icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोपालगंज में नारायणी तट पर शवदाह गृह के शिलान्यास से शिक्षा मंत्री की पहल तेज

Gopalganj, Bihar:सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी दो दिवसीय दौरे पर गोपालगंज पहुँचे बैकुंठपुर विधानसभा में कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया वही उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आज नारायणी नदी के डुमरिया घाट पर विधुत शवदाह गृह व परम्परागत शवदाह गृह का शिलान्यास किया वही मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि नारायणी नदी के तट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत राम घाट व सीता घाट का निर्माण हुआ है वही विधुत शवदाह गृह के निर्माण के लिए भारत सरकार से नमामि गंगे योजना से 4 करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे लेकिन संवेदक ने काम नही लगाया जिसके बाद बुडको ने कैंसिल किया पुनःनिविदा हुई है आज हमने शिलान्यास किया है 6 करोड़ रुपये की लागत से विधुत शवदाह गृह व परम्परागत शवदाह गृह का निर्माण होगा वही पब्लिक के जरूरत के सभी संसाधन रहेंगे शुद्ध पेयजल,शौचालय ,प्राथना कक्ष का निर्माण होगा
0
0
Report
Advertisement

मारपीट में युवक घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dipu RawatDipu RawatFollow6m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बेलहिया निवासी सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र शिवम वर्मा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 20 मई को उनका पुत्र शिवम वर्मा डीजल लेने के लिए बरियारपुर टोला बगहिया स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। आरोप है कि पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर धक्का मार दिया। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और मारपीट कर दी। मारपीट में शिवम वर्मा के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भिटौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर आयोजित, 45 लाभार्थी हुए चयनित

Dipu RawatDipu RawatFollow9m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। विकासखंड परतावल सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे और विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण कराया। शिविर के संयोजक सहायक विकास अधिकारी श्याम सुन्दर तिवारी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों की जांच एवं आवश्यकताओं का मूल्यांकन किया गया। जांच के दौरान कुल 45 लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों एवं कृत्रिम अंगों के लिए चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चयनित लाभार्थियों की आगे की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें आवश्यकता अनुसार निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सरल और सुगम बनाया जा सके। शिविर में दिव्यांग कल्याण विभाग के कर्मचारी रदल पटेल, अनुज गुप्ता, सिद्धार्थ पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना में मंढोली खनन पट्टा पर जनसुनवाई: ग्रामीणों ने कहा, अविलंब निलंबित करो

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना मंढोली गांव में प्रस्तावित खनन पट्टा 160 की पर्यावरण स्वीकृति को लेकर आयोजित हुई जनसुनवाई।जनसुनवाई के दौरान एजेंसी द्वारा प्रोजेक्ट का प्रजेन्टेशन किया गया प्रस्तुत।ग्रामीणों ने मौखिक एवं लिखित रूप से अपने सुझाव और दर्ज करवाई आपत्तियां।अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने सुनी ग्रामीणों की समस्या।।ग्रामीणों ने कहा किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे खनन। एंकर नीमकाथाना इलाके के मंढोली गांव में प्रस्तावित खनन पट्टा 160 की पर्यावरण स्वीकृति को लेकर जनसुनवाई आयोजित हुई अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।जनसुनवाई के दौरान एजेंसी द्वारा प्रोजेक्ट का प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने मौखिक एवं लिखित रूप से अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवाईं। मंढोली सरपंच मुरारी यादव ने बताया कि जनसुनवाई के लिए आई टीम के प्रजेन्टेशन का पूरे गांव ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित खनन क्षेत्र के चारों तरफ आबादी बसी हुई है, आसपास मंदिर एवं तालाब स्थित हैं। साथ ही पटवारी द्वारा दी गई रिपोर्ट को गलत बताते हुए प्रशासन से मांग की कि लीज की निष्पक्ष जांच करवाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। ग्रामीण सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि गांव वासियों ने अलग-अलग तरीके से मौखिक व लिखित आपत्तियां दर्ज करवाई हैं, मंढोली गांव में खनन की किसी प्रकार की आवश्यकता नहीं है। पहाड़ी क्षेत्र के चारों ओर बसावट है, ऐसे में यदि सरकार खनन करवाना चाहती है तो पहले गांव को दूसरी जगह बसाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से जारी खनन पट्टों के लिए गोचर भूमि से रास्ता निकाला गया तथा कई कार्य अवैध तरीके से किए गए हैं। यदि खनन शुरू हुआ तो ग्रामीणों का गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता मनीराम यादव ने कहा कि प्रस्तावित खनन से क्षेत्र में वायु, जल, ध्वनि प्रदूषण एवं कंपन का खतरा बढ़ेगा, जिसका सीधा असर कृषि और पशुपालन पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में मंदिर एवं सार्वजनिक धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें खनन से नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा यातायात और सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आपत्तियां दर्ज करवाई गई हैं। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि गांव की पहाड़ी क्षेत्र में पिछले 10–15 वर्षों से खनन गतिविधियां संचालित हो रही हैं। पहाड़ी के आसपास बालाजी मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर, चिलाय माता मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहां श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन गतिविधियों के कारण धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है तथा आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन के कारण क्षेत्र में धूल, शोर एवं पर्यावरणीय प्रभाव बढ़े हैं, वहीं लगातार मशीनों के संचालन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर पूर्व में भी शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि वर्तमान खनन पट्टे की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, पट्टे को निरस्त किया जाए तथा भविष्य में नए खनन पट्टे जारी नहीं किए जाएं।जनसुनवाई के दौरान एडीएम भगीरथ साख ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझाव एवं आपत्तियों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। खनन के लिए स्वीकृति जारी करना या नहीं करना सरकार के स्तर का निर्णय है। इस दौरान एडीएम भगीरथ साख, प्रदूषण नियंत्रण विभाग सीकर की अधिकारी सविता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report

उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में वर्षपर्यंत पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा

Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बैठक, पर्यटन स्टेकहोल्डर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित, "विजिट माय स्टेट" जैसे विशेष अभियान चलाने का सुझाव, दिया कुमारी ने ‘अननोन डेस्टिनेशंस’ और ऑफ-सीजन टूरिज्म को बढ़ावा देना पर्यटन विभाग की प्राथमिकता, घरेलु पर्यटन को बढ़ावा, देशभर में राजस्थान के रोड शो होंगे, वीसी में राजस्थान में वर्षपर्यंत पर्यटन बनाए रखने पर चर्चा की गई, दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर - उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में सचिवालय से पर्यटन सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित हुई, पर्यटन सचिव शुचि त्यागी और पर्यटन आयुक्त रुक्मिणी रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, पवन जैन सहित RATO प्रेजिडेंट महेन्द्र सिंह राठौड़ और शांभवी सिंह, FHTR प्रेजिडेंट सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, ADTOI प्रेजिडेंट हेम सिंह, FRTO प्रेजिडेंट योगेंदर सिंह, HRAR से तरुण बंसल और अधीरज सिंह, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रेजिडेंट हुसैन खान और सचिव रणविजय सिंह, HFR प्रेजिडेंट पवन मेहता समेत अन्य सम्बंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ पर्यटन में वर्षपर्यंत पर्यटन बनाए रखने पर चर्चा की गई।
0
0
Report

विनोद पथैना गैंग सहित गिरफ्तार, अदालत में पेश, 3 दिन की रिमांड

Bharatpur, Rajasthan:एंकर-बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर वारदात करने वाला कुख्यात बदमाश विनोद पथैना अपनी गैंग सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी लंगड़ाते हुए पुलिस का सहारा लेकर भरतपुर जिला कोर्ट पहुंचा। लंगड़ाते हुए चल रहे विनोद को पुलिस ने सहारा दिया और जज के सामने पेश किया। इस दौरान उसकी गैंग के 6 सदस्यों को भी पेश किया गया, जिन्हें 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। सभी को गुरुवार की रात को मथुरा गेट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक होटल पर दबिश देकर गिरफ्तार किया था। इनमें विनोद पथैना के अलावा केशव, अशोक, घनश्याम, जितेंद्र, गंगासहाय और हाकिम शामिल है। गैंग के लोग राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में वारदात कर चुके हैं। गैंग में एक होटल संचालक भी शामिल है, जिसकी होटल में बैठकर आरोपी जमीन पर कब्जा करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। हालांकि होटल संचालक नहीं मिला, जिसकी तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि विनोद गांव पथैना का रहने है जो कि खेड़ली मोड़ पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है । जो कि रंगदारी वसूलने के काम करता है। मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया-DST टीम की सूचना से मथुरा गेट थाना पुलिस ने हार्डकोर बदमाश विनोद पथैना और उसके गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सारस चौराहे पर उन्नति होटल है, उस होटल में विनोद और उसके साथी रुके हुए थे। होटल मालिक जगदीश भी इनकी गैंग का सदस्य है। विनोद पथैना से 1 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 1 तलवार, पिस्टल के कारतूस रखने का होलिस्टर, 1 बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद की है। खुद के बचाव के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। जबकि केशव से 1 देसी कट्टा बरामद किया है, वहीं घनश्याम, जितेंद्र, गंगासहाय और हाकिम को भी पकड़ा है। मौके पर बेशकीमती जमीनों के कागज भी मिले हैं। बदमाश जमीनों पर कब्जा करने की फिराक में थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर के नूरपुर में बच्चों के विवाद में लाठी-डंडों की भिड़ंत, वीडियो वायरल

Rampur, Uttar Pradesh:बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर लाठी-डंडे चले. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मिलक खानम थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में पुलिस जांच शुरू. रामपुर के मिलक खानम थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, लाठी-डंडे चलने लगे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला रामपुर के थाना मिलक खानम थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर का है, जहां बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर उतर आए, एक-दूसरे पर हमला कर दिया, मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, गांव के लोगों ने बीच- Bachav करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष काफी देर तक भिड़ते रहे, इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया गया, बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है
0
0
Report

