Back
भिवानी की गाजर विदेशों तक मशहूर, किसानों को मुनाफा
NSNAVEEN SHARMA
Jan 09, 2026 09:42:56
Bhiwani, Haryana
भिवानी में गाजर की खेती
-देश ही नहीं विदेशों तक मशहूर है भिवानी की गाजर
-25-30 हज़ार रूपये प्रति एकड़ पर आता है खर्चा : किसान
-अच्छे दाम लगते हैं तो होता है मुनाफा : किसान
-मंडी प्रधान बोले यहां की गाजर मशहूर
एंकर : भिवानी जिला के गांव चांग, बामला, सरसा, ढाणी हरसुख, रिवाड़ी खेड़ा में की जाने वाली गाजर की खेती देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक मशहूर हैं। खास इसलिए है कि यहां की जलवायु और मिट्टी इसके लिए बहुत उपयुक्त है। गाजर की खेती करने के लिए अक्टूबर से नवंबर तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है, जब तापमान 15-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गाजर की कई उत्तम किस्मे होती है, जैसे कि पूसा रुधिरा और पूसा केसर, जो कम समय में अच्छा मुनाफा देती हैं।
वी ओ :1 यहां के किसानों का कहना है कि गाजर की खेती के लिए भुरभुरी दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है, जिसमें जल निकासी की अच्छी व्यवस्था हो। खेत तैयार करते समय 10-12 बार जुताई करनी चाहिए, और प्रति एकड़ खेत में 40 किलो नाइट्रोजन, 20 किलो फास्फोरस और 20 किलो पोटाश डालना उचित रहता है।यानी क्षेत्र की जलवायु व मिट्टी गाजर की खेती के लिए उपयुक्त है।
वी ओ :2 बता दे कि भिवानी में गाजर की खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है क्योंकि यहाँ की गाजर की मांग बहुत ज्यादा रहती। किसानों ने बताया कि गाजर की ऑर्गेनिक खेती भी की जा सकती है यदि गोबर की खाद डाल कर बिजाई की जाए तो उत्तम किस्म की फसल हो जाती है। एक एकड़ में औसतन 100 क्विंटल तक पैदावार होती है, जिसका औसत भाव 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है।
वी ओ :3 गाजर की बिजाई भी मशीनों से की जाती और खुदाई भी ट्रेक्टरों द्वारा होती है जिससे लगभग 20 परिवारो को रोजगार मिलता है। गाजर की धुलाई भी मशीनों से की जाती है ताकि उत्तम किस्म गाजर में निखार हो सके ार गुणवत्ता से भाव भी अच्छा मिल सके। भिवानी की गाजर न केवल हरियाणा में बल्कि देश व विदेशो में भी जाती है, पंजाब, हिमाचल, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली से जैसे भूटान, नेपाल,श्रीलंका तक इसका निर्यात किया जाता ہے।
वी ओ : 4 सब्जी मंडी प्रधान संजय कुमार ने बताया कि जिले की मंडी से देश व विदेश में भी गाजर का व्यापार किया जाता है, जिससे किसानों को मोटा मुनाफा होता है इसे लाल सोना भी कहा जाता है। यहां की गाजर मशहूर है।
नवीन शर्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 09, 2026 23:30:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 09, 2026 23:30:210
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 09, 2026 23:30:11Noida, Uttar Pradesh:Mashhad, tonight, a massive crowd of protesters on the second night of the call by Prince Reza Pahlavi.
0
Report
0
Report
0
Report