बांग्लादेश में आज आम चुनाव, वोटिंग के बाद ही होगी काउंटिंग
बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान जारी है। देशभर के हजारों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक और मैन्युअल व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। कई जगहों पर विपक्ष ने निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर सवाल भी उठाए हैं। वहीं सरकार ने शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिलाया है। मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं। नतीजे देर रात तक आने की संभावना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|