Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambala134003

दिल्ली धमाके के बाद अंबाला में सुरक्षा अलर्ट; संदिग्धों पर निगरानी, लोगों से सहयोग की अपील

AKAMAN KAPOOR
Nov 11, 2025 07:15:29
Ambala, Haryana
अंबाला में दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा पूरे तरीके से अलर्ट पर है। सड़क से लेकर रेल मार्ग तक पर सुरक्षा कड़ी की गई है। एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने बताया सुरक्षा पूरे अंबाला में कड़ी की गई है संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है जो भी अंबाला में बाहर से आए है उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की और कहा किसी भी तरह की अफवाह में न आए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TCTanya chugh
Nov 11, 2025 08:53:17
Delhi, Delhi:"GRAP-3 लागू है और जिन सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होती है, वे सभी हम पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। कल से 5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे और ऑनलाइन कक्षाएँ चलेंगी। आज सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक भी हुई。 दिल्ली में प्रदूषण का असर आसपास के शहरों से भी आता है, लेकिन दिल्ली सरकार पूरी sincerity से काम कर रही है—डस्ट मिटिगेशन, वॉटर स्प्रिंकलर्स, कूड़ा उठाना, जूटे में आग न लगने देना, निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण, और बाहर से आने वाले वाहनों की निगरानी—इन सभी मोर्चों पर काम जारी है। पिछले 7–8 महीनों से सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। हॉटस्पॉट्स के आसपास कचरा साफ कराया जा रहा है और वहाँ विशेष रूप से डस्ट मिटिगेशन कराया जा रहा है। पिछली सरकार के समय जो व्यवस्था थी, आज वही लोग चिल्ला-चिल्लाकर सवाल उठा रहे हैं। सभी अधिकारी समय दे रहे हैं और सड़कों पर सफाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सरकार कूड़े के ढेरों को हटाने का काम तेज़ी से कर रही है। अधिकारियों का शेड्यूल तैयार किया गया है और हर जगह ‘पहले और बाद’ की तस्वीरें ली जा रही हैं ताकि प्रमाण रखा जा सके। जहाँ रीडिंग नहीं मिल पाई, वह दिल्ली की गलती नहीं है। यह समस्या पूरे देश में थी और ऐप में तकनीकी दिक़तें थीं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। सभी एजेंसियाँ पूरी तत्परता से काम कर रही हैं। हम स्वयं अस्पताल गए, घायलों से मिले और उनके परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न आने दी जाए। सरकार पूरी तरह उनके साथ है।"
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 11, 2025 08:52:29
Dungarpur, Rajasthan:लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से सीमलवाड़ा में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। सीमलवाड़ा विनोबा भावे खेल मैदान से निकाले गए यूनिटी मार्च में हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति नारों और जयघोषों से सीमलवाड़ा का वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। मार्च के अंत में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन के सम्बन्ध में वक्ताओं ने अपने विचार रखे और सभी को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। इसके तहत पूर्व मंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, यूनिटी मार्च के संयोजक राजेश पाटीदार, सीमलवाड़ा प्रधान कारीलाल ननोमा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन एकत्रित हुए। इसके बाद पूर्व मंत्री सुशील कटारा ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूनिटी मार्च विनोबा भावे खेल मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और पुनः विनोबा भावे खेल मैदान में सम्पन्न हुई। इस दौरान देशभक्तिशील नारों और जयघोषों से सीमलवाड़ा का वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। इसके बाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को जोड़कर भारत को एक सूत्र में बांधा। हमें उनके आदर्शों पर चलकर एकजुट भारत का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। इधर इस मौके पर सभी को देश की एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई गई।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 11, 2025 08:51:54
