icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने के आरोप, जांच कमेटी ने रिपोर्ट मांगी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। एंकर- राशन डिपो धारक से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों में घिरे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अब कैमरे के सामने आए हैं। इंस्पेक्टर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आरोपी इंस्पेक्टर का कहना है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ विभाग पहले ही कार्रवाई कर चुका है। विभागीय जांच में कई खामियां मिलने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर का आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर शिकायतकर्ता ने उन्हें बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए विभाग की ओर से तीन अधिकारियों की एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को सात दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपनी है। आरोपी इंस्पेक्टर का कहना है कि वह जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें स्वीकार किया जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने समेत अन्य आरोपों में आखिर कितनी सच्चाई है? इसका खुलासा जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो पाएगा। बाइट — खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर, जिन पर आरोप लगे हैं।
0
0
Report

भिवानी की साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पहला मुकाबला जीता

Bhiwani, Haryana:भिवानी एशियन गेम्स 2026; भिवानी की साक्षी ने पहला मुकाबला जीता, घर पर बैठ परिवार ने टीवी पर देखा, ओलिंपिक ब्रांज मेडलिस्ट को हराया एशियन गेम्स 2026 में भिवानी के गांव धनाना निवासी बॉक्सर साक्षी चौधरी ने मंगलवार को जापान में पहला मुकाबला खेला। पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलिंपिक की ब्रांज मेडलिस्ट बॉक्सर को 5-0 से हराया है। वहीं इस मुकाबले को परिवार ने घर पर बैठकर टीवी पर देखा। साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स के महिला 51 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलिगास को 5-0 से हारकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। बॉक्सर साक्षी चौधरी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि साक्षी ने काफी अच्छा मुकाबला देखा। शुरूआत से ही पूरे जोश में दिखी। वहीं ओलिंपिक 2024 की ब्रांज मेडलिस्ट को पहले ही मुकाबले में हरा दिया। अब साक्षी चौधरी का अगला मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। उम्मीद है कि उस मुकाबले में भी जीत के लिए साक्षी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा था कि अब वे एशियन गेम्स पर फोकस करेंगी। वहीं एशियन गेम्स के लिए पसीना बहा रही थी। बॉक्सर साक्षी के पिता किसान, मां गृहणी भिवानी के गांव धनाना की बेटी साक्षी 51 किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सिंग करती है। साक्षी के पिता मनोज कुमार खेतीबाड़ी करते हैं और साक्षी की मां शीला देवी गृहणी है। मनोज कुमार को 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। उनका लड़का आर्मी में लगे हुए हैं। साक्षी ने 2012 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वहीं साक्षी एमए की पढ़ाई पूरी करके एमबीए की पढ़ाई कर रही है। साक्षी चौधरी को 14 साल हो गए बॉक्सिंग खेलते हुए। बाइट : बॉक्सर साक्षी चौधरी के पिता मनोज कुमार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

निम्बाहेड़ा नगर परिषद में भाजपा का उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित, बोर्ड की तस्वीर साफ

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगर परिषद में सभापति के बाद अब उपसभापति पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। वार्ड नंबर 21 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहुंचे निलेश मेहता निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी विकास पंचोली ने निलेश मेहता के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले सभापति पद पर भाजपा की Shilpa Bhutda भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। सभापति और उपसभापति दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित उपसभापति निलेश मेहता का स्वागत किया। निर्वाचन के बाद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
0
0
Report

पंचकुला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आर्चना गुप्ता की बैठकें, आज ओबीसी मोर्चा पदभार समारोह

Panchkula, Haryana:भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पंचकूला में संगठनात्मक बैठकें पंचकूला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रही है। सुबह 11 बजे से विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की जानकारी है वहीं, दोपहर पंचकमल कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां पूरी हैं।
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया के कच्चा कोठी पार्क के जीर्णोद्धार को तेजी से करने के निर्देश

