Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridabad121004

बल्लभगढ़ में मिल्क प्लांट रोड के लिए आरएमसी सड़क का शिलान्यास, विकास की नई दिशा

ACAmit Chaudhary
Oct 27, 2025 10:17:00
Faridabad, Haryana
बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया मिल्क प्लांट रोड के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत कहा - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं एकर - बल्लभगढ़ बाजार को मुंबई–बड़ोदरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली मुख्य मिल्क प्लांट रोड अब आधुनिक तकनीक आरएमसी (RMC) से बनाई जाएगी। आज बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं० मूलचंद शर्मा ने सड़क निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने ढोल बाजे के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं और यह सड़क बनने से बल्लभगढ़ बाजार, सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड से लगती आर्य नगर, भाटिया कालोनी,सेक्टर 2 का मुख्य मार्ग सहित कई कॉलोनियों के साथ-साथ आसपास के कई स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण से पहले इस क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है।निगम द्वारा यहां पर पहले Vिधायक पंo मूलचंद शर्मा के athक प्रयास से बड़ी सीवर लाइन डाली जा चुकी है,जिस पर लगभग 2 करोड़ 50 लाख की लागत से कार्य किया गया है। जिससे सड़क की गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब सड़क को मजबूत और टिकाऊ आरएमसी लेयर से तैयार किया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों तक नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में सड़क, सीवर और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं।उसी कड़ी में बल्लभगढ़ भी अछूता नहीं है बल्लभगढ़ में भी लगातार विकास कार्य चल रहे है,प्रदेश सरकार के खजाने बल्लभगढ़ के विकास कार्यों के लिए हमेशा खुले हुए हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 27, 2025 13:04:37
0
comment0
Report
GJGaurav Joshi
Oct 27, 2025 13:04:21
Nainital, Uttarakhand:भले ही उत्तराखंड में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवा बेहतर होने के लाभ दावे और वादे करें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है क्योंकि नैनीताल जिला अस्पताल बीडी पांडे में डॉक्टर के कई पद लंबे समय से रिक्त चल रही है इसके अलावा कई टेक्नीशियन ड्राइवर के पद खाली हैं। इन पदों के खाली होने से अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है अस्पताल में किसी प्रकार की बेहतर सुविधा नहीं है जिसके चलते मरीजों को यहां से मैदानी क्षेत्र की तरफ रेफर कर दिया जाता है। जिला अस्पताल में कोविड काल के दौरान प्रधानमंत्री केयर फंड से लगाया गया ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट पिछले दो साल से बंद पड़ा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को अब तक इसका कोई लाभ नहीं मिल सका है। केंद्र सरकार ने पीएम केयर फंड से देशभर के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किए थे। नैनीताल जिला अस्पताल में भी करोड़ों की लागत से आधुनिक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों और रख-रखाव की कमी के चलते यह पिछले 3 वर्ष से बंद पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासीयो ने भी सवाल उठाए हैं कि जब सरकार ने आधुनिक उपकरण उपलब्ध करा दिए हैं तो फिर व्यवस्थापकों की लापरवाही के कारण आम मरीजों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 27, 2025 13:03:30
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR:सोनभद्र जनपद में छठ पूजा के दौरान अचानक मौसम ने बदला मिजाज और आस्था के इस महापर्व में बरसात बन गई चुनौती। सोन नदी किनारे चोपन नगर के छठ घाट पर अर्घ्य से ठीक पहले हुई जोरदार बारिश ने श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मचा दी। हालात को देखते हुए एसपी खुद मौके पर पहुंचे और व्रतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। VO: छठ महापर्व का माहौल श्रद्धा, आस्था और भक्ति से भरा हुआ था लेकिन अर्घ्य से ठीक पहले अचानक आसमान से बरसे पानी ने माहौल को बदल दिया। छठ व्रतियों के साथ घाट पर पहुंचे परिवार जन बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए एसपी सोनभद्र तुरंत पहुंचे और पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला। थाना चोपन पुलिस और पीएसी के जवान भीड़ में किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो, इसके लिए लगातार मोर्चा संभाले रहे। पुलिस ने व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। फिलहाल बारिश थम चुकी है, लेकिन पुलिस की चौकसी अब भी जारी है ताकि श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई आँच न आए।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 27, 2025 13:03:10
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- छठ पूजा का पर्व गोंडा जिले में श्रद्धा और धूमधाम के साथ 51 अलग-अलग स्थानों पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने खैरा भवानी मंदिर के पोखरे पर सरयू नदी के कटरा घाट समेत कई स्थानों पर एकत्रित होकर सूर्यदेव और षष्ठी मां की पूजा अर्चना की है। इस दौरान उन्होंने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इन पूजा स्थलों पर देखने को मिल रही है महिलाएं प्रसाद,फल और अन्य सामग्री लेकर इन पवित्र स्थलों पर पहुंची और पूरी श्रद्धा से सूर्य की पूजा की है। मनकापुर तहसील क्षेत्र के आईटीआई परिसर कर्नलगंज के सरयू नदी तट और तरबगंज के बाबा बनदास मंदिर के पास स्थित तालाबों पर भी महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इन स्थानों पर भी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि छठ पूजा का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए है पुलिस कर्मियों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई है। और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही थी खैरा भवानी मंदिर के पोखरे पर विशेष रूप से अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, मनोज कुमार रावत और नगर कोतवाल विवेक कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Oct 27, 2025 13:02:30
Gauri Kala, Uttarakhand:एंकर–छठ पर्व के तीसरे दिन नहाय खाय ओर खरना के बाद आज व्रती महिलाओं ने छठ घाटों में पहुँच कर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया और कल सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन हो जाएगा। वॉइस 1– चार दिन तक चलने वाले इस महाव्रत के आज तीसरे दिन सुबह से ही व्रती महिलाओं ने अर्घ्य की तैयारी शुरू कर दी थी। रुद्रपुर की कल्याणी नदी स्थित छठ घाट पर चार बजे से ही व्रती महिलाओं के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक सैकड़ों महिलाएं छठ घाट पहुँच गयीं और निर्धारित मुहूर्त पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य देकर पाँच बार परिक्रमा की। व्रती महिलाओं ने सूर्य भगवान को दूध और जल चढ़ाया और परिवार, बच्चों के सुख समृद्धि की कामना की। उधम सिंह नगर में दो सौ से अधिक छठ घाटों पर हजारों महिलाओं ने यह अर्घ्य दिया。
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 27, 2025 13:02:14
Munger, Bihar:उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, बिहारवासियों की समृद्धि की कामना मुंगेर: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असरगंज प्रखंड के जलालाबाद स्थित राज बनेली स्मृति दुर्गा मंदिर परिसर के लॉर्ड पोखर पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे。 अर्घ्यदान के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ बिहार की आत्मा का पर्व है, जो पूरी दुनिया को यह संदेश देता है कि हम उगते और डूबते दोनों सूर्य को समान श्रद्धा से नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अनोखी भूमि है, जिसने भारत को स्वर्ण युग दिया। मुंगेर की धरती वीर कर्ण की भूमि रही है, जहां अंगराज की राजधानी थी और यहीं से सूर्य उपासना की परंपरा की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कामना की कि छठ पर्व बिहार में खुशहाली, समृद्धि और विकास का संदेश लेकर आए。
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 27, 2025 13:01:08
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top