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में धमोतर दरवाजा बाल्मीकि बस्ती का वाल्मीकी समाज अब नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज है। देवगढ़ दरवाजा से गलजी के कुए तक नाला ढकने का काम शुरू हुआ था, लेकिन गब्बाजी के बाड़े तक पहुंचने के बाद अचानक निर्माण रोक दिया गया। कोर्ट से काम बहाल करने के आदेश आने के बावजूद नाला वहीं अटका हुआ है। वाल्मीकी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि बिना किसी स्थगन आदेश के काम रोक देना नगर परिषद की भेदभावपूर्ण नीति को दर्शाता है। नाले के खुले रहने से बस्ती के बीच से गंदा पानी और बदबू फैल रही है। बच्चों और बुजुर्गों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का लगातार खतरा बना हुआ है। इस दौरान नगर परिषद के सभापति और जिला कलेक्टर के बीच चल रही खींचतान ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। ठेकेदारों और कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति है, जिससे न केवल सफाई व्यवस्था चरमराई है बल्कि आम लोगों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। वाल्मीकी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा और झाबु डाउन जैसी कार्रवाई होगी। अब देखना यह है कि प्रशासनिक टकराव के बीच जनता को राहत कब मिलेगी। पुरे मामले में नगर परिषद् सभापति रामकन्या गुर्जर ने कहां की उनकी और से नाले का निर्माण नहीं रोका गया है। कलेक्टर ने जनता के हितो के खिलाफ जा कर नाले का निर्माण काम रुकवाया है। नगर परिषद् खुद इसके लिए प्रशासन से मांग कर रहा है。
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Nov 11, 2025 08:51:14
Washim, Maharashtra:वाशिम: अँकर:वाशिम कृषी उत्पन्न बाजार समितीत काल तब्बल३५ हजार क्विंटलहुन अधिक सोयाबीनची आवक नोंद झाली आहे.या मोठ्या प्रमाणातील आवकेमुळे बाजार समितीत आजही गजबजलेले वातावरण आहे. कालपर्यंत१८ हजार क्विंटल सोयाबीनची मोजणी पूर्ण झाली असून,साध्या सोयाबीनसाठी ४,००० ते ४,८०० इतका दर मिळाला.तर बिजवाई दर्जाच्या सोयाबीनला तब्बल ६,००० ते ८,५०० दर मिळत आहे.अजूनही १७ ते २० हजार क्विंटल सोयाबीनची मोजणी बाकी असल्याने पुढील दोन दिवस मोजणी सुरूच राहणार असल्याची माहिती बाजार समिती प्रशासनाकडून देण्यात आली आहे.काही शेतकरी आजही आपला माल घेऊन बाजार समितीकडे येत आहेत. शहरातील पुसद नाका ते बाजार समितीपर्यंत तब्बल एक किलोमीटरपर्यंत वाहनांची रांग लागली आहे.त्यामुळे हा माल खरेदी होणार का?असा प्रश्न शेतकऱ्यांमध्ये निर्माण झाला आहे.
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Nov 11, 2025 08:50:06
Chittorgarh, Rajasthan:नोट-कुख्यात नक्सली हिड़मा और देवा की मां की अपील वालावीडियो भी अटैच किया गया है. रायपुर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खूंखार नक्सली हिड़मा और बारसे देवा की माताओं से की बातचीत दोनों ही नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास अपनाने की अपील की.. हिड़मा और बारसे देवा की मां ने वीडियो जारी कर दोनों ही नक्सलियों को वापस लौटने की लगाई गुहार गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- बस्तर में शांति की स्थापना की कोशिश जारी है, सरकार सम्मान के साथ उनका पुनर्वास करेगी.. मैंने हिड़मा और देवा की माताओं से स्नेहपूर्वक बात की, साथ में भोजन किया.. उन्होंने भी अपने बच्चों को वापस लौटने की अपील की.. उन्हें समझना चाहिए, जहां खड़े हैं वहां कोई रास्ता नहीं है.. मुख्यधारा में वापस लौटना बस्तर की जनता के साथ खड़े होने जैसा है गृहमंत्री विजय शर्मा ने की अपील- मैं अपील करता हूं, अनहोनी होने से पहले हथियार छोड़ें, पुनर्वास करें.. संविधान के अनुरूप काम करें, आप बंदूक उठाकर घूमेंगे, लोगों की हत्या करेंगे, बस्तर में लोगों तक बेसिक सुविधाएं ना पहुंचे तो कब तक सहा जाए बीजापुर में मुठभेड़ की खबर को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान ऑपरेशन शेड्यूल है समय से लॉन्च भी हो रहे हैं.. जो पुनर्वास करेंगे उन्हें आने का सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा.. सर्चिंग प्रक्रिया चल रही है.. हमला होता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.. दिल्ली ब्लास्ट पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- सभी से निवेदन है कि जांच और पूछताछ में सहयोग करें... पुलिस का साथ दें...