393155
गुजरात में नर्मदा बांध के 5 गेट खुले वहीं जलस्तर 134.45 मीटर तक पहुंचा
Umarva, Gujarat:नर्मदा बांध में लगातार पानी की आवक के कारण पांच गेट खोले गए हैं। एक लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 134.45 मीटर तक पहुंच गया है, जो सीजन में पहली बार है। कुल आवक 2,66,120 क्यूसेक है, जबकि लाइव स्टोरेज 3929 एमसीएम है। बांध 82% भर चुका है। रिवरबेड पावरहाउस से 43,332 क्यूसेक और कैनाल हेड पावरहाउस से 9,644 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का अधिकतम स्तर 138.68 मीटर है। बिजलीघर पूरी क्षमता से काम कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार
Pariaunna, Bihar:नालंदा के रहुई थाना पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया है। सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि 9 अप्रैल को बेसमक गांव निवासी सहदेव बिंद ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री और 13 वर्षीय भतीजी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रहुई थाना में कांड दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच में दोनों लड़कियों की लोकेशन राजस्थान के बीकानेर में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को वहां भेजा गया। नया शहर थाना क्षेत्र से दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाना क्षेत्र से आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजू और उसकी पत्नी अंजली कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नालंदा के नूरसराय निवासी धनवंती देवी उर्फ शोभा ने लड़कियों को 3 लाख रुपये में शादी के नाम पर बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने राजगीर के ब्रह्मकुंड के पास छापेमारी कर धनवंती देवी और उसके सहयोगी पुरुषोत्तम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छत्तीसगढ़ के रायपुर की एक और नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। सभी बरामद लड़कियों को बाल कल्याण समिति, बिहारशरीफ के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है।0
0
Report
दरभंगा में BJP जीत के बाद होली-दीवाली जैसा जश्न
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। लहेरियासराय टावर चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते अपनी खुशी जाहिर की। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली जैसा माहौल बनाया, वहीं पटाखे छोड़कर दिवाली की तरह भी उत्सव मनाया। मौके पर झालमुड़ी और भूंजा के ठेले लगाए गए, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर लोगों के बीच नाश्ता वितरित किया। इस अवसर पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं विधायक मुरारी मोहन झा ने भी पार्टी की जीत को जनसमर्थन का परिणाम बताया। कार्यक्रम के दौरान कुछ नेताओं द्वारा धार्मिक और ऐतिहासिक मुद्दों, जिसमें बाबरी मस्जिद से जुड़ा विषय भी शामिल रहा, पर बयान दिए गए, जिनकी चर्चा होती रही। प्रशासन की ओर से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। कुल मिलाकर, दरभंगा में बीजेपी की जीत को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और शहर के प्रमुख इलाकों में देर तक जश्न का माहौल बना रहा।0
0
Report
बंगाल-असम में बीजेपी की जीत से गाजीपुर में जश्न, 2027 यूपी सरकार का दावा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर बंगाल से असम तक भगवा लहर, गाजीपुर में जश्न , राज्यसभा सांसद बोली 2027 में यूपी भी फतह तय बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की प्रचंड जीत, गाजीपुर में जश्न का माहौल महिला कार्यकर्ताओं संग नेताओं ने भी जश्न में जमकर लगाए ठुमके बीजेपी कार्यालय पर ढोल-ताशों के साथ कार्यकर्ताओं का जोरदार उत्सव आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जीत की खुशी का इजहार राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद संगीता बलवंत बोलीं—देशभर में भाजपा का परचम लहराया राज्य सभा सांसद ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा बंगाल में खत्म हुआ कुशासन अखिलेश यादव की चुप्पी पर कसा तंज, कहा- पहले अपना अस्तित्व बचाएं 2027 यूपी चुनाव को लेकर बड़ा दावा—फिर बनेगी योगी सरकार बीजेपी का ऐलान—अब दक्षिण भारत में भी फतह की तैयारी देश की सियासत में बीजेपी का आज बड़ा दिन है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। और इस जीत की गूंज अब गाजीपुर तक पहुंच चुकी है, जहां बीजेपी कार्यालय पर जश्न का ऐसा माहौल दिखा कि ढोल-ताशों की थाप पर राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल समेत महिला कार्यकर्ता थिरकते नजर आए। आतिशबाजी, मिठाइयां और बड़े-बड़े दावे करते हुए 2027 में यूपी जीत का भी ऐलान किया गया। दरअसल पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद गाजीपुर में पार्टी कार्यालय जश्न के रंग में रंगा नजर आया। ढोल-ताशों की गूंज, आतिशबाजी की चमक और मिठाइयों की मिठास—हर तरफ जीत का उत्साह साफ दिख रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं ने भी जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तासा की धुन पर जमकर थिरके। