Back
जालौन में 22 फरवरी को उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में विधिक सहायता शिविर
JSJitendra Soni
Jan 31, 2026 12:07:36
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन में 22 फरवरी को उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देने के लिए शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अपर जिला जज प्रथम और नोडल अधिकारी सतीश चन्द्र द्विवेदी ने विस्तृत जानकारी साझा की।
नोडल अधिकारी द्विवेदी ने बताया कि इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, वंचित, महिला, वृद्ध, दिव्यांग एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क विधिक परामर्श, विवादों के समाधान, लोक अदालत से संबंधित जानकारी, तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर न्याय एवं प्रशासन के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति केवल जानकारी के अभाव में किसी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
इसके लिए जिले के सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर जनता को योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान करेंगे। नोडल अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन सूची समयबद्ध रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) को उपलब्ध कराएं, ताकि शिविर को व्यवस्थित, सुचारु एवं अधिकतम जनोपयोगी बनाया जा सके।
प्रेस वार्ता के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी प्रथम, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowJan 31, 2026 13:21:240
Report
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 31, 2026 13:20:360
Report
ASAVNISH SINGH
FollowJan 31, 2026 13:20:130
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 31, 2026 13:19:480
Report
PVPankaj Verma
FollowJan 31, 2026 13:19:290
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 31, 2026 13:19:140
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 31, 2026 13:18:390
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 31, 2026 13:18:220
Report
KMKuldeep Malwar
FollowJan 31, 2026 13:18:020
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 31, 2026 13:17:480
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowJan 31, 2026 13:17:320
Report
APAnand Priyadarshi
FollowJan 31, 2026 13:17:140
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowJan 31, 2026 13:17:000
Report