Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Delhi110041

दिल्ली के रघुवीर नगर RJ ब्लॉक में सीवर का गंदा पानी लोगों को परेशान

RKRajesh Kumar Sharma
Feb 17, 2026 09:37:35
Delhi, Delhi
दिल्ली के रघुवीर नगर आर जी ब्लॉक में सीवर जाम सीवर का गंदा पानी गलियों और घरों में घुस रहा सीवर के गंदे पानी में आती है गंदी बदबू लोग मकान बेचने को मजबूर पिछले कई महीनों से राजधानी के अलग-अलग इलाकों से गंदा पानी और सीवर की समस्या लगातार सामने आ रही है ताजा मामला रघुवीर नगर इलाके के आर जी ब्लॉक वन कॉलोनी का है जहां काफी समय से लोग सीवर का गंदा और बदबूदार पानी घरों और गलियों में भरने से परेशान है लोग इस बात को लेकर सवाल उठा रहे है कि कई बार इसकी शिकायत जल बोर्ड एमसीडी जनप्रतिनिधियों एजेंसियों तक कर चुके है। लेकिन इनके क्षेत्र में लोग बदहाली गंदगी और बीमारी के बीच जीने को मजबूर है लेकिन कोई देखने वाला नहीं यहां तक की मजबूर होकर लोग गंदगी और सीवर का पानी गली हो यहां तक की घरों में भी भरा होने की वजह से घर बेचने तक को तैयार है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSunny Kumar
Feb 17, 2026 11:32:00
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर विपक्ष और पक्ष में बहस के बीच अशोक चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के अंदर काफ़ी विकास हुआ है... जो डेटा है वो स्पष्ट दिख रहा है। आप अमेरिका जैसी व्यवस्था कर दें, 15 साल गड्ढे में डाल दिए... आप कुछ किए होते हैं हम आगे ले जाते हैं हमने शुरू से शुरू करना पड़ा। अशोक चौधरी आज प्रोफ़ेसर के लिए ज्वाइन किया। उन्होंने कहा कि मैं पहला व्यक्ति हूँ राजनीति में जो मंत्री बनकर प्रोफेसर बना हूँ... आज ज्वाइन किया है, बच्चों को पढ़ाएंगे भी। अवैतनिक अवकाश लिया है लेकिन मैं वहाँ जाऊँगा पढ़ाऊँगा सप्ताह में दो दिन तीन दिन या जब भी समय मिलता है...
0
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Feb 17, 2026 11:31:35
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाक़ात किया इस दौरान जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी साथ में मौजूद रहे इस मौके पर बिहार में ऊर्जा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, गैस पाइपलाइन परियोजनाओं के विस्तार, आधुनिक ऊर्जा अवसंरचना के विकास तथा आम जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई मंत्री दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन एवं सहयोग निश्चित रूप से बिहार के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगा बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच यह समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 17, 2026 11:31:26
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के लक्ष्मी किशोरी उच्च महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे कई परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। केंद्र प्रवेश द्वार बंद होने के बाद कुछ छात्राएं बाहर ही रह गईं। परीक्षा में शामिल होने के लिए कई छात्राओं ने जान हथेली पर लेकर तकरीबन 15 फीट ऊंची प्रवेश द्वार को फांद कर केंद्र परिसर में चली गईं। हालांकि परीक्षा नियमों के मुताबिक निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होती है, लेकिन इस घटना ने अभिभावकों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। लोग जहां एक ओर छात्रा के जज्बे की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक सख्ती और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 17, 2026 11:31:11
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड में बच्चा चोर के अफवाह पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बच्चा चोर की शंका होते ही लोग उग्र होकर मारपीट घटना को अंजाम दे रहे। ताजा मामला धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थान खानुडीह और हरिणा चौक में बच्चा चोर अफवाह पर लोगों ने महिलाओं को पकड़ पिटाई मारपीट कर दिया। भीड़ महिला को बच्चा चोर समझ पीटने लगा। मौके पर अफरा तफरी मच गया। सूचना मिलने पर बाघमारा और बरोरा दोनों थाना की भीड़ मौके पर पहुँची। उग्र भीड़ को किसी तरह शांत कराने के बाद दोनों महिल को ग्रामीणों से बचाकर बाघमारा थाना ले आई। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। वहीं पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि बच्चा चोर के अफवाह से बचें। बच्चा चोर की शंका होने पर पुलिस को सूचना दें। किसी के साथ मारपीट नहीं करे नहीं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 17, 2026 11:30:43
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 17, 2026 11:30:26