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन और अमित शाह जी के नेतृत्व ने यह साबित कर दिया कि अब देश में हर जगह भाजपा का परचम लहराएगा। लेफ्ट को पूरी तरह साइड कर दिया गया है। बीजेपी नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और उनके दावों को खारिज किया और कहा कि ममता बनर्जी हार के बाद भी जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार और भय की राजनीति को नकार दिया है। अब वहां भरोसे की सरकार बनी है। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी बीजेपी ने तंज कसा। कहा कि अखिलेश यादव क्या बयान देंगे, पहले अपना अस्तित्व बचा लें। उनकी राजनीति अब सिमट चुकी है। राज्यसभा सांसद यहीं नहीं रुकी। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया। कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी और योगी जी ही मुख्यमंत्री होंगे। अब दक्षिण भारत में भी फतह करेंगे। बाइट– डॉ. संगीता बलवंत- राज्यसभा सांसद0
0
Report
Advertisement
कैंसर पीड़ित शिक्षक को जनगणना ड्यूटी से हटाने की मांग पर भिड़ंत, बहिष्कार चेतावनी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कैंसर पीड़ित शिक्षक को जनगणना ड्यूटी से हटाने की मांग कौशांबी में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और एसडीएम कार्यालय के पटल सहायक के बीच उस समय तीखी बहस हो गई, जब शिक्षक नेता कैंसर पीड़ित शिक्षक को जनगणना ड्यूटी से हटाने की मांग लेकर पहुंचे थे। शिक्षक संघ ने पटल सहायक के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उसे हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर जनपदभर में जनगणना का बहिष्कार किया जाएगा। मामला कौशांबी जनपद का है, जहां प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी एसडीएम से मिलने पहुंचे थे। उनका कहना था कि विकास खंड सरसावा में तैनात शिक्षक कौशलेंद्र सिंह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, ऐसे में उन्हें जनगणना जैसे अतिरिक्त कार्य से मुक्त किया जाना चाहिए। शिक्षक संघ ने मानवीय आधार पर कैंसर पीड़ित शिक्षक को जनगणना ड्यूटी से हटाने की मांग रखी। इसी दौरान एसडीएम कार्यालय के पटल सहायक अधिकारी से उनकी तीखी बहस हो गई। आरोप है कि पटल सहायक का व्यवहार असंवेदनशील रहा, जिससे शिक्षक नेताओं में नाराजगी बढ़ गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षक की पीड़ा को समझा जाए और उन्हें तत्काल जनगणना कार्य से मुक्त किया जाए। साथ ही पटल सहायक को हटाने की भी मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो पूरे जनपद में प्राथमिक शिक्षक जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे और आंदोलन को तेज किया जाएगा। फिलहाल इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन में हलचल बनी हुई है।0
0
Report
सीईआईआर पोर्टल से 101 गुम मोबाइल वापस, रायबरेली पुलिस की बड़ी सफलता
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 101 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश में सर्विलांस सेल और थानों ने त्वरित कार्रवाई की। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना बछरावां ने 37 मोबाइल बरामद कर उत्कृष्ट कार्य किया। वीवो, ओप्पो, सैमसंग सहित कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। आज सभी मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं, फोन पाने के बाद सभी ने पुलिस अधीक्षक को दिया धन्यवाद।0
0
Report
परतावल में तेज बारिश से प्याज की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज: सोमवार दोपहर परतावल क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में मूसलाधार हो गई। इस बदलाव से जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय किसान गोरखनाथ यादव ने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण खेतों में पहले ही नमी और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में दोबारा तेज बारिश प्याज सब्जी की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अधिक नमी के कारण फसल सड़ने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, क्षेत्र के किसान धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर रहा है, जिससे फसल को भारी नुकसान होने का खतरा है। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, केवल ही नहीं बल्कि अन्य जमीन पर उगाई जाने वाली फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। ज्यादा पानी के कारण फसलों के सड़ने और खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। अचानक बदले मौसम के इस मिजाज ने परतावल क्षेत्र के किसानों को चिंतित कर दिया है, जो अब जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सीओ भास्कर मिश्रा की इंसानियत का वीडियो वायरल, सड़क किनारे घायल पड़े भाई-बहन को पहुँचाया अस्पताल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा ने पेश की मानवता की मिसाल। अचेत अवस्था में हाइवे पर पड़े घायल भाई-बहन को अपनी गाड़ी से अस्पताल गए सीओ। सिकंदराबाद में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी हापुड़ निवासी तन्नू की बाइक। कोर्ट से लौट रहे सीओ गाड़ी रोककर बिना इंतज़ार किये पीड़ितों को अपनी बोलेरो से ले गए अस्पताल। ड्यूटी से बढ़कर इंसानियत निभाते नजर आए सीओ भास्कर कुमार मिश्रा। सीओ की सूझबूझ और तत्परता से पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सका, बची जान। पीड़ितों ने जताया आभार, सिकंदराबाद के जाट चौक के पास हुआ था हादसा।0
