Back
फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में ढाई साल के बच्चे की टंकी में डूबकर मौत
JPJai Prakash
Mar 02, 2026 03:17:10
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद: पानी के टैंक में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत
फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में ढाई साल के मासूम बच्चे की पानी से भरे टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है।
मृतक बच्चे की पहचान हरदीप के रूप में हुई है। उसके पिता राजू और मां काशी बाई मजदूरी का काम करते हैं और सैनिक कॉलोनी में बने कमरों में से एक में किराये पर रहते हैं। परिवार में कुल छह बच्चे हैं। कॉलोनी में ही एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें राजू और काशी बाई काम करते हैं।
शनिवार को वे हरदीप को अपने साथ काम पर ले गए थे।
बताया जाता है कि शाम को बाकी बच्चे घर पहुंच गए और हरदीप को भी घर लेकर लौट आए, जबकि माता-पिता काम पर ही रहे। घर लौटने के बाद बच्चे गली में खेलने लगे। इसी दौरान हरदीप खेलते-खेलते पास में बने पानी से भरे टैंक के पास पहुँच गया। टैंक को ऊपर से प्लाई से ढका गया था, लेकिन ढक्कन हटने के कारण वह उसमें गिर गया।
देर शाम जब माता-पिता काम से लौटे तो हरदीप घर पर नहीं मिला। परिवार और आसपास के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर रात खोजबीन के दौरान पानी के टैंक में उसका शव मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowMar 02, 2026 04:49:120
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 02, 2026 04:48:580
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 02, 2026 04:48:500
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 02, 2026 04:48:420
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 02, 2026 04:48:070
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 02, 2026 04:47:570
Report
STSharad Tak
FollowMar 02, 2026 04:47:290
Report
TCTanya chugh
FollowMar 02, 2026 04:47:090
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowMar 02, 2026 04:46:460
Report
BMBiswajit Mitra
FollowMar 02, 2026 04:46:030
Report
0
Report
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 02, 2026 04:33:290
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 02, 2026 04:33:170
Report