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिला जज कोर्ट का 12 आरोपियों को आजीवन कारावास का फैसला तथा प्रत्येक पर 65500 आर्थिक दंड की सजा, 27 साल पूर्व में शिया सुन्नी दंगे में हुई थी हत्या। जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 27 साल पूर्व शिया सुन्नी के दंगे में हुई एक हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने 12 आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक पर 65 हजार 500 रुपए की अर्थदंड सजा सुनाई है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने आज मंगलवार को सुनाया। बता दें की इस मामले में चार दिन पूर्व अदालत ने मुकदमे में सभी को दोषी करार किया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा नासिर हुसैन ने जिले के मुबारकपुर थाने में 30 अप्रैल 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नासिर हुसैन ने अपनी तहरीर में कहा उसके चाचा अली अकबर निवासी पूरा ख्वाजा 27 अप्रैल 1999 से लापता थे। अली अकबर के लड़के जैगम ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी थी। अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे से 30 अप्रैल को बरामद की गई। विवेचना में यह पता चला कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय अली अकबर को सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हुसैन अहमद निवासी हैदराबाद, मोहम्मद अयूब फैजी, हाजी मोहम्मद सुलेमान, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब सभी निवासी दुल्हनपूरा, अली जहीर नजीबुल्लाह इरशाद निवासी पूरासोफी, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक, मोहम्मद असद हाजी अब्दुल खालिक अफजल अलाउद्दीन दिलशाद तथा वसीम निवासी हैदराबाद के इन 16 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज के बाद चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया था। हालांकि 4 लोग इस मुकदमें के दौरान हाजी मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक तथा हाजी अब्दुल खालिक की मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से डीजीसी फौजदारी तथा एडीजीसी ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी हुसैन अहमद , मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद, मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया गया। इस मामले में आज अदालत ने सभी 12 आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 65500 की अर्थदंड सजा सुनाई है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 17, 2026 11:29:48
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 11:29:42
Fursatganj, Uttar Pradesh:टीबी उन्मूलन के साथ फ़ाइलेरिया जागरूकता पर जोर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सीएचसी फुरसतगंज में टीबी रोगियों को गोद लेने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत अडानी फाउंडेशन द्वारा 20 टीबी रोगियों को गोद लिया गया। पोषण पोटली में चना, मूंगफली, गुड़ आदि खाद्य सामग्री थी | सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षणों एवं बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को टीबी के लक्षणों एवं उपचार के बारे में जागरूक करें। नियमित रूप से दवाओं का सेवन तथा पौष्टिक आहार लेने से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। साथ ही टीबी की जांच एवं उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक ने उपस्थित
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 17, 2026 11:28:33
Sambalpur, Odisha:ରାଜ୍ୟ ର ପ୍ରଥମ ହୋମ ଷ୍ଟେ ଭିଲେଜ ହେଉଛି ହୀରାକୁଦ ରିଜର୍ଭର ନିକଟସ୍ଥ ଢଢରୋ କୁସୁମ ଗାଁ | ମହିଳା sଶକ୍ତିକରଣ ସହ ସ୍ୱାବଲମ୍ବୀ ହେଉଛନ୍ତି ମହିଳା |ଢଢରୋ କୁସୁମ ଗାଁର ପାଞ୍ଚ ଟି କଟେଜ କୁ ପରିଚାଳନା କରୁଛନ୍ତି ସେହି ଗାଁ ର ମହିଳା ମାନେ |ସେମାନେ ନିଜ ଘରକୁ ସୁସଜ୍ଜିତ କରି ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଙ୍କୁ ରହିବା ସୁବିଧା ଦେବା ସହ ଗାଁ ଘାଦ୍ୟ ଦେଉଛନ୍ତି | ଏ ଦିଗରେ ତାଙ୍କୁ ସହାୟତା ର ହାତ ବଢ଼େଇ ତାଙ୍କୁ ସମସ୍ତ ବିଭାଗ ରେ ସାହାଯ୍ୟ କରିଛନ୍ତି ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଙ୍କର ହୀରାକୁଦ ବନ୍ୟ ପ୍ରାଣୀ ବିଭାଗ |ପୂର୍ବେ ସେହି ଗାଁ ର ମହିଳା ମାନେ ଜଙ୍ଗଲ ଜାତ ଦ୍ରବ୍ୟ ସହ ଚାଷ ବାସ କରି ଘର ଚଳାଉଥିବା ବେଳେ ଏବେ ସେମାନେ ନିଜ ଘର କୁ ଭଡା ରେ ଦେଇ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଙ୍କୁ ଖାଦ୍ୟ ପରସି କରି ଘରେ ବସି ଭଲ ଦୁଇ ପଇସା ରୋଜଗାର କରୁଛନ୍ତି|ଏହି କାର୍ଯ୍ୟ ରୁ ସେମାନେ ଆତ୍ମନିର୍ଭରଶୀଳ ହେବା ସହ ନିଜର ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ କରୁଛନ୍ତି |ଏ ସମସ୍ତ ଦିଗରେ ଜଙ୍ଗଲ ବିଭାଗ ର DFO ତାଙ୍କୁ ସମସ୍ତ ପ୍ରକାର ସାହାଯ୍ୟ ପ୍ରଦାନ କରିଛନ୍ତି |ସେହିଭଳି ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମଧ୍ୟ ଆସି ହୋଟେଲ ଅପେକ୍ଷା ଗାଁ ଘରେ ଅବସ୍ଥାନ କଲା ପରି ଗ୍ରାମୀଣ ପରିବେଶ ରେ ଘୋରୋଇ ଖାଦ୍ୟ ଖାଇ ଆତ୍ମତୃପ୍ତି ପାଇବା ସହ ଡେବ୍ରିଗଡ଼ ଅଭୟାରଣ୍ୟ ବୁଲିବା ସହ ହୀରାକୁଦ ରିଜର୍ଭର ରେ ନୌକା ବିହାର କରିବାର ମଜା ମଧ୍ୟ ନେଉଛନ୍ତି
0
comment0
Report
MMMAYANK MAYANK
Feb 17, 2026 11:28:16
