Back
bhivani fiber cylinder: half the weight, safety and easy handling
NSNAVEEN SHARMA
Dec 12, 2025 14:48:09
Bhiwani, Haryana
भिवानी
-अब लोहे का भारी-भरकम नहीं, बल्कि आधे वजन का फाईबर का पारदर्शी सिलेंडर हो सकेगा उपलब्ध
-गैस सिलेंडर को लाने-ले जाने व अन्य हैंडलिंग कार्य अब हुए आसान, -30 की बजाए 15 किलो का होगा भरा हुआ सिलेंडर
-अब गैस सिलेंडर को इधर-उधर रखने में नहीं लेनी पड़ेगी शारीरिक मजबूत लोगों की मदद
-अब रसोई में फर्श पर नहीं जंग, नहीं टूटेगी सिलेंडर रखने से फर्श की टुकडिय़ां लगेगा लोहे का भारी सिलेंडर,
-भारत पैट्रोलियम ने आमजन के लिए पेश किया smart और सुरक्षित कंपोजिट सिलेंडर
-आधुनिक तकनीक से बना कंपोजिट सिलेंडर है जंग-रोधी और आकर्षक : एजेंसी संचालक
-पुराने लोहे के भरा हुआ सिलेंडर का खाली वजन होता था 29 से 30 किलो, नया भरा सिलेंडर लगभग आधे वजन का : एजेंसी संचालक
-पुराने सिलेंडर को सरेंडर करके और सिक्योरिटी राशि का भुगतान करके लिया जा सकता है नया कंपोजिट सिलेंडर : एजेंसी संचालक
-उपभोक्ताओं ने कहा : गैस सिलेंडर की हैंडलिंग हुई आसान, महिलाएं, बच्चें व बुजुर्ग भी अब उठाकर रख सकेंगे फाईबर का सिलेंडर
-मात्र 300 रूपये में लोहे के सिलेंडर को प्लास्टिक सिलेंडर में बदलवा सकेंगे, एक बार लगेगा पैसा
भिवानी अब घर की रसोई में प्रयोग करने के लिए भारी-भरकम गैस सिलेंडर को उठाकर ले जाने व लाने की परेशानी खत्म होने जा रही है, क्योंकि अब फाईबर का हल्का सिलेंडर उपलब्ध होना शुरू हो गया है। जहां पहले भरा हुआ लोहे का सिलेंडर लगभग 30 किलोग्राम का होता था, अब 14 किलो की बजाए 10 किलो गैस के साथ लगभग 15 किलो का भरा हुआ सिलेंडर बाजार में आ गया है, जिससे सिलेंडर को कही भी लाना व ले-जाना ना केवल आसान हो गया है, बल्कि सिलेंडर का वजन कम होने व फाईबर का होने के चलते फर्श टूटने व फर्श पर निशान बनने जैसी समस्याएं भी समाप्त होने जा रही है। इस सिलेंडर को अब बच्चें व बुजुर्ग भी उठा सकेंगे।इस प्रकार से रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है। भारी-भरकम और जंग लगने वाले लोहे के सिलेंडरों के दिन अब लदने वाले हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भारत गैस ने अपने ग्राहकों के लिए आधुनिक तकनीक से बने कंपोजिट सिलेंडर का विकल्प पेश किया है। आम भाषा में लोग इसे प्लास्टिक का सिलेंडर कह रहे हैं, लेकिन वास्तव में यह उच्च गुणवत्ता वाले फाइबर और पॉलीमर से बना एक बेहद सुरक्षित और स्मार्ट सिलेंडर है।
इसी कड़ी में भिवानी में गैस एजेंसियों पर सिलेंडर स्वैपिंग के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत सिलेंडर स्वैपिंग योजना के तहत पुराने लोहे का सिलेंडर लेकर नया फाईबर का सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिया गया।
भिवानी के गैस एजेंसी संचालक हंसराज ने बताया कि यह नया सिलेंडर ना सिर्फ वजन में हल्का है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी पुराने सिलेंडरों से कई गुना बेहतर है। उन्होंने बताया कि यह सिलेंडर तीन-परत सुरक्षा तकनीक से बना है। अंदर की परत हाई-डेंसिटी पॉलीइथाइलीन से बनी होती है, बीच में फाइबरग्लास की कोटिंग होती है और बाहरी परत भी मजबूत प्लास्टिक की होती है। जिसकी विशेषताओं में वजन में हल्का, गैस लेवल देखने की सुविधा, विस्फोट का खतरा नहीं, जंग रोधी व आकर्षक है।
