Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

भिवानी में किसान प्रदर्शन: फसल नुकसान पर 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग

NSNAVEEN SHARMA
Mar 20, 2026 08:33:51
Bhiwani, Haryana
भिवानी में फसल मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी बारिश और तूफान से फसलें बर्बाद, किसान सभा ने मांगा 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा विशेष गिरदावरी और क्षति पोर्टल खोलने की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान, किसानों में सरकार के खिलाफ रोष खरीफ के बाद रबी फसल भी बर्बाद, किसानों को अब तक नहीं मिली राहत किसान सभा ने प्रशासन के नए नियमों को वापस लेने की उठाई मांग मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भिवानी में बारिश और तूफान से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा ने लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भिवानी में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही बारिश और तेज तूफान के कारण गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने फसल क्षति पूर्ति पोर्टल को दोबारा खोलने, विशेष गिरदावरी करवाने और जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए नए नियमों को वापस लेने की मांग उठाई। अखिल भारतीय किसान सभा उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश ने कहा है कि जिले में लगातार बारिश और तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में पहले खरीफ फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी और अब रबी फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। सरकार तुरंत गिरदावरी करवाए और फसल क्षति पोर्टल खोलकर किसानों को 60 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे। किसान सभा के अनुसार, जिले के करीब तीन दर्जन गांवों में जलभराव और खराब मौसम के चलते फसलें प्रभावित हुई हैं। सरसों की कटाई के दौरान भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल किसानों ने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की इन मांगों पर क्या कदम उठाता है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 20, 2026 09:54:06
Gaya, Bihar:समृद्धि यात्रा में ‘चना लूट’! सीएम के कार्यक्रम में ही खेत साफ, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की व्यवस्था पर सवाल,मंच पर विकास की बात, नीचे खेत में ‘लूट’ सभा में जाने से पहले ‘चना तोड़’ गया में दिखी अनोखी भीड़ की हरकत गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। जहां एक ओर सीएम मंच से वर्ष 2006 से अब तक के विकास कार्यों को गिना रहे थे। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्रामीण खेत में लगे हरे चने की फसल पर हाथ साफ करते नजर आए। *सभा के साथ ‘चना तोड़ अभियान’* कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। इसी दौरान सेंटर परिसर में लगी चने की फसल को लोगों ने मौका देखकर उखाड़ना शुरू कर दिया। जिसे मौका मिला, वह हरा चना का पौधा उखाड़ते हुए आराम से सभा स्थल की ओर बढ़ता दिखा। *आधुनिक खेती के मॉडल पर ही चोट* यह वही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जहां आधुनिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां खास तौर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की उन्नत खेती पर जोर दिया जा रहा है अन्य फसलों की तुलना में करीब 20% कम पानी में उत्पादन संभव हो सके। लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही फसल को नुकसान पहुंचाना व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। *प्रशासन रहा बेखबर?* घटना के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था इस पूरे घटनाक्रम से अनजान नजर आई। खुलेआम फसल उखाड़े जाने के बावजूद किसी तरह की रोक-टोक नहीं दिखी, जिससे लोगों ने बेझिझक इसका फायदा उठाया। एक ओर सरकार खेती को आधुनिक और टिकाऊ बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसे मॉडल विकसित कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसी परिसर में फसल की ‘लूट’ जैसी तस्वीरें सामने आना व्यवस्था की हकीकत भी उजागर कर रहा है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 20, 2026 09:53:44
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर आज एक मरीज ने आत्महत्या कर लिया, मरीज मेडकल वार्ड मे भर्ती था, पिछले तीन दिनों से उसका इलाज एमजीएम मे चल रहा था, मरीज अरसद पिछले तीन दिनों सर एमजीएम मे भर्ती करवाया गया था, उसका इलाज अस्पताल मे चल रहा था, आज सुबह उसने अपनी माँ से शौच करने जाने की बात कह कर निकला, और अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया, हालांकि लोगों ने उसे उठा कर डॉक्टर के पास ले गए जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी मिलने पर मौक़े पर एमजीएम थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पुलिस पुरे मामले की छानबीन मे जुट गईं है。
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 20, 2026 09:52:43
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मार्च के महीने में ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड ने जोर पकड़ लिया है और बद्रीनাথ धाम सहित चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में नीति घाटी ,हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में लगातार भारी बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी के चलते पूरा धाम क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। यहां करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे चारों ओर का दृश्य बेहद मनमोहक हो गया है। मौसम के इस बदले मिजाज ने एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया है। गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम कपाट खुलना 2026 23 अप्रैल को प्रस्तावित है। कपाट खुलने से पहले ही धाम में इतनी भारी बर्फबारी होना व्यवस्थाओं के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अब यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तैयारियों में जुट सकती हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 09:50:39
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने एक शातिर चोर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहे के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 99 बीघा क्षेत्र के पास से आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी सिकन्दर ने बताया कि वह पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और जेल जा चुका है।जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से चोरी की योजना बना रहा था।इसी दौरान पकड़े जाने के डर से उसने अपने पास तमंचा रखा हुआ था,ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर सके। पुलिस के अनुसार,आरोपी क्षेत्र का शातिर अपराधी है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top