 17 अक्टूबर को वे रात को घर से निकल गए और वापस नहीं लौटे. गुमशुदगी दर्ज किया गया. अस्पताल के CCTV फुटेज से मामले की जानकारी मिली. 300 CCTV फुटेज खंगाली गईं. एक सीसीटीवी में राजकुमार बाइक सवार दो युवकों के साथ जाते दिखे.
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 21, 2025 17:00:44
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में जे के कैंसर अस्पताल परिसर में तीमारदार की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है. पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. दामाद ने बताया कि जबरदस्ती शादी कराने की वजह से उसने यह हत्या की थी. थाना स्रोतों के अनुसार अस्पताल परिसर से बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में पाया गया था. CCTV फुटेज की गहन जांच में हत्या की योजना का संकेत मिला. आरोपी दामाद मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा था और ससुर ने उसे जेल भेजने की धमकी दी. इसके बाद उसने ससुर और पत्नी की हत्या की योजना बनाई और ससुर को अपने सामने चाकू से मर्डर कराया गया. हत्यारों ने राजकुमार सिंह राजावत के शव को चाकू से 18 बार गोदा. आरोपी मोहित ने आगे बताया कि वह हत्या के समय दूर खड़ा था और दूसरे सहयोगी भी शामिल थे. घटना के अनुसार राजकुमार 55 साल farmer थे और उनकी पत्नी अनीता देवी कानपुर के एक अस्पताल में इलाजरत थीं. नम्रता ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर को रात लगभग 9 बजे राजकुमार अस्पताल से खाने की बात कह कर निकल गए थे, पर वापस नहीं लौटे. परिवार ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई. शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि JK कैंसर अस्पताल परिसर में एक लाश पड़ी है. पुलिस ने लगभग 300 CCTV फुटेज खंगाले और पता चला कि अस्पताल परिसर के CCTV में राजकुमार बाइक सवार दो युवकों के साथ जाते दिखाई दे रहे थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है. बाइट- श्रवण कुमार सिंह डीसीपी सेंट्रल
0
comment0
Report
Oct 21, 2025 16:58:26
1
comment0
Report
Oct 21, 2025 16:54:29
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ग्वालियर , स्टेशन ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल श्री कन्हैया लाल मीना को उनकी तत्परता, कार्य के प्रति समर्पण तथा साहसिक कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा 'एम्प्लॉई ऑफ़ द मंथ' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री मीना को ₹2000/- की नकद राशि और एक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि, 03 सितंबर 2025 को ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 01 के झाँसी छोर पर खड़ी गाड़ी संख्या 12138 पंजाब मेल के एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने का जोखिम भरा प्रयास किया। इस दौरान महिला यात्री असंतुलित होकर गिरने लगी। उसी समय एक अन्य यात्री ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी असंतुलित होकर प्लेटफ़ॉर्म गैप में गिरने लगा।
1
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Oct 21, 2025 16:46:33
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के कन्हैया चौक के समीप स्थित हरियाणा वेयरहाउसिंग निगम के गोदाम के बाहर रखे गए बारदाने में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। गोदाम के बाहर बड़ी मात्रा में बारदाना (जिसका उपयोग अनाज भरने के लिए किया जाता है) रखा हुआ था। अचानक उसमें आग भड़क उठी, जिससे धुआं चारों ओर फैल गया। गोदाम कर्मियों और आसपास के लोगों ने तुरंत बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी। तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी राहगीर द्वारा फेंका गया जलता हुआ पटाखा का टुकड़ा बारदाने में गिर गया होगा, जिससे यह हादसा हुआ। चूंकि दीपावली का समय चल रहा है, इसलिए पटाखे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गोदाम कर्मियों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती, तो आग गोदाम के अंदर रखे अनाज तक फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी जगहों के पास पटाखे या ज्वलनशील वस्तुएं न फेंकें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके。
5
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Oct 21, 2025 16:45:13
Patna, Bihar:मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मुर्तुजीगंज स्थित अरुण बाग के पास मंगलवार की रात एक डेकोरेशन और साउंड गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि देखते ही देखते गोदाम में रखे सैकड़ों बांस, पंडाल के कपड़े, कुर्सियां और एक स्कूटी जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया। घटना के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लोगों को आशंका थी कि आग रिहायशी क्षेत्र तक न फैल जाए। हालांकि, फायर कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच मेहंदीगंज थाना पुलिस कर रही है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top