Back
प्रयागराज: नकली ब्रांडेड प्रोडक्ट फैक्ट्री पकड़ी, 30 लाख के नकली उत्पाद बरामद
MGMohd Gufran
Nov 08, 2025 11:00:09
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली प्रॉडक्ट बेचने की Factory का भंडाफोड़ किया। फाफामऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 30 लाख के नकली प्रॉडक्ट बरामद किया है। प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में ब्रांडेड कंपनियों के रैपर इस्तेमाल कर नकली प्रोडक्ट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगाकर नकली देशी घी, तेल, नमक, टूथपेस्ट समेत अन्य प्रोडक्ट बनाने के मामले में फाफामऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर अवैध तरीके से स्टॉक किए गए गोदाम से 30 लाख के नकली प्रोडक्ट बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पंकज केसरवानी है, जो कि परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नकली प्रोडक्ट की फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस के मुताबिक कूट रचित रैपर तैयार करके नकली प्रॉडक्ट को ब्रांडेड कंपनियों का बताकर मार्केट में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि अवैध गोदाम से भारी मात्रा में नकली सामग्री के लिए ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, बॉटल, डिब्बे और पैकिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। डीसीपी गंगा नगर के मुताबिक अभियुक्त से पूछताछ में कुछ और नाम सामने आए हैं, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowNov 08, 2025 12:54:500
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 08, 2025 12:54:380
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 08, 2025 12:54:190
Report
DSDanvir Sahu
FollowNov 08, 2025 12:53:550
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 08, 2025 12:53:390
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 08, 2025 12:53:270
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 08, 2025 12:53:170
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 08, 2025 12:53:000
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 08, 2025 12:52:360
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowNov 08, 2025 12:52:230
Report
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowNov 08, 2025 12:52:080
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 08, 2025 12:51:480
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 08, 2025 12:51:310
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 08, 2025 12:51:190
Report