Back
करनाल इंस्पेक्टर के डॉक्टर पिटाई केस पर डॉक्टरों ने रोड़ पर उतरने का ऐलान
NSNAVEEN SHARMA
Mar 06, 2026 10:53:31
Bhiwani, Haryana
भिवानी
-करनाल में इंस्पेक्टर द्वारा सरकारी डॉक्टर की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल
-प्रदेश भर के डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर दी मैडिकल सुविधाएं बन्द किए जाने की धमकी, मैडिकल एसोसिएशन भी आई सामने
-पुलिस इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किए जाने पर डॉक्टर रोड़ पर बैठने को होंगे मजबूर : मैडिकल एसोसिएशन भिवानी
-एचसीएमएस की महासचिव डा. नंदिनी लांबा व जिला प्रधान डा. नवीन घोष ने कहा : डॉक्टरों को कमजोर टार्गेट ना समझे, एफआईआर नहीं हुई तो हैल्थ केयर सुविधाएं करनाल की तर्ज पर प्रदेश भर में की जा सकती है बन्द
भिवानी। करनाल के घरौंडा में पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा डॉक्टर की पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसीज एसोसिएशन ने इस बात का विरोध जताते हुए पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। दो दिन पहले करनाल के घरौंडा में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत को कॉलर पकड़कर थप्पड़ माकर जीप में बैठाने के आरोप पुलिस इंस्पेक्टर पर लगे थे, इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जबकि डॉक्टर सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर से अपील कर रहे थे।
हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसीज एसोसिएशन की महासचिव डा. नंदिनी लांबा व जिला प्रधान डा. नवीन घोष ने बताया कि करनाल में जिस प्रकार से मैडिकल सुविधाओं को लेकर वहां के डॉक्टरों ने शट डाउन कर दिया है। वही ही स्थिति प्रदेश के सभी जिलों में आ सकती है, यदि आज रात तक आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता तो। उन्होंने कहा कि करनाल के पुलिस अधीक्षक ने अभी तक इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया। जबकि इसने डॉक्टर पर हमला करके ना केवल सरकारी सेवाओं में बाधा उत्पन्न की है, जबकि डॉक्टरों का कार्य हैल्थ केयर को बेहतर बनाना है। उन्हे यदि सुरक्षा नहीं मिलेगी तो वे भविष्य में अपना कार्य कैसे कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो भिवानी के डॉक्टर भी रोड़ पर बैठने को मजबूर होंगे। इससे मैडिकल सुविधाओ का क्रम टूट सकता है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए तथा तुरंत डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 06, 2026 18:00:270
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 06, 2026 18:00:130
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 17:46:3097
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 06, 2026 17:46:180
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 06, 2026 17:46:050
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 06, 2026 17:45:550
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 06, 2026 17:45:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:45:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:32:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:32:200
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:31:560
Report