Back
खड़गे के जंगलराज बयान पर विज का जवाब: क्या केंद्र बच पाएगा?
AKAMAN KAPOOR
Nov 09, 2025 10:27:10
Ambala, Haryana
एंकर :-- मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जंगलराज और ये सभी चीजें पुराने मुद्दे हैं। एनडीए ने 20 सालों में जंगलराज को खत्म क्यों नहीं किया? घुसपैठियों को बाहर क्यों नहीं निकाला? यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विफलता है। मैं इस विफलता के लिए उनकी डबल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहराना चाहता हूं। इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा जब हम कपड़ा लेने जाते हैं तो उस कंपनी की पुरानी हालत देखते हैं वो कैसी रही है। खड़गे जी ने ये मान लिया है कि 20 साल पहले बिहार में जंगलराज राज व कट्टा राज था। विज ने कहा लालू प्रसाद का बेटा तेजस्वी चुनाव तो हार गया है अब उसे लालू जी की घर जाकर सेवा करनी चाहिए। उनकी तबीयत खराब है।
बाईट :-- अनिल विज - कैबिनेट मंत्री।
वीओ :-- प्रियंका गांधी ने कहा प्रधानमंत्री अपने शब्दों में कट्टों का प्रयोग करते हैं। जिस पर अनिल विज ने कहा प्रधानमंत्री कट्टे व ब्रह्मोस दोनों शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जो इतिहास में दर्ज है उसका जिक्र तो किया जाएगा। यह कट्टों से राज चलाते थे।
बाईट :-- अनिल विज - कैबिनेट मंत्री。
वीओ :-- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बीजेपी का पन्ना प्रमुख बताया है। जिस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसे बेमतलब बात बताया और कहा चुनाव आयोग का काम वोट बनाना है और वोटर लिस्ट जारी करना है। वोटर लिस्ट में पन्ने भी होते हैं। विज ने कहा इन्हें इससे क्या तकलीफ है। ये बेमतलब बात है।
बाईट :-- अनिल विज - कैबिनेट मंत्री。
वीओ :-- लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा हमारे पास विस्तृत जानकारी है। हमने अभी तक बहुत कम दिखाया है, लेकिन मुख्य मुद्दा यह है कि लोकतंत्र और अंबेडकर जी के संविधान पर हमला हो रहा है और सीधे तौर पर, पीएम मोदी, अमित शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार एक संयुक्त साझेदारी बनाकर इसे कर रहे हैं। यह भारत माता को नुकसान पहुंचा रहा है। इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा यह कांग्रेस की संस्कृति है भाजपा की नही कांग्रेस वाले फर्जी वोट बनाते हैं। हमने इन्हें कई बार पकड़ा है। राहुल गांधी आधी बात कर रहे हैं। पूरी बात बताए ये वोट पड़े किसको है। चुनाव वोट किसे पड़े है। इससे प्रभावित होता है। अंबाला के साहा में फर्जी 223 वोट का इस दौरान विज ने जिक्र किया और कहा वहां कांग्रेस का विधायक और सांसद जीता है।
बाईट :-- अनिल विज - कैबिनेट मंत्री।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
झांसी विश्वविद्यालय के सामने छात्रा को गोली मारकर युवक ने कनपटी पर रख खुद को भी उड़ाया घटना से सनसनी
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 09, 2025 13:36:150
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 09, 2025 13:36:010
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 09, 2025 13:35:490
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 09, 2025 13:35:360
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 09, 2025 13:35:120
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 09, 2025 13:34:590
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 09, 2025 13:34:490
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 09, 2025 13:34:260
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 09, 2025 13:34:020
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 09, 2025 13:33:360
Report
VKVishwas Kumar
FollowNov 09, 2025 13:32:470
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 09, 2025 13:32:290
Report