Purnia, Bihar:काझा कोठी पार्क को मिथिला हॉट के तर्ज पर विकसित करने की कवायत पर पर्यटन विभाग पलीता लगा रहा है। दरअसल पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से पार्क को विकसित किया जाना है। पार्क परिसर में 1807 वर्ग फुट क्षेत्रफल में पूर्णता सुसज्जित डायनिंग एरिया का निर्माण भी करना है, लेकिन कार्य की धीमी गति और पार्क परिसर के अंदर बने तालाब का पूर्णिया के जिलाधीश अंशुल कुमार ने औचक निरीक्षण किया तो उपस्थित अधिकारियों और संवेदकों पर बिफर पड़े। उन्होंने सीधे शब्दों में कार्य को जल्द निष्पादित करने को लेकर फटकार लगाई। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी जिसमें फूड पार्क, हाट, मेडिटेशन सेंटर, और पाथ जैसे कई अहम चीज होगी। लेकिन कार्य की गति धीमी होने के कारण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इसे जल्द पूरा करें साथ ही आने वाले छठ को देखते हुए तालाब की सफाई भी त्वरित गति से करने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

जमुई एनकाउंटर पर तेजस्वी और सम्राट चौधरी के बयान भिड़ेंगे राजनीति गर्म

Patna, Bihar:जमुई में हुए एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट लिखा. जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी. पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं. तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर “यादव” उनका भाई है. तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके. अब तेजस्वी यादव कहेंगे “देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.” मैं अभी भी कहूँगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दिजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है. “सम्राट का सुशासन” है भाई…
0
0
Report

खूँटी में करमा पर्व की भव्य पूजा, बहनों के साथ रातभर नाच-गान

Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में करमा पर्व की तैयारी है. आज झारखंड का प्रमुख पर्व करमा एकादशी के अवसर पर व्रत रखा जाएगा. खूँटी की बहनें भाइयों की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना के लिए उपवास करेंगी. शाम तक जावा उठाने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी और घर-घर में पूजा अर्चना की जाएगी. क्रम अखरा में सामूहिक क्रम महोत्सव की तैयारी भी चल रही है. यह महोत्सव आयोजक समिति द्वारा अयोजित किया जाएगा और बहनें पूजा-पाठ की तैयारी कर रही हैं. आज रात को भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें पूजा के पश्चात नाच-गान होगा. ढोल-नगाड़ों के साथ लोग पारम्परिक वेशभूषा में शामिल होंगे. उपासक महिलाएं पूजा-अर्चना के बाद नाच-गान करेंगी. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई लोग शामिल होंगे. आयोजन समिति के सोम आशापूर्ति ने बताया कि तैयारी जोरों-शोर से चल रही है; आज शाम पूजा-अर्चना होगी और हजारों लोगों की भीड़ होगी. पूजा के बाद रात भर नाच-गान की तैयारी है. महिलाएं आज भादो एकादशी के मौके पर करम पूजा करेंगी और जावा उठाए जाएँगे. शाम को उपासक महिलाएं, लड़कियाँ, युवतियाँ सभी करम राजा की पूजा करेंगी; पूजा के बाद नाच-गान होगा और सभी मिलकर करम पर्व मनाएँगे.
0
0
Report

मध्यप्रदेश के कंचन ज्वेलर्स लूट मामले में गढ़वा पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार

Narayanpur, Jharkhand:मध्य प्रदेश मे कंचन ज्वेलर्स दुकान लुटकांड के एक और आरोपी को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार, उसके पास से लुटा हुआ सोना और लुटा हुआ बाइक बरामद, गढ़वा के साबिर के पास पुलिस ने किया बरामद। गढ़वा जिले के रंका और हरिहरपुर इलाके में बाइक लूट के बाद अपराधियों ने बाइक की नंबर प्लेट बदल दी और उसे मध्य प्रदेश पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक, इसी बाइक का इस्तेमाल विंध्यनगर थाना क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम देने में किया गया। पुलिस ने पतिहारी निवासी शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट में मिले हिस्से का सोना, 44 सौ रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में शमशाद ने पुलिस को बताया कि लूटी गई अपाची बाइक को अनपरा में राहुल स्वीपर के घर रखा गया था। बाद में बाइक की नंबर प्लेट हटाई गई और मध्य प्रदेश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को नंबर प्लेट हटाने और 13 सितंबर को वारदात के बाद नंबर प्लेट दोबारा लगाने की बात सामने आई है। मामले में रौशन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में बाइक लूट से लेकर मध्य प्रदेश के ज्वेलर्स लूटकांड तक कई अहम कड़ियां सामने आई हैं। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही सोनू उर्फ शाबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं शमशाद पर रंका, हरिहरपुर, अनपरा और विंध्यनगर थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क के अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top