Back
राव दान सिंह के आरोप से भिवानी में बड़ा प्रदर्शन, वोट चोरी के खिलाफ तैयारी
NSNAVEEN SHARMA
Nov 21, 2025 10:06:21
Bhiwani, Haryana
भिवानी मेरी हार का कारण भी वोट चोरी रहा:पूर्व विधायक राव दान सिंह एसवाईएल को लेकर बोले पूर्व कांग्रेस विधायक दानसिंह भाजपा ने पंजाब के नहर को नष्ट करने का प्रयास किया, सुप्रीम कर के आदेशों के बाद भी नहीं जाएगी बीजेपी की चेतना:-दानसिंह ईवीएम में आती है बीजेपी को सुविधा नज़र, इसलिए बैलेट पेपर से तौबा :दानसिंह वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत भिवानी में कांग्रेस का प्रदर्शन 4 दिसंबर को प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, भुवानी में बैठक ले लगाई कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां कांग्रेस का यह प्रदर्शन राजनीतिक विरोध नहीं, लोकतंत्र को बचाने की है लड़ाई : राव दान सिंह भाजपा ने लोकतंत्र की मूल भावना का हनन कर तथा वोट चोरी कर बनाई सरकार : राव दान सिंह भिवानी,भाजपा द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटकर वोट चोरी कर बनाई गई सरकार के विरोध में कांग्रेस पार्टी वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत 4 दिसंबर को भिवानी में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने की तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाया। बैठक में वोट चोरी के आरोप को प्रमुखता से उठाते हुए भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की गई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस मौके पर पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की मूल भावना का हनन कर रही है तथा वोट चोरी करके बनाई गई। उन्होंने इस सरकार ने जनता के जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन आरोपों के तथ्य भी पेश कर चुके है, लेकिन उसके बावजूद भी चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि उनकी हार का भी यहीं कारण रहा है,बताया कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन प्रदेश की जनता के लिए है, जो यह साबित करेगा कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लडऩे को तैयार हैं। पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्थानीय हुडा पार्क से शुरू होगा तथा प्रदर्शनकारी हांसी गेट, घंटाघर होते हुए लघु सचिवालय तक पैदल march करेंगे तथा प्रदर्शन का समापन लघु सचिवालय पर होंगा, जहां पर कांग्रेस नेता उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे तथा भाजपा पर वोट चोरी कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए इस विषय पर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं उन्होंने एसवाईएल व बैलेट पेपर के मुद्दे पर कहा कि भाजपा को ईवीएम में सुविधा नज़र आती है तो वही पंजाब में नहर को नष्ट करने का काम किया, कांग्रेस सरकार में फैसला दिया जा चुका है कि एसवाईएल नहर का निर्माण हो लेकिन अब भाजपा को चेतना नहीं है, लेकिन हैं डिमांड करेंगे।
28
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowNov 21, 2025 10:42:210
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 21, 2025 10:42:070
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 21, 2025 10:41:46Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-अयोध्या के ध्वजारोहण समारोह के इतर TMC की बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मेगा रैली करेगी TMC, बीजेपी बोली- एक समुदाय को खुश करने की कोशिश…
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowNov 21, 2025 10:39:1421
Report
15
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowNov 21, 2025 10:38:5427
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 21, 2025 10:38:3949
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 21, 2025 10:38:2544
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 21, 2025 10:37:5947
Report
VRVikash Raut
FollowNov 21, 2025 10:37:4841
Report
ATArun Tripathi
FollowNov 21, 2025 10:37:3433
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 21, 2025 10:37:0119
Report
70
Report