Back
डोटासरा: दो साल में बीजेपी के वादे पूरे नहीं, किसान समस्या गंभीर
VSVishnu Sharma1
Dec 12, 2025 16:03:26
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार जनता से किए हुए वादे भूल गई है
डोटासरा ने कहा कि CM को दो साल पूरे हो गए, लेकिन बीजेपी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन पर जवाब देना चाहिए था। कांग्रेस के समय 25 लाख का इलाज फ्री मिलता था, अब 5 लाख का ही मिल रहा है। कांग्रेस सरकार में जितनी फ्री दवाइयां मिलती थीं, उनकी संख्या कम हो गई है और जो मिल रही हैं, उन पर भी नकली होने के आरोप लग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान हैं। हनुमानगढ़ में किसानों का आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार समाधान नहीं कर रही। कृषि मंत्री खुद कह रहे हैं कि किसान की समस्या बड़ी है, हम हल करेंगे, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिख रहा।
ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर भी डोटासरा ने सवाल उठाए। कहा कि नाम बदल दिया गया, लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपये तक नहीं दिया। मुख्यमंत्री को आज यह भी बताना चाहिए था।
डोटासरा बोले कि इस सरकार के कार्यकाल में यमुना का जल नहीं आएगा। सरकार के मंत्रियों में लड़ाई चल रही है। मुख्यमंत्री बार-बार दिल्ली जाते हैं, पर राजस्थान के लिए कुछ लेकर नहीं आते।
राइजिंग राजस्थान के नाम पर जमीनों की बंदरबांट हो रही है। बजरी चोरी पर सरकार जवाब नहीं दे रही。
JJM घोटाले पर डोटासरा ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले कहा था कि दोषियों को जेल में डालेंगे। लेकिन महेश जोशी को साजिश के तहत फंसा गया। अगर 900 करोड़ का घोटाला किया था तो सुप्रीम कोर्ट ने जमानत कैसे दे दी? सरकार की कथनी और करनी में फर्क है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए कामों का पेमेंट नहीं हो रहा। सड़के टूटी पड़ी हैं। हमारे समय किसानों को 6 घंटे बिजली मिलती थी, अब 4 घंटे मिल रही है। सरकार ने राशन लेने वालों की लिस्ट से नाम हटाए हैं और जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी हैं。
डोटासरा ने कहा कि CM अल्बर्ट हॉल पर दो साल का हिसाब लेकर आ जाएं, हम अपने एक साल का हिसाब लेकर आएंगे और दोनों सरकारों के काम की तुलना कर लेंगे。
किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि विवाद ये है कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी फैक्ट्री को क्यों दिया गया। कांग्रेस ने नहीं दिया। किसान पॉल्यूशन को लेकर परेशान हैं। समस्या का समाधान करना सरकार का काम है। अब इनकी सरकार है, किसानों के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी。
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार दो साल का जश्न मना रही है, जबकि हकीकत ये है कि जनता से किए वादे पूरे नहीं हुए。
2700 रुपये में गेहूं खरीद, बाजरा की MSP पर खरीद, पेट्रोल-डीजल पर वैट गुजरात और हरियाणा जितना करने का वादा—सब भूल गई सरकार。
बाइट: PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
बाइट: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Prayagraj, Uttar Pradesh:*थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-373/2025 में पुलिस द्वारा की गयी कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में आज दिनांक-12.12.2025 को सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव द्वारा दी गयी बाइट-
0
Report
MGManoj Goswami
FollowDec 12, 2025 17:17:010
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 12, 2025 17:16:430
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 12, 2025 17:16:260
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowDec 12, 2025 17:16:120
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 12, 2025 17:15:410
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 12, 2025 17:03:290
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 12, 2025 17:03:130
Report
AGAbhishek Gour
FollowDec 12, 2025 17:02:570
Report
ADArjun Devda
FollowDec 12, 2025 17:02:400
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 12, 2025 17:02:200
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 12, 2025 17:02:000
Report
PKPankaj Kumar
FollowDec 12, 2025 17:01:040
Report