Back
संगीता बलवंत ने आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र पर जोर देकर अखिलेश यादव पर हमला
ATALOK TRIPATHI
Oct 13, 2025 12:35:11
Gazipur, Dhaka Division
गाजीपुर
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत का सपा पर तीखा हमला कहा, भारत आत्मनिर्भरता के नए युग में, विपक्ष सिर्फ आलोचना में व्यस्त
बीजेपी सांसद डॉ. संगीता बलवंत का अखिलेश यादव पर निशाना
अखिलेश यादव की छवि किसी से छिपी नहीं-संगीता बलवंत
मायावती के बयान पर बोलीं- यह उनके कर्मों का परिणाम
रामअचल राजभर के बयान पर सांसद संगीत बलवंत ने की निंदा कहा- भारतीय संस्कृति पर टिप्पणी करने वालों निंदनीय
बीजेपी सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस
आत्मनिर्भर भारत अभियान पर सांसद ने रखी बात
मोदी-योगी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर- संगीता बलवंत
भारत अब खादी तक सीमित नहीं, रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर- सांसद
ब्रह्मोस, तेजस और अर्जुन टैंक भारत की स्वदेशी शक्ति के प्रतीक
14 नवंबर को Bihar में एनडीए की बनेगी सरकार, एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट हैं- बीजेपी सांसद
सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास पर काम कर रही है बीजेपी
बीजेपी बनी विश्व की नंबर वन राजनीतिक पार्टी- संगीता बलवंत
भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने आज गाजीपुर के बीजेपी कार्यालय छावनी लाइन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने का दावा किया
दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत देश निर्माण और सृजन के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि अब भारत सिर्फ खादी और परंपरागत उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन चुका है। आज ब्रह्मोस, तेजस और अर्जुन टैंक जैसे शक्तिशाली स्वदेशी उपकरण भारत में ही बन रहे हैं जो देश की गर्व की बात है। वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सांसद संगीता बलवंत ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की छवि और उनके कार्य किसी से छुपे नहीं हैं। हाल ही में आयोजित रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिस तरह से उन्हें संबोधित किया, वह उनके कर्मों का ही परिणाम है। वही सपा नेता रामअचल राजभर की टिप्पणी सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है, लेकिन जब भारत के ही लोग अपनी संस्कृति और धर्म पर ओछी टिप्पणी करते हैं, तो यह निंदनीय है। बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया, कहा कि 14 नवंबर को बिहार में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनेगी, और यह मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए के लिए जनता का तोहफा होगा। इस दौरान सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट हैं, और देश के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है, और یہی कारण है कि आज बीजेपी विश्व की नंबर वन राजनीतिक पार्टी बन चुकी है。
बाइट- डॉ संगीता बलवंत- बीजेपी से राज्यसभा सांसद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 13, 2025 14:49:124
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 13, 2025 14:48:55Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून
UKSSSC की 5 अक्टूबर को रद्द परीक्षा अब 16 नवंबर को होगी
5 अक्टूबर को 45 पदों के लिए होनी थी परीक्षा
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 13, 2025 14:48:470
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 13, 2025 14:48:34Shamli, Uttar Pradesh:शामली से अमरोहा की खबर पर PTC
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowOct 13, 2025 14:48:180
Report
IAImran Ajij
FollowOct 13, 2025 14:48:030
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 13, 2025 14:47:430
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 13, 2025 14:47:250
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 13, 2025 14:47:120
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 13, 2025 14:46:590
Report
0
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 13, 2025 14:41:130
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 13, 2025 14:41:030
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 13, 2025 14:40:410
Report