Back
राज्यपाल घोष ने भिवानी में नई शिक्षा नीति-2025 पर चर्चा की
NSNAVEEN SHARMA
Nov 08, 2025 09:28:06
Bhiwani, Haryana
बाईट व संबोधन : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, विधायक घनश्याम सर्राफ, प्रियंका बंसल छात्रा。
भिवानी
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष पहुंचे भिवानी
वस्त्र एवं विज्ञान प्रोद्योगिकी संस्थान भिवानी में पहुंच नई शिक्षा नीति-2025 पर की चर्चा
प्रो. असीम कुमार घोष ने कपड़ा उद्योग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले इंजीनियर, उद्योगपतियों व छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
राज्यपाल ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का छात्र-छात्राओं, उद्योगपतियों से किया आह्वान
कार्यक्रम में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. दीप्ति धर्माणी व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के वाईस चालंसर प्रो. राजवीर सिंह रहे मौजूद
कार्यक्रम में पहुंचे भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा : भिवानी का वस्त्र उद्योग क्षेत्र में बड़ा नाम
भिवानी, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2025 देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम करेगी। देश के युवा अपने ज्ञान व कौशल के बल पर भारत को सुपर पॉवर बनाने में अपनी अग्रणीय भूमिका शिक्षा के माध्यम से निभाने की तरफ नई शिक्षा नीति के बूते पर अग्रसर होंगे। यह बात उन्होंने भिवानी के वस्त्र एवं विज्ञान प्रोद्योगिकी संस्थान भिवानी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही। राज्यपाल ने इस मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों को ना केवल डिग्रियां दी, बल्कि पूर्व विद्यार्थी जिन्होंने कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में देश भर में कपड़ा उद्योग क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया, ऐसे पूर्व छात्र व उद्योगपतियों को सम्मानित भी किया。
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने संबोधन में कहा कि भिवानी में कपड़ा उद्योग के क्षेत्र के लिए हजारों इंजीनियरों को यहां से प्रशिक्षित कर उन्हे आत्मनिर्भरता, कौशल व उत्कृष्ट शिक्षा का पाठ पढ़ाया है। इस प्रकार के संस्थान के विद्यार्थियों को आज उन्होंने डिग्रियां बांटी है। उन्होंने नए स्नातकों को संदेश देते हुए कहा कि डिग्री केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह जिम्मेवारी का प्रतीक है। नये विचारों तथा नई तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को इस शिक्षा को राष्ट्र सेवा में परिवर्तित करना होगा। उन्होंने कहा कि आज ऐआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का युग है। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने को अधिक मानवीय बनाने का कार्य करें।
राज्यपाल ने कहा कि आज देश एक ऐतिहासिक मोड पर खड़ा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके है। ऐसे में युवाओं व वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों पर विकसित भारत बनाने की जिम्मेवारी अधिक है।
भिवानी से भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि राज्यपाल ने भिवानी के क्षेत्र की प्रशंसा की है। भिवानी में विभिन्न कपड़ा मीले देश में उच्च गुणवत्ता के कपड़ों को तैयार करने के लिए जानी जाती है। यह भिवानी के लिए गौरव की बात है। आने वाले समय में भिवानी के वस्त्र एवं विज्ञान प्रोद्योगिकी संस्थान भिवानी के इंजीनियर वस्त्र उद्योग को आगे बढ़ाने काकार्य करेंगे।
छात्रा प्रियंका ने कहा कि आज कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में नित प्रतिदिन नई खोज हो रही है तथा युवा इंजीनियर इस उद्योग में नवाचार के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने भी इस क्षेत्र में कार्य किया है, उन्हे इस बात पर गर्व है。
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 08, 2025 11:02:570
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowNov 08, 2025 11:02:390
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 08, 2025 11:02:280
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 08, 2025 11:02:140
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 08, 2025 11:02:040
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 08, 2025 11:01:510
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 08, 2025 11:00:570
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 11:00:440
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 08, 2025 11:00:380
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 08, 2025 11:00:300
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 08, 2025 11:00:090
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 08, 2025 10:59:470
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 08, 2025 10:58:340
Report