Back
भिवानी में तहसीलदार-नायब तहसीलदार की हड़ताल से आम जनता परेशान
NSNAVEEN SHARMA
Feb 06, 2026 10:00:49
Bhiwani, Haryana
भिवानी। हरियाणा में अब पटवारियों के बाद तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हाल ही में सरकार द्वारा एक नायब, दो तहसीलदारों पर भ्रष्टाचार के आरोप में कारवाई की गई है। ऐसे में तहसीलदारों का मानना है कि उन पर की गई कार्रवाई गलत है तथा जांच किए बिना ही उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। जिसके विरोध स्वरूप उन्होंने अनिश्चितकालीन पेन डाउन कर दिया है और मांग है कि उनको बहाल किया जाए। वहीं दूसरी ओर हड़ताल के चलते आमजन काफी परेशान है। वे कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर हैं उनका कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। बता दे कि इससे पहले पटवारी हड़ताल पर थे उनकी हड़ताल तीन दिन चली थी, जिसके बाद से ही जाति प्रमाण रजिस्ट्री इत्यादि के कार्य तक पड़े हैं और अब तहसीलदारों की हड़ताल के चलते आमजन पर दोहरी मार पड़ रही है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तहसीलदारों की बहाली की मांग को लेकर कार्यालय में कुर्सियां खाली पड़ी है तथा आमजन इधर उधर के चककर काट रहे हैं। इस मौके पर अपने कार्य से गांव घुसकानी, लहलाना एवं भिवानी के मनान पाना से आए लोगों ने बताया कि वे 3-4 दिन से तहसीलदार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं उनका कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी पटवारी हड़ताल पर चले जाते हैं कभी तहसीलदार ऐसे में गरीब आदमी को दोहरी मार पड़ रही है। उनका कहना था कि उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेन डाउन के चलते एक दिन का लगभग 5 करोड़ रु का राजस्व अटका है और हड़ताल का दूसरा दिन है, ऐसे में तहसीलदारों की मांग है कि मामले में जांच की जाए तथा सस्पेंड किए गए तहसीलदार में नायब तहसीलदारों को बहाल किया जाए। अब देखना होगा कि सरकार कब उनकी मांग मानती है या फिर जरूरतमंद व्यक्ति चक्कर काटने पर मजबूर रहेंगे। ये हैं तीन मांग 1. 23.12.2025 को जारी महानिदेशक पुलिस हरियाणा के पत्र को वापस लिया जाए। 2. नरेंद्र जी की बहाली और जिला योजनाकार गुरुग्राम की जांच करवा कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। 3. जिला योजनाकार 7A के इलावा जो खासरा नंबर संबंधित तहसीलदार को भेजते हैं वो संबंधित तहसीलदार को ना भेजकर उचित माध्यम से पोर्टल पर फ़िज करवायें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 11:33:300
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 06, 2026 11:33:020
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 11:31:010
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 06, 2026 11:30:290
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 06, 2026 11:30:160
Report
हसनपुर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और तेज फेक जाने के मामले में कोतवाली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के क
0
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 06, 2026 11:24:360
Report
JPJai Pal
FollowFeb 06, 2026 11:24:23Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी की दालमंडी में हथौड़ा कार्रवाई के बाद चला बुलडोजर. दालमंडी गली में तेज हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई. PWD ने किया आज 3 मकानों को ध्वस्त. सुरक्षा के रहे चाक चौबंद इंतजाम.
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 06, 2026 11:24:13Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा शरीफ दरगाह के पास एक युवक के साथ मारपीट और उसके माथे से जबरन तिलक मिटाने के मामले में पुलिस का बयान।
0
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 11:23:590
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 11:23:480
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 06, 2026 11:23:360
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 06, 2026 11:23:220
Report