0
Report
संत कबीर नगर पुलिस ने बाइक चोरी के 6 मामलों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में पुलिस ने बाइक चोरी की 6 घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 5 बाइक और 17500 हजार नकदी बरामद किया है। पुलिस लाइम में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों अभियुक्त बाजार में घूमकर सड़क किनारे खड़े वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे और उन्हें नेपाल बार्डर पर ले जाकर बेच देते थे। बीते महीनों में अभियुक्तों ने जिले में बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे में जुटी थी। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है。0
0
Report
पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न गरमाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:बंगाल समेत कई राज्यों में जीत का जश्न मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने बांटी झालमूड़ी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली जीत के बाद जौनपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झालमूड़ी बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और नारेबाजी करते हुए जीत का उत्सव मनाया। पूरे माहौल में उत्साह और जोश साफ नजर आया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास की बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। साथ ही असम, पुदुचेरी और तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए उनकी मेहनत को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल ने जो संकेत दिए थे, परिणाम उसी दिशा में आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विजन का ही यह परिणाम है कि जिन क्षेत्रों में उन्होंने जनसंपर्क किया, वहां पार्टी को व्यापक समर्थन मिला। श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए मंत्री ने कहा कि यह जीत उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। EVM को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के बाद आरोप लगाना विपक्ष की पुरानी आदत रही है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है।0
0
Report
Advertisement
सोनो थाना क्षेत्र के चौकीदार-परिजनों ने युवक की ईंट मारकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनकियारी गांव में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक चौकीदार द्वारा अपने पुत्र और परिजनों के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान गुड्डू बरनवाल उर्फ़ गोपाल के रूप में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोनो थाना के चौकीदार इंद्रदेव पासवान ने अपने पुत्र अभिषेक पासवान, आलोक पासवान और भतीजा संदीप पासवान सहित अन्य परिवार के लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान ईंट से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल गुड्डू बरनवाल ने बताया कि उनके पिता जगन्नाथ प्रसाद बरनवाल और भाई संतोष बरनवल पर पूर्व से दहेज प्रथा से जुड़ा एक मामला चल रहा था, जिसमें दोनों की जमानत टूट चुकी थी। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी बात को लेकर उन्होंने चौकीदार इंद्रदेव पासवान से पूछा कि जमानत टूटने का नोटिस क्यों नहीं मिला। इस पर चौकीदार भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायल को सोमवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़ित द्वारा सोनो थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
बंगाल में गुंडागर्दी खत्म, भाजपा की बढ़त विपक्ष की नैया डूबेगी
Patna, Bihar:दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों और विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बंगाल की जनता अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की कथित गुंडागर्दी से ऊब चुकी है और राज्य में कमल का खिलना इस बात का प्रमाण है कि लोग अब राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान रहे हैं। जायसवाल ने अपने बयान में कई अहम बिंदुओं पर विपक्ष को घेरा। उनके बयान के मुख्य अंश इस प्रकार हैं: 1. पश्चिम बंगाल और टीएमसी पर प्रहार: जायसवाल ने कहा, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों की सरकार चल रही थी, वहां की आम जनता उससे मुक्ति चाहती थी। नतीजों ने दिखा दिया है कि जनता गुंडागर्दी पसंद नहीं करती। बंगाल में भाजपा की बढ़त एक संदेश है कि लोग देशविरोधी ताकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. 2. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तंज: तेजस्वी यादव के बंगाल दौरे पर चुटकी लेते हुए जायसवाल ने कहा, मैं तेजस्वी और स्टालिन जैसे नेताओं को एक ही संदेश दूंगा— राहुल गांधी की नाव पर जो भी बैठेगा, उसका डूबना तय है। पूरे देश में धीरे-धीरे इनका सुपड़ा साफ हो रहा है और हर तरफ भगवा लहर दिखाई दे रही है। 3. पीएम मोदी का फुटबॉल और झलमुरी संदेश: पीएम मोदी ने बंगाल दौरे में सिर्फ फुटबॉल नहीं खेला था, बल्कि एक बार में गोल कर दिया था। उसी दिन देश को संदेश मिल गया था कि बंगाल की जनता टीएमसी से मुक्ति चाहती है। 4. स्टालिन और सनातन विरोध: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, स्टालिन जैसे नेताओं ने देश में सनातन विरोधी दुर्गंध फैलाने का काम किया था। उनका राजनीतिक अंत होना जरूरी था। मेरा मानना है कि बंगाल से भी ज्यादा कड़ी सजा जनता ने स्टालिन को दी है। 5. कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस: 7 मई को होने वाले संभावित कैबिनेट विस्तार के सवाल पर जायसवाल ने कहा, कैबिनेट का विस्तार करना पूरी तरह से मुख्यमंत्री का क्षेत्राधिकार है।0
0
Report
बख्तियारपुर जंक्शन पर पैदल पार कर रहीं दो महिलाओं की मौत, फरक्का एक्सप्रेस चपेट
Barh, Bihar:बख्तियारपुर जंक्शन पर पूर्वी रेलवे ट्रैक पार करने के समय दिल्ली मालदा फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत। महिला की पहचान नहीं। पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं महिलाएं, तभी अचानक ट्रैक पर दिल्ली मालदा फरक्का एक्सप्रेस आ गई। आम यात्री अक्सर पैदल रेलवे ट्रैक पार करते हैं।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी ने बहुमत के संकेत, ममता की आलोचना तेज
Dhanbad, Jharkhand:पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु ,पांडुचेरी और केरल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल,असम के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसके बाद कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। धनबाद में भी भाजपा सांसद कार्यालय से लेकर सड़क तक भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे है। कार्यकर्ता आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस जश्न में सांसद ढुल्लु महतो भी शामिल हुए जहाँ कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डू खिलाकर ख़ुशी जाहिर की। रणधीर वर्मा चौक में सांसद ढुल्लु महतो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाए। झालमूड़ी खिलाकर खुशी सभी के साथ मनाया। मिठाई के जगह सभी कार्यकर्ता झालमूड़ी खाते दिखे। सांसद ढुल्लु महतो ने प्रधानमंत्री ने जो झालमूड़ी खाया था,उसका झाल ममता दीदी को लगा है। जनता ने ममता दीदी को नकार दिया है। बंगाल में ममता दीदी के आतंक का खात्मा हो चूका है। नारी वंदन अधिनियम का सबसे ज्यादा विरोध टीएममसी के साथ साथ इंडी गठबंधन दलों ने किया था। मातृ शक्ति ने इसका जवाब दे दिया है। बंगलादेशी घुसपैठियों के पक्ष में ममता बनर्जी काम कर रही थी। असम में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा आ रही है। पुडुचेरी में भी भाजपा की सरकार बनेगी और इसी तरह से धीरे धीरे देश भगवामय होगा और कांग्रेस मुक्त भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता सरकार का आतंक बढ़ चूका था। लोग वोट देने घरों से नहीं निकल पा रहे थें। उन्होंने कहा कि बंगाल से घुसपैठिये अब बोरिया बिस्तरा समेत लेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा अब झारखण्ड में भी सरकार बनाएगी। 2029 में भारी बहुमत से भाजपा झारखण्ड में जीत दर्ज करेगी। बंगाल चुनाव के परिणाम का असर झारखंड में होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में 18 सीट पर चुनाव लड़ा था। सभी जगह जमानत जब्त हुआ है। पश्चिम बंगाल में हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार कर ममता बनर्जी को समर्थन कर रहे थे। जनता ने जवाब दे दिया है।0
0
Report
जामताड़ा चुनाव जीत: सुभाष चौक में तेज़ जश्न और नारे
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक में जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। सुभाष चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे, जहां जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम बताया। इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की नीतियों की जीत है। जश्न के दौरान पूरे चौक पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
पश्चिम बंगाल जीत के साथ असम में हैट्रिक, गोड्डा में BJP समर्थकों का जश्न
Godda, Jharkhand:बंगाल फतह ,असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर गोड्डा में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। गाजे बाजे के साथ होली और दिवाली मनाई गई। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई गईं। शहर के कारगिल चौक पर कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खूब नारे बाजे भी की。0
0
Report
Advertisement