दिल्ली में अनहोनी हुई है, अभी स्पष्ट होना बाकी है कि यह आतंकी घटना है या नहीं... यदि आतंकवादी घटना साबित होती है तो ना कोई लिंक छूटेगा, ना कोई व्यक्ति... दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा..किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, परीक्षण और चौकन्नेपन की जरूरत है...अब समय है ताकत के साथ अलर्ट रहने का.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट पर विजय शर्मा ने कहा- उरी में हमला हुआ, पुलवामा में हमला हुआ, हमले के बाद जवाब भी दिया गया था.. 10 वर्षों बाद विस्फोट की घटना हुई है, ऐसे में राजनीति नहीं करनी चाहिए.. पहले स्थिति सामान्य होने दें, फिर सदन में चर्चा करें.. अंतिम संस्कार तक नहीं हुआ और आपने राजनीति शुरू कर दी.. यह राजनीति में निम्नता है. अमित बघेल की तलाश तेज मामले में विजय शर्मा ने कहा- उन पर विभिन्न समाज के पूज्य पुरुषों के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.. कार्रवाई जारी है.. बाइट- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 11, 2025 08:49:26
Keonjhar, Odisha:ଖଣି ପ୍ରଭାବିତ ଅଞ୍ଚଳ କୁ ମିଳୁଥିବା ସୁବିଧାରୁ ବଞ୍ଚିତ ପୁରୁଣା ସହରବାସୀଙ୍କୁ ଆଙ୍କର:- କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲା ଶୁଆକାଟି ସ୍ଥିତ ଗାନ୍ଧାମାର୍ଦନ ଓଏମସି ଖଣି ଖନନ ଓ ଟ୍ରାନ୍ସପୋର୍ଟ ଦ୍ବାରା ପୁରୁଣା ସହରବାସୀ ପ୍ରଭାବିତ ହେଉଛନ୍ତି।ମାତ୍ର କମ୍ପାନୀ ଦ୍ବାରାଥିବା ସୁବିଧା ଓ ସୁଯୋଗରୁ ପୁରୁଣା ସହରବାସୀ ବଞ୍ଚିତ ହୋଇଥିବା ଅଭିଯାେଗ ହୋଇଛି। ଗନ୍ଧମାର୍ଦ୍ଦନ ଖଣି ପ୍ରଭାବିତ ଅଞ୍ଚଳ ମଧ୍ୟରେ কେନ୍ଦୁଝରର 파ରୁଣା ସହରର ବିଶେଷ କରି ୧,୨ ଏବଂ ୩ ନମ୍ବର ୱାର୍ଡ ଅତିମାତ୍ରାରେ ପ୍ରଭାବିତ ହେଉଥିଲେ ହେଁ ଏହିଅଞ୍ଚଳ ବାସୀଙ୍କୁ ଦୀର୍ଘ ଦିନ ଧରି ସମସ୍ତ ସୁବିଧା ସୁଯୋଗ ରୁ ବଞ୍ଚିତ ହେଉଛନ୍ତି।ଏହିସବୁ ୱାର୍ଡକୁ ଶୁଆକାଟି ଓଏମସି ଖଣି ଦ्वାରା ବଫର ଜୋନ ଭାବେ ବିଜ୍ଞପ୍ତି ଜାରି ହୋଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଆଜିପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଓ ଏମ ସି ଦ୍ୱାରା କୌଣସି ସୁବିଧା ଯୋଗାଈ ଦିଆଯାଇନାହିଁ।ବାରମ୍ବାର ଅଭିଯୋଗ କରାଯାଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଆଜି ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ କୌଣସି ସୁଫଳ ନମିଳିବାରୁ ବାଧ୍ୟହୋଇ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କୁ ସ୍ମରକ ପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରିବା ସହ ତୁରନ୍ତ ଏହାର ସମାଧାନ ନହେଲେ ସେମାନେ ରାଜାରାସ୍ତା କୁ ଓଲ୍ହାଇବା ପାଇଁ ବାଧ୍ୟ ହେବେବୋଲି ଚେତାବନି ଦେଇଛନ୍ତି। ବାଇଟ (୧) ନବକିଶୋର ସାହୁ (ବରିଷ୍ଠ ନାଗରିକ ମଞ୍ଚ ର ସଦଶ୍ୟ ତଥା ବଫର ଜୋନ ବାସିନ୍ଦା) ବାଇଟ (୨) ଅନ୍ତର୍ଯ୍ୟାମୀ ପତି (ପୁରୁଣା ସହର ତଥା ବଫର ଜୋନ ବାସିନ୍ଦା) ବାଇଟ (୩) ରଞ୍ଜୀତା ଜେନା (ପୁରୁଣା ସହର ତଥା ବଫର ଜୋନ ବାସିନ୍ଦା)
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 11, 2025 08:49:05
Chandigarh, Chandigarh:पिंजौर - पंचकूला 11 नवंबर को पंचकूला जिला से यह नगर कीर्तन विभिन्न स्थानों से होते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र की धरती पर होगा समाप्त *इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन* यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप, त्याग, विचार और धर्म के लिए उनकी शहादत को जन-जन तक पहुंचाने का हरियाणा सरकार का प्रयास 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी करेंगे शिरकत मुझे इस पवित्र आयोजन में आने का मिला सौभाग्य यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात- मुख्यमंत्री श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता की रक्षा के लिए दिया अपना पूरा जीवन अंबाला में स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निकल अंबाला का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की घोषणा की चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरू तेग बहादुर अनुसंधान पीठ स्थापित की यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा पंचकूला से पोंटा साहिब मार्ग का नाम भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा लखनौर साहिब में माता गुजरी देवी के नाम से VLDA कॉलेज बनाने का किया काम 25 नवंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश वासियों को आमंत्रित
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top