Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

ह JJEP नेताDigvijay Chautala का हरियाणा सरकार- INLD पर हमला; कानून-व्यवस्था पर इस्तीफा मांग

NSNAVEEN SHARMA
Feb 17, 2026 11:19:11
Bhiwani, Haryana
भिवानी -हरियाणा सरकार व इनेलो पर गरजे दिग्विजय चौटाला -कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा -बोले:हरियाणा में अब यूपी व बिहार से भी बुरा हाल हो चुके हैं -CM नायब सैनी लोगों से माफी मांग कर खुद इस्तीफा दें -बुढ़ापा पेंशन को लेकर इनेलो को दावों पर ली चुटकी -बोले:इनेलो को बहम है कि वो ना होते तो देश गुलाम होता भिवानी पहुँचे जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार व इनेलो को जमकर घेरा। उन्होंने बेकाबू कानून व्यवस्था को लेकर सीएम का इस्तीफा मांगा और इनेलो के दावों पर जमकर चुटकी ली। गौरतलब है कि जेजेपी 13 मार्च को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला को जन्मदिन पर हांसी में सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस के रूप में मनाएगी। इसे जेजेपी का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इसी को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में हरियाणा सरकार और इनेलो को निशाने पर लिया। दिग्विजय चौटाला ने सबसे पहले बेकाबू होती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और कहा कि हरियाणा की नायब सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। उन्होंने कहा कि कल रोहतक IG ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ गोली और मर्डर ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। साथ ही कहा कि डबवाली (सिरसा) में दो साल की बच्ची का रेप कर नहर में फैंक दिया था और भिवानी मनीषा मर्डर मिस्ट्री आज तक नहीं सुलझी है। दिग्विजय ने कहा कि क़ानूनी व्यवस्था की चिंता अब चिता में बदल चुकी है, जिसके जिम्मेवार CM हैं। -बाइट- दिग्विजय चौटाला (युवा प्रदेशाध्यक्ष जेजेपी) दिग्विजय चौटाला यहीं नहीं रूके, उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा गुंडों के लिए गुंडागर्दी का प्ले फिल्ड बन चुका है। नायब सरकार में हरियाणा के बिहार व यूपी के भी बदतर हालत हो चुकी हैं। सीएम सैनी को अब मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं रहा। नायब सैनी को हरियाणा की जनता से माफी मांग कर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि 10% पीड़ित की शिकायत करते हैं, 90 फिसदी तो गुंडों से डरकर फिरौती दे देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के CM रहे बंसीलाल, भजनलाल व चौटाला ने कानून व्यवस्था को कायम रखा। दिग्विजय ने पहली बार कहा कि नायब सिंह सैनी से तो मनोहरलाल खट्टर की भी कानून व्यवस्था पर बढ़िया पकड़ थी। दिग्विजय ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर जेजेपी जल्द रणनीति बनाकर सरकार को घेरेगी। हरियाणा को गैंगलैंड नहीं बनने देंगे, नायब सैनी की कुर्सी को हिलाकर दम लेंगे। -बाइट- दिग्विजय चौटाला (युवा प्रदेशाध्यक्ष जेजेपी) सरकार के बाद दिग्विजय चौटाला के निशाने पर इनेलो रही। उन्होंने बुढ़ापा पैंशन बहाल करवाने के इनेलो के दावे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इनेलो के नेता टायर्ड व रिटायर्ड मानसिकता के हैं, जो हमेशा मुखालते में रहते हैं। वो तो ये भी दावा कर सकते हैं कि इनेलो ना होती तो देश गुलाम हो जाता। दिग्विजय ने कहा कि क्रेडिट वार में मत जाओ, मै में मत जाओ, इस मैं ही में तो पहले मारा था और मैं भविष्य में भी ले डूबेगी। साथ ही हरियाणा के बजट को लेकर CM पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कोई CM नहीं, हरियाणा दिल्ली से चल रहा है। -बाइट- दिग्विजय चौटाला (युवा प्रदेशाध्यक्ष जेजेपी) दिग्विजय चौटाला ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और मैं की लड़ाई को लेकर इनेलो को घेर कर राजनीति को गरमा दिया है। ऐसे में देखना होगा कि सरकार व इनेलो की तरफ से इन आरोप पर कब और क्या प्रतिक्रिया सामने आती है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DPDharmendra Pathak
Feb 17, 2026 13:06:35
Chatra, Jharkhand:प्रतापपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौत; पत्नी व बहन गंभीर चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कौरा–घोरीघाट मुख्य पथ पर बारेबांध के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे बिहार निवासी सनोज भारती की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कविता देवी और बहन रिंकू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक सनोज भारती बिहार के सोहैल थाना क्षेत्र के सेवती टोला (नौखिला) के निवासी थे और अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने रानीगंज जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सनोज को मृत घोषित कर दिया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें चतरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे असुरक्षित ढंग से खड़े वाहनों पर नाराजगी जताई है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 17, 2026 13:06:22
