Back
पुलिस अधिकारी बताकर किडनैप: राजौरी गार्डन से रेंज रोवर लूट, एक गिरफ्तार
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 21, 2026 13:30:29
Delhi, Delhi
दिल्ली के राजौरी गार्डन में पुलिस अधिकारी बताकर दोनों भाइयों को उन्हीं की रेंज रोवर कार में किया किडनैप
विरोध करने पर की मारपीट पिस्टल की नोक पर लूटे 40 लाख गहने ज्वैलरी एप्पल वॉच मोबाईल फोन और रेंज रोवर लग्जरी कार लूटकर हुए फरार
किडनैप कर जी टी रोड हरियाणा के शाहाबाद इलाके में छोड़ा
राजौरी गार्डन पुलिस ने कुछ ही घंटो में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बाकी आरोपियों की पुलिस कर रही है तैलाश
पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन पिलर नंबर 167 राजौरी गार्डन के पास से दो युवक अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर गाड़ी के अंदर घुसे और उसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें किडनैप कर उन्हीं की रेंज रोवर लग्जरी कार से हरियाणा ले जाया गया और उसके बाद शाहाबाद इलाके में पिस्टल की नोक पर 40 लाख नगदी गहने ज्वेलरी एप्पल की वॉच मोबाइल फोन और रेंज रोवर कार लूटकर वहां से फरार हो गए और उन्हें हरियाणा के शाहबाद इलाके में छोड़कर फरार हो गए उसके बाद इन्होंने राजौरी गार्डन थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई ।पश्चिमी जिला के डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता सागर शर्मा से एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने भाई माणिक के साथ, एक परिचित व्यक्ति से अपने सोने और हीरे के गहनों के बदले भुगतान लेने के लिए, रिंग रोड, राजौरी गार्डन स्थित मेट्रो पिलर नंबर 167 के पास गए थे। मुलाकात के दौरान, दो अज्ञात व्यक्ति जबरन उनकी रेंज रोवर कार में घुस गए, और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पिस्टल की नोक पर धमकाया मारपीट की और दोनों भाइयों को उन्हीं की रेंज रोवर कार में अगवा कर लिया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करते हुए, उन्होंने जी टी करनाल रोड की तरफ ले जाते समय 40 लाख नगदी, मोबाइल फोन, एक Apple Watch, गहने और शिकायतकर्ता की रेंज रोवर कार लूट लिया। बाद में पीड़ितों को हरियाणा के शाहबाद इलाके के पास छोड़ दिया गया। राजौरी गार्डन थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए राजौरी गार्डन एसीपी और राजौरी गार्डन एसएचओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एक समर्पित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय खुफिया जानकारी और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया, जिसके परिणामस्वरूप एक आरोपी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान हरीश शर्मा @ रिंकू, 48 दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले से ही शिकायतकर्ता को जानता था और सोने-हीरे के गहनों के संबंध में उसके साथ उसका व्यावसायिक लेन-देन था। लगातार पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि यह पूरी घटना एक पहले से सोची-समझी आपराधिक साज़िश थी, जिसे उसने अपने साथी चेतन @ गुरप्रीत सिंह रंधावा और अन्य लोगों के साथ मिलकर रचा था। आगे की जाँच जारी है। बाकी आरोपियों को पकड़ने और मामले से संबंधित संपत्ति बरामद करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 21, 2026 14:33:050
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 21, 2026 14:32:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 14:32:000
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:31:500
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 21, 2026 14:31:390
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:31:270
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:31:170
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 14:31:030
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 14:30:510
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 21, 2026 14:30:370
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 14:30:10Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है… जहां चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक को महज 40 सेकंड में चुरा लिया..
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है....
0
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 21, 2026 14:20:10658
Report