Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Singhbhum831001

जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से मरीज ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू

RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 20, 2026 09:53:44
Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर आज एक मरीज ने आत्महत्या कर लिया, मरीज मेडकल वार्ड मे भर्ती था, पिछले तीन दिनों से उसका इलाज एमजीएम मे चल रहा था, मरीज अरसद पिछले तीन दिनों सर एमजीएम मे भर्ती करवाया गया था, उसका इलाज अस्पताल मे चल रहा था, आज सुबह उसने अपनी माँ से शौच करने जाने की बात कह कर निकला, और अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया, हालांकि लोगों ने उसे उठा कर डॉक्टर के पास ले गए जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी मिलने पर मौक़े पर एमजीएम थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पुलिस पुरे मामले की छानबीन मे जुट गईं है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Soni
Mar 20, 2026 11:05:11
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में SDM दिलीप सिंह राठौड़ दिन भर फील्ड में चीथवाड़ी में VB—GRAMG की साइट का किया निरीक्षण SDM दिलीप सिंह औऱ BDO की दिखी सादगी जमीन पर बैठकर महिला श्रमिको से की बातचीत लोकल भाषा मे बातचीत कर महिलाओं की जानी समस्याएं मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के लिए किया निर्देशित एंकर- उपखण्ड अधिकारी महोदय एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम पंचायतो में ‘‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान’’ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चौमूं तहसीलदार , नायब तहसीलदार चौमूं, गोविन्दगढ, खेजरोली ने भी सीएचसी पीएचसी का निरीक्षण किया ।एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ दिनभर फील्ड में सक्रिय नजर आए। उन्होंने چارथवाड़ी गांव में VB—GRAMG योजना की साइट का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ और बीडीओ की सादगी भी देखने को मिली। दोनों अधिकारी जमीन पर बैठकर महिला श्रमिकों से सीधे संवाद करते नजर आए। एसडीएम ने स्थानीय भाषा में बातचीत कर महिलाओं की समस्याएं और सुझाव सुने, जिससे श्रमिकों में भी सहजता दिखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही योजना के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बाइट दिलीप सिंह राठौड़ SDM चौमूं
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 20, 2026 11:04:26
Jamtara, Jharkhand:झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हालिया बयान पर जहां भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है, वहीं राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी उनके समर्थन में उतर आए हैं। इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री के बयान को सही ठहराते हुए कहा है कि इसे सही संदर्भ में समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशय यह था कि पिछले 13 वर्षों में राज्य का जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हो पाया। हालांकि, विपक्ष इस बयान को लेकर सरकार पर हमलावर है और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुटा है। बाइट – इरफान अंसारी, मंत्री “मुख्यमंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने सिर्फ राज्य के विकास की वास्तविक स्थिति बताई है, लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं।”
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 20, 2026 11:03:54
Noida, Uttar Pradesh:देश विरोधी साजिश का बड़ा खुलासा विदेशी हैंडलर्स को भेजी जा रही थी रेलवे और सुरक्षा ठिकानों की जानकारी, 9 आरोपी गिरफ्तार देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। थाना कौशांबी पुलिस और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा ठिकानों की गोपनीय जानकारी विदेश में बैठे लोगों तक पहुंचा रहा था। इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 5 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और 2 CCTV कैमरे बरामद किए हैं। पूरे मामले की शुरुआत 14 मार्च 2026 को हुई, जब थाना कौशांबी पुलिस को सूचना मिली कि भोवापुर इलाके में रहने वाले कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध हैं और राष्ट्रहित के खिलाफ हो सकती हैं। सूचना के अनुसार ये युवक रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों के वीडियो बनाकर विदेश में बैठे लोगों को भेज रहे थे। इतना ही नहीं, ये लोग पैसों का लालच देकर अन्य युवाओं को भी इस काम में शामिल कर रहे थे। इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने थाना कौशांबी में मुकदमा दर्ज किया, जिसमें BNS की धारा 61(2)/152 और ऑफिशियल एक्ट की धारा 3/5 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 पुरुष और 1 महिला को गिरफ्तार किया। इनके मोबाइल फोन की जांच में कई आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और महत्वपूर्ण लोकेशन मिलीं, जो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा से जुड़ी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया। SIT में एसीपी इंदिरापुरम, अपराध शाखा, खुफिया विभाग, साइबर क्राइम टीम और स्वाट टीम को शामिल किया गया। SIT ने 17 मार्च 2026 से गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हुए। सामने आया कि इस पूरे गिरोह का संचालन सीमा पार से किया जा रहा था। गिरोह के मुख्य हैंडलर सुहैल मलिक, नौशाद अली और समीर उर्फ शूटर हैं। इनके इशारे पर भारत के अलग-अलग इलाकों में मौजूद आरोपी रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रेकी करते थे और वहां की फोटो, वीडियो और GPS लोकेशन विदेश भेजते थे। 20 मार्च 2026 को SIT ने आगे कार्रवाई करते हुए 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गणेश, विवेक, गगन कुमार प्रजापति और दुर्गेश निषाद के नाम सामने आए हैं। ये सभी अलग-अलग राज्यों और शहरों से जुड़े हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और नेपाल तक के कनेक्शन शामिल हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल फोन में एक खास एप्लिकेशन इंस्टॉल करते थे, जिसके जरिए वे लोकेशन और डेटा शेयर करते थे। इस ऐप को चलाने की ट्रेनिंग उन्हें विदेश में बैठे हैंडलर्स द्वारा ऑनलाइन दी जाती थी। गिरोह की साजिश यहीं तक सीमित नहीं थी। आरोपियों ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन और सोनीपत रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सोलर सिस्टम से चलने वाले सिम-बेस्ड स्टैंडअलोन CCTV कैमरे लगाए थे। इन कैमरों की लाइव फीड भी विदेश भेजी जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ऐसे कैमरे बरामद कर लिए हैं। जांच में यह भी पता चला है कि करीब 50 और जगहों पर इसी तरह के कैमरे लगाने की योजना थी। इसके अलावा गिरोह का एक और खतरनाक तरीका सामने आया है। आरो0पियों ने भारतीय मोबाइल नंबरों पर आने वाले OTP विदेश भेजते थे, ताकि वहां बैठे लोग इन नंबरों से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट चला सकें। इसके लिए आरोपी 500 से 5000 रुपये तक लेते थे। सिम कार्ड हासिल करने के लिए ये लोग स्नैचिंग, एजेंट्स के जरिए प्री-एक्टिवेटेड सिम खरीदना, और अपने या परिवार के नाम पर सिम लेना जैसे तरीके अपनाते थे। इसके बाद इन सिम कार्ड्स के OTP विदेश भेज दिए जाते थे। पैसों के लेन-देन के लिए आरोपी UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे, लेकिन सीधे अपने खाते में पैसे नहीं लेते थे। इसके बजाय जन सेवा केंद्रों या दुकानों के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाकर वहां से नकद राशि हासिल करते थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। जाँच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह में खास तौर पर ऐसे युवाओं को शामिल किया जाता था जो तकनीकी रूप से सक्षम हों, जैसे मोबाइल मैकेनिक, CCTV ऑपरेटर या कंप्यूटर से जुड़े लोग। साथ ही उन युवाओं को टार्गेट किया जाता था जिन्हें पैसों की ज्यादा जरूरत होती थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों नौशाद अली और समीर उर्फ शूटर की तलाश में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और इसके पीछे की साजिश को और गहराई से खंगाल रही हैं। यह मामला देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और आने वाले समय में इसमें और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 20, 2026 11:03:03