हंसराज ने बताया कि पुराने लोहे के सिलेंडर का खाली वजन ही लगभग 15-16 किलो होता था, जिससे उसे उठाना मुश्किल होता था। वहीं, यह नया कंपोजिट सिलेंडर लोहे के मुकाबले लगभग आधे वजन का है। इसका वजन कम होने के कारण इसे रसोई में इधर-उधर ले जाना या बदलना घर की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद आसान हो गया है तथा इससे फर्श खराब होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि अक्सर उपभोक्ताओं की शिकायत रहती थी कि सिलेंडर कब खत्म होगा, इसका पता नहीं चलता। इस नए सिलेंडर का एक हिस्सा पारदर्शी है। इससे रोशनी में देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इससे अचानक गैस खत्म होने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। वही सुरक्षा के नजरिए से यह सबसे बड़ा बदलाव इस नए सिलेंडर में है। लोहे के सिलेंडरों में आग लगने पर उनके फटने का खतरा बना रहता था। लेकिन फाइबर ग्लास और पॉलीमर से बने होने के कारण ये कंपोजिट सिलेंडर आग लगने की स्थिति में फटते नहीं हैं, बल्कि धीरे-धीरे पिघल जाते हैं। यह घर की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम है। इसके अलावा लोहे के सिलेंडरों में अक्सर जंग लग जाता था जिससे फर्श पर निशान पड़ जाते थे। यह नया सिलेंडर जंग-रोधीहै और इसका डिजाइन बेहद आधुनिक और सुंदर है, जो मॉडर्न किचन की शोभा बढ़ाता है।
उन्होंने बताया कि यह सिलेंडर 10 किलो के विकल्प में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चूंकि यह सिलेंडर तकनीक में उन्नत है, इसलिए इसकी सिक्योरिटी राशि सामान्य सिलेंडर से थोड़ी अधिक हो सकती है। 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर के लिए ग्राहकों को लगभग 2500 रूपये की सिक्योरिटी राशि जमा करनी पड़ेगी। जिन ग्राहकों के पास पहले से लोहे वाला सिलेंडर है, वे अपनी गैस एजेंसी पर जाकर अपने पुराने सिलेंडर को सरेंडर कर सकते हैं और 300 रूपये की सिक्योरिटी राशि का भुगतान करके यह नया कंपोजिट सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
वही इस बारे में उपभोक्ता महाबीर जांगड़ा, प्रदीप रंगा, अंजू व पूनम ने बताया कि यह प्लास्टिक का नया सिलेंडर उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है। इससे एक तरफ जहां सिलेंडर को इधर-उधर करने में परेशानी नहीं होगी तो वही दूसरी तरफ सिलेंडर में यह भी देखा जा सकेगा कि गैस कितनी बची हुई है, जिससे वे समय रहते अपना सिलेंडर बुक करवा पाएंगे तथा परेशानियों से बच पाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma1
FollowDec 12, 2025 16:03:260
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 12, 2025 16:02:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 12, 2025 16:02:320
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 12, 2025 16:01:200
Report
RSRavi sharma
FollowDec 12, 2025 16:01:030
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 12, 2025 16:00:500
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 12, 2025 16:00:340
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 12, 2025 15:57:190
Report
SYSUNIL YADAV
FollowDec 12, 2025 15:48:060
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 12, 2025 15:47:540
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 15:47:430
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 12, 2025 15:47:210
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 12, 2025 15:47:070
Report
PPPREMANANDA PUJARI
FollowDec 12, 2025 15:46:400
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 12, 2025 15:46:150
Report