Balotra, Rajasthan:बालोतरा जिला मुख्यालय पर शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए दी जाने वाली निशुल्क साइकिलें पिछले दो वर्षों से वितरण के अभाव में कबाड़ के ढेर में पड़ी हैं। जसोल स्थित राजकीय विद्यालय मे रखी है। जहां साइकिलें खुले में और अव्यवस्थित ढंग से रखी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, करीब दो साल पहले छात्राओं के लिए साइकिलें आवंटित की गई थीं। वितरण के बाद कुछ साइकिलें अतिरिक्त बच गईं, लेकिन विभाग द्वारा उनका पुनः आवंटन या वितरण नहीं किया गया। परिणामस्वरूप ये नई साइकिलें जहां निशुल्क साइकिलों को विद्यालय परिसर में कबाड़ के बीच रख दिया गया। हाल ही में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के कारण कक्षाओं को खाली करवाया गया, जिससे इन साइकिलों को बाहर खुले में रखना पड़ा। खुले में पड़े रहने के कारण नई साइकिलें धूल, धूप और बारिश से खराब होती जा रही हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और कब तक इन साइकिलों का सही तरीके से वितरण सुनिश्चित किया जाता है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 17, 2026 11:28:01
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Feb 17, 2026 11:27:19
Jhajjar, Haryana:परिषद में बजट सत्र के दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल आक्रामक तेवर में नजर आईं। उन्होंने परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए आरोप लगाया कि यहां “सेटिंग-गेटिंग” का खेल चल रहा है और आम जनता के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। परिषद की यह बैठक बुलाई तो 2026-27 का बजट पास करने के लिए थी, लेकिन इस बैठक के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। पूर्व मंत्री भुक्कल ने कहा कि परिषद द्वारा दर्जनभर वकील नियुक्त किए गए, लेकिन उनका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि वकीलों पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन शहर के विकास कार्यों में कोई सुधार नहीं दिखा। बजट चर्चा के दौरान उन्होंने एक बार फिर श्रीराम शर्मा पार्क का मामला उठाया और कहा कि इस प्रोजेक्ट में भी भारी खर्च हुआ, लेकिन जनता को कोई फायदा नहीं मिला। पूर्व मंत्री ने परिषद चेयरमैन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पॉवर नहीं होने के कारण चेयरमैन अधिकारियों के सामने असहाय नजर आते हैं और अधिकारियों का बचाव करते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि परिषद के बजट सत्र में भ्रष्टाचार के साथ-साथ शहर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उनका आरोप था कि कई पार्षदों को यह तक नहीं पता कि बजट का पैसा कब और कहां खर्च होता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि झज्जर के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और इसका जिम्मेदार नगर परिषद है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 का बजट पास होने के बावजूद पूरा खर्च नहीं किया जा सका। उन्होंने शहर में बढ़ती समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आवारा पशु और बंदरों से आमजन परेशान हैं, जबकि परिषद में केवल बड़े-बड़े बिल पास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से शहर के विकास और पारदर्शिता के मुद्दे को आगे भी उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज शहर के पार्कों के बुरे हालात हैं। सिवरेज व्यवस्था, गलियों, नालियों, यहां तक कि कूड़ा डालने के डम्पिंग प्वाइंट भी ठीक ढंग से नहीं है जिसका खामियाजा आज आमजन को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने शहर के हालत बद से बदतर होने का ठीकरा नगरपरिषद के अधिकारियों के सिर पर फोड़ा।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 17, 2026 11:27:00
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ का विधानसभा घेराव 22 गोदाम सर्कल के पास पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वॉटर कैनन चला कर रोका पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने मनरेगा बचाओ, खेल बचाओ, नशा मुक्त राजस्थान सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से प्रदर्शन किया गया। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी प्रदर्शन में शामिल हुए। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं के सामने गमछा लहराया। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के धरना स्थल से रवाना होने के बाद कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 22 गोदाम सर्कल के पास रोका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वॉटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। अमीन पठान ने कहा सरकार मांगें नहीं मानेगी तो पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जाएंगे। बाइट कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top