Back
बसंतपुर उदल रामनगर में कुल्हाड़ी से हमला, चार की मौत से दहशत
Babaganj, Uttar Pradesh
बसंतपुर उदल रामनगर में कुल्हाड़ी से हमला, चार की मौत से दहशत
बाबागंज। रुपईडीहा थाना के बसंतपुर उदल के मजरे रामनगर गांव में 1/2 मार्च की रात लगभग 12.30बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दो भाइयों के बिबाद में एक पुरुष सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए,सभी को तत्काल पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 82 बर्षीय शिताला पत्नी राम फेरन, 62 वर्षीय बदलूराम पुत्र राम फेरन,60 वर्षीय संजू देवी पत्नी बदलूराम ,20 बर्षीय पार्वती पुत्री बदलूराम को मृत घोषित कर दिया लगभग 40 वर्षीय गुरुदेव पुत्र बदलू राम तथा 30 वर्षीय निरंकार पुत्र बदलू राम,गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला, 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी चरदा भेजा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद एक पुरुष तीन महिलाओं सहित चार को मृत घोषित कर दिया, तथा गंभीर रूप से घायल निरंकार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के भेज़ दिया गया,घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी आरएस रावत, क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ,पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। घर के भीतर खून के निशान, टूटी-फूटी वस्तुओं पड़ी दिखी और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी,घर के बाहर से बरामद की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानो को तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पिछले कुछ समय से तनाव में था और घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। गांव के लोग इस जघन्य घटना से स्तब्ध हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OSONKAR SINGH
FollowMar 08, 2026 11:19:280
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 08, 2026 11:19:120
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 08, 2026 11:18:470
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 08, 2026 11:17:330
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 08, 2026 11:16:220
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 08, 2026 11:16:120
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 08, 2026 11:15:480
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 08, 2026 11:15:260
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 08, 2026 11:08:220
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 08, 2026 11:06:350
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 08, 2026 11:06:160
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 08, 2026 11:05:440
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 08, 2026 11:05:280
Report