झांसी में भीषण गर्मी: तापमान 47 डिग्री के पार

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में मौसम का सितम लोगों के पसीना छुडा रहा है। आज यहां तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहा। सडक पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। आसमान से गिरती आग ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। मोटर साइकल और पैदल चलने वाले लोग अपने चेहरों को ढककर चल रहे हैं। परेशानी लोग इस गर्मी को पिछले साल की तुलना में ज्यादा मानते है। लोग तपती धूप और गर्मी में अपना गला तर करने के लिए पानी, जलजीरा, शिकंजी, गन्ने का रस और आम का पना को पी रहे है। गर्मी का यह मौसम उन लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है जो तेज धूप में शरीर को ढंके बिना निकलते हैं। वहीं नगर निगम शहर की सड़क पर वाटर कैनन मशीन से पानी का छिड़काव करा रही ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों को राहत मिले, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि झांसी का तापमान आने वाले दिनों में 47 डिग्री के पार जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर के जगाधरी स्थित करियर डिफेंस स्कूल में हॉस्टल सुरक्षा और खाद्य पदार्थों पर बड़ा खुलासा

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के जगाधरी स्थित करियर डिफेंस स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन की जांच में हॉस्टल के अंदर CCTV कैमरे, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री और बिना अनुमति चल रहा मेडिकल रूम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अभिभावकों की शिकायतों पर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कई गंभीर खामियां उजागर की हैं। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुनानगर के जगाधरी स्थित करियर डिफेंस स्कूल में उस समय प्रशासनिक हलचल तेज हो गई जब छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद स्कूल परिसर में संयुक्त जांच की गई। जांच टीम को हॉस्टल के कमरों में CCTV कैमरे लगे मिले, जिसे बच्चों की निजता का उल्लंघन माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पहले भी स्कूल प्रबंधन को कैमरे हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जांच के दौरान मेस से एक्सपायर्ड दूध और अन्य खाद्य सामग्री भी बरामद हुई। टीम ने खाने-पीने की व्यवस्था, साफ-सफाई और हॉस्टल की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कई छात्रों ने खराब भोजन, गंदे पानी और स्टाफ के अनुचित व्यवहार की शिकायत भी की। इसके अलावा स्कूल परिसर में बिना अनुमति मेडिकल क्लिनिक चलाने का मामला भी सामने आया। स्वास्थ्य विभाग को मौके से दवाइयां, इंजेक्शन, IV फ्लूड और इस्तेमाल की गई सिरिंज मिलीं, ये सब क्यों रखे गए यह भी बड़ा सवाल बन चुका है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल को केवल सामान्य शिक्षा की मान्यता मिली हुई थी, लेकिन परिसर में NDA और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की रेजिडेंशियल कोचिंग भी संचालित की जा रही थी। बाइट – प्रेमलता, जिला शिक्षा अधिकारी.. “बच्चों की प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़े मामलों को बहुत गंभीरता से लिया गया है। जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं, जिनकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है।” बाइट – जांच अधिकारी, थाना शहर जगाधरी.. “स्कूल प्रबंधन और संबंधित लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.”
0
0
Report

केएमपी एक्सप्रेसवे पर डंपर ने पुलिस टीम को रौंदा: सिपाही की मौत, दो घायल

Nuh, Haryana:Story :- केएमपी पर मौत बनकर दौड़ा डंपर: 112 गाड़ी को रौंदा, सिपाही की मौके पर मौत, दो हेड कांस्टेबल घायल। केएमपी एक्सप्रेसवे पर खेड़ा खलीलपुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हरियाणा पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। पहले एक छोटे हाथी वाहन के एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए。 जानकारी के अनुसार, खेड़ा खलीलपुर के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम सहायता और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर कार्रवाई में जुटे हुए थे कि तभी रेवासन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस वाहन में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक सिपाही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य हेड कांस्टेबल घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है。 फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है。
0
0
Report

बरेली:फर्जी आधार-पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़,3 गिरफ्तार

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow14m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बारादरी पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसओजी की संयुक्त टीम ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अमित कुमार, ललित कुमार और भारत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दौहरा स्थित शिव मंदिर के सामने संचालित एक जन सेवा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि केंद्र पर अवैध तरीके से आधार कार्ड, वोटर आईडी, निवास और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद की गईं।गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार निवासी चन्दपुर बिचपुरी थाना बिथरी चैनपुर, ललित कुमार निवासी चन्दपुर बिचपुरी थाना बिथरी चैनपुर और भारत सिंह निवासी सनराइज कॉलोनी थाना बारादरी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे AnyDesk ऐप के जरिए सिस्टम एक्सेस लेकर क्लोन अंगूठे की मदद से आधार अपडेट और फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top