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा के सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगामी 23 फरवरी को मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 17, 2026 13:05:43
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 17, 2026 13:05:28
Jalore, Rajasthan:भीनमाल-जालोर भीनमाल।राजीकावास से मनोहरजीकवास मार्ग पर चल रहे डामर सड़क पेचवर्क कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। 3.75 मीटर डामर चौड़ाई और दोनों ओर 5-5 फीट ग्रेवल पटरी निर्माण का कार्य प्रगति पर है, लेकिन राजीकावास, मनोहरजीकवास, दांतलावास व कारलू के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने PWD जसवंतपुरा खंड के AEN सावला राम और ठेकेदार के इंजीनियर रायचंद को बुलाकर बताया कि कई स्थानों पर ग्रेवल पटरी निर्धारित चौड़ाई से कम बनाई जा रही है। साथ ही वन कटाई अधूरी होने से भविष्य में झाड़ियां पुनः सड़क को घेरने की आशंका जताई गई। डामर की मोटाई व प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि डामर में प्रयोग की जा रही सामग्री नियमानुसार नहीं है। विरोध के दौरान AEN द्वारा ठेकेदार का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्य में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो जिला कलेक्टर एवं मुख्य अभियंता, PWD जयपुर को शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 17, 2026 13:05:14
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान एसओजी ने वरिष्ठ शिक्षक सेकंड ग्रेड प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाकर फर्जी तरीके से चयन कराने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। SOG ने अंडमान-निकोबार, कोलकाता, जालौर, कोटा और जयपुर सहित 6 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 5 डमी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। सभी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इन डमी अभ्यर्थीयों ने 3 से 5 लाख तक पैसे लेकर मूल अभ्यर्थी की जगह एग्जाम दिए थे, एग्जाम देने वाले डमी अभ्यर्थीयों में चार MBBS फाइनल ईयर के डॉक्टर्स भी शामिल थे जो फ्लाइट जैसी लग्जरी सुख-सुविधाओं के साथ सिर्फ डमी कैंडिडेट के तौर पर एग्जाम देने आते थे। एसओजी विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से 40 लाख कैंडिडेट के फोटो मिलान करते हुए आरोपियों तक पहुंची है। एसओजी ने सिर्फ फिलहाल साइंस बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार को चिन्हित किया है, लेकिन करीब 9 हजार चयनित टीचर कैंडिडेट का डेटा चिन्हित किया है जिनकी जांच शुरू हो चुकी है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 17, 2026 13:04:53
0
comment0
Report
PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEY
Feb 17, 2026 13:04:39
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 13:04:38
Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइकों पर पुलिस का सख्त अभियान ब्यावर। शहर में पटाखों जैसी तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधिकारी भूपेंद्र शर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना के सुपरविजन में यातायात पुलिस प्रभारी पूनमचंद के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें 50 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। मंगलवार को इन जब्त साइलेंसरों को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया, ताकि वाहन चालकों को कड़ा संदेश दिया जा सके और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनते हैं और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक हैं। ऐसे अवैध संशोधनों के खिलाफ आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक प्रसन्न काठात, हवलदार मेजर मंगलचंद, हेड कांस्टेबल शंभू सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन नहीं करवाने की अपील की है।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 13:04:38
Ballia, Uttar Pradesh:18 फरवरी से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बलिया में कुल 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 12 केंद्र अति संवेदनशील जबकि पूरा जनपद संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल एक लाख 19 हज़ार(119000) छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं बलिया के डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जहां से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की निगरानी की जाएगी। बलिया के डीआईओएस ने बताया कि 22 सेक्टर में परीक्षा केन्द्रों को बांटा गया है ।जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा तैनात सभी कर्मचारी नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराएंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top