Patna, Bihar:सम्राट चौधरी जी के गृह मंत्री बनते ही अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। जो लोग कल तक बेखौफ होकर #अपराध कर रहे थे, आज वे भागते फिर रहे हैं। सरेंडर हो रहे हैं, एनकाउंटर हो रहे हैं, #बुलडोजर चल रहे हैं और माफिया-भूमाफिया की कमर टूट रही है。 यह '#सम्राट मॉडल' है – योगी मॉडल की तरह बिहार में भी अपराध का सफाया हो रहा है। विपक्ष वाले अब भी #जंगलराज की बात करते हैं, लेकिन असल में अपराधी ही जंगल में भाग रहे हैं! हमारा संकल्प साफ है – #बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। अगले 3 महीनों में अपराध को बिहार से उखाड़ फेंका जाएगा, जैसा सम्राट जी ने बार-बार कहा है। जनता देख रही है, सुशासन वापस लौट रहा है。
0
comment0
Report
AMAjay Mahajan
Mar 20, 2026 11:02:03
Pathankot, Punjab:शिक्षा क्रांति के तहत बढ़ता पंजाब पंजाब के शिक्षा के ग्राफ को ऊपर उठने के लिए पंजाब सरकार की ओर से कई सारे उपराले किए गए हैं जिसके तहत स्कूल ऑफ एमिनिस की शुरुआत की गई थी और स्कूलों में कई सारी सुविधाएं सरकार की ओर से दी जा रही हैं जिसके चलते शिक्षा का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है आज पंजाब सरकार की ओर से स्कूलों में कंप्यूटर दिए गए हैं जिसके चलते बच्चे कंप्यूटर के युग में आधुनिक तरीकों से इसका लाभ ले सकें इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि पठानकोट जिले के 113 स्कूलों में 869 कंप्यूटर दिए गए हैं जिससे बच्चों की शिक्षा बढ़िया तरीके से हो सके और जिसके चलते आज स्कूल आफ एमीनेस 17 कंप्यूटर दिए गए हैं और उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दे रही है और जिसके चलते स्कूलों की कायाकल्प बदलती हुई नजर आ रही है उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का भी धन्यवाद किया
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 20, 2026 11:01:07
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में नवरात्र पर मिलावट खोरी का बड़ा मामला सामने आया है जहां नवरात्र व्रत रखने वाले लोगों को मिलावट और दूषित कुटू का आटा बेच दिया गया। कुट्टू के आटे से बनी कचौड़ी खाने से 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। जिससे कुट्टू के आटे की कचौड़ी खाने से थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी के एक परिवार की हालत बिगड़ गई। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी के रहने वाले 42 वर्षीय भगवान दास पुत्र हेमराज ने पड़ोसी प्रेमपाल की किराने की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा। परिवार के सदस्यों ने कचौड़ी और आलू की सब्जी बनाई और उसका सेवन किया। खाने के लगभग डेढ़ घंटे बाद भगवान दास, उनकी पत्नी अखिलेशा, बेटे हिमांशु (18), वीर (5), पुत्री अनुष्का (13), भतीजा सुखदीप (18) पुत्र रूपराम की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के सभी सदस्यों को तुरंत जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी का उपचार जारी है और उन्हें अलग-अलग वार्डों में रखा गया है। उन्होंने परिजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी है。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 20, 2026 11:00:27
Chandigarh, Chandigarh:संत कबीर कुटीर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन श्री गुरु लाधुनाथ जी की जयंती सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक एकता का उत्सव- मुख्यमंत्री श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज का जीवन हम सबके लिए रहा प्रेरणा स्रोत संत लाधु नाथ महाराज जी ने 47 वर्ष की आयु में बीकानेर जिले के मसूरी गांव में ली समाधि नायक समाज का बड़ा गौरवशाली इतिहास, आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ होने वाले संघर्षों में बढ़ चढ़कर लिया भाग नायक समाज सदियों से मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक समरसता कर रहे हैं प्रतीक- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ने 9 मई 2016 को अहेरिया, अहेरी, हारी, हेरी, थोरी, तुरी तथा राय सिख वर्क को अनुसूचित जाति की सूची में किया शामिल अब यह वर्ग अनुसूचित जाति को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाकर प्रगति के रास्ते पर बढ़ रहे हैं आगे हमारा यह प्रयास की सभी बिरादरी, सभी जातियों के लोग आगे बढ़े सभी का हो उत्थान- मुख्यमंत्री संत लाधु नाथ जी महाराज जैसी विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की है धरोहर उनकी शिक्षाओं के अनुरूप हरियाणा में ऐसी नीतियां बनाई जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति का कल्याण हो और समाज के हर वर्ग का हो उत्थान हमने घुमंतू कबीलों को हरियाणा की टपरीवास जाति की सूची में किया शामिल- मुख्यमंत्री राज्य में हरियाणा में विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का किया गया गठन- मुख्यमंत्री अनुसूचित जातियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का भी किया गया गठन हमारी सरकार अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्ग के कल्याण उत्थान के लिए है कटिबद्ध
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 20, 2026 11:00:11
Hisar, Haryana:हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबैंस का असर देखने को मिला है जिसके चलते गुरुवार को हरियाणा के लगभग सभी जिलों में बारिश देखने को मिली। मौसम की इस करवट ने हरियाणा में अधिकतम तापमान को सामान्य तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नीचे ला दिया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रप्रकाश डागर ने ज़ी मीडिया को बताया बारिश और ठंडी हवाओं के चलते राज्य में ठंड एक बार फिर लौट आई है। डॉ डागर ने कहा कि फिलहाल 25 मार्च तक मौसम के परिवर्तनशील बने रहने के आसार हैं। हालांकि एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के और ऐक्टिव होने की संभावना है लकिन हरियाणा मैं इसका कोई ज्यादा असर या कोई मेजर इम्पैक्ट देखने को नहीं मिलेगा। हालाकि अब अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलेगी।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 10:52:41
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में युवक पर फायरिंग, घर के बाहर बाइक सवार को मारी गोली, हालत गंभीर प्लेस-जालौन यूपी डेट-20-03-2026 एंकर जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर गोली चला दी। यह घटना नया पटेल नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवक त्रयोदशी कार्यक्रम से लौटकर अपने घर के बाहर बाइक के पास पहुंचा, तभी दबंगों ने मौका देखकर उस पर डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर तुरंत कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए
585
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Mar 20, 2026 10:52:03
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिला में धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी से पूर्ण हो चुका है वही खरीदी के बाद सेवा सहकारी समितियों से धान का उठाव धीमी गति से चल रहा है लिहाजा मार्च महीने बीतने को है परंतु धान परिवहन का कार्य पूरा नहीं हो पाया..समिति के सेवा नियम में 72 घंटे में उठाव का नियम की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसके सूखत के नुकसान का आजतक कोई निराकरण नहीं हो सकता है...बेमेतरा जिला के आलम है कि अब भी संग्रहण केंद्रों में और मिलरो को धान उठाना बाकी है..इस संबंध में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहां की हमारे जिले में कटे हुए डीवो के विरुद्ध 87 फीसदी धान का उठाव किया गया है वही राइस मिलर द्वारा भी उठाव किया जाना था ओवर ऑल उठाव में अच्छी प्रगति की अंतरजिला उठाव के लिए संबंधित डीएमओ से लगातार हम संपर्क में है...
672
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 20, 2026 10:51:25
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले में LPG गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है, जगदलपुर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में खाद्य विभाग के दस्ते ने छापामार कार्रवाई करते हुएअब तक कुल 80 LPG गैस सिलेंडर जब्त किए, होटलों और रेस्टोरेंट में LPG गैस का दुरुपयोग हो रहा था जब्त किए गए LPG सिलेंडर में 17 सिलेंडर कमर्शियल है जबकि 63 सिलेंडर डोमेस्टिक, घरेलू उपयोग होने वाले LPG गैस सिलेंडर का दुरुपयोग होटलों में किया जा रहा था , खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में पर्याप्त मात्र में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध होने का दावा किया है साथ ही कमर्शियल सिलेंडर पर पूर्णतः पाबंदी की भी बात कही है।
750
comment0
Report
Advertisement
Back to top