Back
जेपी दलाल का राहुल गांधी पर कटाक्ष, SYL फैसले से हरियाणा को फायदा
NSNAVEEN SHARMA
Jan 31, 2026 10:51:19
Bhiwani, Haryana
भिवानी
-पूर्व मंत्री जेपी दलाल का बड़ा बयान
-राहुल गांधी व कांग्रेस पर कटाक्ष, मोदी की सराहना की
-बोले:कुरूक्षेत्र में राहुल ने सिर फुटने से बचाने की ट्रेनिंग दी
-राहुल को पता 30 साल और देश में भाजपा सरकार रहेगी
-राहुल अस्तित्व बचाने के लिए वोट चोरी का भ्रम फैला रहे
-पंजाब माना तो ठीक, वरना SC SYL का फ़ैसला हरियाणा के हक में देगा
भिवानी पहुँचे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी व हरियाणा कांग्रेस पर करारे कटाक्ष कर पीएम मोदी के लक्ष्य की सराहना की। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कुरूक्षेत्र में कांग्रेसियों को संगठन की बजाय सिर फुटने से बचाने की ट्रेनिंग दी थी।
वोट चोरी को लेकर देश व प्रदेश की राजनीति गर्म है। राहुल गांधी जहां वोट चोरी के बड़े आरोप लगा रहे हैं तो भूपेन्द्र हुड्डा हरियाणा में वोट चोरी की सरकार होने के आरोप लगाते हैं। ऐसे में भिवानी पहुँचे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल व हुड्डा के आरोपों पर करारे कटाक्ष कर कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।
सबसे पहले पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने केन्द्र के आम बजट को लेकर कहा कि केन्द्र का आम बजट, किसी एक या दो की बजाय, हर वर्ग के हित को देख कर जारी होगा। उन्होंने कहा कि PM मोदी 2027 तक विकसित भारत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। ऐसे में ये बजट उसी लक्ष्य को पूरा करने और भारत को आगे बढ़ाने को लेकर जारी होगा।
बाइट - जेपी दलाल (पूर्व मंत्री हरियाणा)
जेपी दलाल ने राहुल गांधी व हरियाणा कांग्रेस पर वोट चोरी के आरोपों पर जमकर निशाना साधा। दलाल ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस को भी पता है कि हरियाणा में कोई वोट चोरी नहीं हुए। हरियाणा कांग्रेस केवल राहुल गांधी के निर्देश पर वोट चोरी का आरोप लगा कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि देश में अगले 20-30 साल भाजपा की सरकार रहेगी। ऐसे में राहुल गांधी लोगों में भ्रम फैला कर अपना अस्तित्व बताना चाहते हैं।
बाइट- जेपी दलाल (पूर्व मंत्री हरियाणा)
वहीं राहुल गांधी के कुरूक्षेत्र में हरियाणा व हिमाचल के जिला अध्यक्षों की दी ट्रेंडिंग पर ली चुटकी और कहा कि राहुल गांधी ने अपने जिला अध्यक्षों को संगठन की बजाय खेल के दांव सिखाए है। कांग्रेस में आपसी लड़ाई है, ऐसे में राहुल ने अपने नेताओं को लड़ाई होने पर खुद के बचाव के गुर सिखाए हैं। वहीं SYL पर हरियाणा पंजाब के बीच खिंचतान पर जेपी दलाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को आपसी तालमेल से मसला सुलझाने को कहा है। पंजाब माना तो ठीक, वरना SC का अंतिम फैसला हरियाणा के हक में होगा।
बाइट- जेपी दलाल (पूर्व मंत्री हरियाणा)
जेपी दलाल ने कांग्रेस की दुखती रग पर हाथ रख कर राहुल गांधी की ट्रेनिंग पर चुटकी ली है। ऐसे में देखना होगा कि बार बार की हार के बाद क्या कांग्रेस आपसी गुटबाजी से बाहर निकल पाती है या नहीं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowJan 31, 2026 12:07:360
Report
SKShivam Kumar1
FollowJan 31, 2026 12:05:580
Report
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowJan 31, 2026 12:05:400
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 31, 2026 12:05:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 31, 2026 12:05:020
Report
SKShivam Kumar1
FollowJan 31, 2026 12:04:290
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 31, 2026 12:04:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 31, 2026 12:03:530
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 31, 2026 12:03:210
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 31, 2026 12:02:530
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 31, 2026 12:01:570
Report