110043
दिल्ली में युवक की हत्या के प्रयास में एक बदमाश गिरफ्तार, चार अन्य फरार
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने युवक की हत्या के प्रयास के मामले में एक बदमाश अल्तमस को डाबड़ी से गिरफ्तार किया है। अल्तमस दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद का रहने वाला है। आरोपी ने 23 अगस्त की रात अपने चार साथियों के साथ मिलकर उमेर नाक के युवक पर गोलीबारी की थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि न्यू मुस्तफाबाद में हुए इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम बनाई गई। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से जांच शुरू की है और बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फाल्ता विधानसभा चुनाव में ईवीएम विवाद, निर्वाचन आयोग ने पुनः मतदान का निर्णय किया
Jalabaria, West Bengal:ফলতা বিধানসভা তে কোন নির্বাচন হচ্ছে আর সেই নিয়ে ফলতা বিধানসভার বিজেপির প্রার্থী দেবাংশ পান্ডে তিনি বলেন ফলতা বিধানসভা জুড়ে ইভিএম মেশিন সেলোটেপ বন্ধ করে আতর দিয়ে বিভিন্ন কায়দায় ভোট করিয়েছে তৃণমূল। বারবার নির্বাচন কমিশনার কে জানিয়েছে আর সেই পরিপ্রেক্ষিতে নির্বাচন কমিশন পুনরায় নির্বাচনের সিদ্ধান্ত নেওয়াতে খুশি।0
0
Report
बैतूल के गणेश मंदिर चौक के पास तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, नाबालिग चालक
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के गणेश मंदिर चौक के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दुकान में जा घुसी. बताया जा रहा है कि कार दो नाबालिगों ने किराए पर ली थी. अनियंत्रित कार ने पहले सड़क पर खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारी, इसके बाद सीधे दुकान में जा घुसी. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया.0
0
Report
टिहरी गढ़वाल में तैरती झोपड़ियाँ तूफान से क्षतिग्रस्त, 25-30 लोग बचाए गए
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड | आज शाम करीब 7:45 बजे, टिहरी गढ़वाल में आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि डोबरा-चांठी के पास झील में बनी तैरती हुई झोपड़ियाँ एक भीषण तूफ़ान के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं, और आशंका है कि कई लोग उनमें फँस गए हैं। यह सूचना मिलते ही, कोटी कॉलोनी पोस्ट से SDRF की एक टीम, जिसका नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा कर रहे थे, तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। मौके पर पहुँचने पर टीम ने पाया कि तेज़ हवाओं और तूफ़ान के कारण तैरती हुई झोपड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं और बह गई थीं। SDRF की टीम ने बचाव अभियान चलाया और तैरती हुई झोपड़ियों से लगभग 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद, बचाए गए लोगों को पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई नावों की मदद से सुरक्षित रूप से कोटी कॉलोनी पहुँचाया गया।0
0
Report
Advertisement
आलोट से अपहरण के बाद उज्जैन में हत्या; युवक का शव बरामद
Ujjain, Madhya Pradesh:आलोट से अपहरण, उज्जैन में हत्या: युवक का शव मकान से बरामद हाटकेश्वर धाम कॉलोनी में मिला शव, रस्सी से गला घोंटकर हत्या की आशंका उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में आलोट से अपहृत युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें युवक का शव उज्जैन की हाटकेश्वर धाम कॉलोनी स्थित एक मकान से बरामद हुआ है। इस घटना से दोनों जिलों में हड़कंप मच गया है。 जानकारी के मुताबिक युवक का अपहरण आलोट क्षेत्र से किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम उज्जैन पहुंची, जहां हाटकेश्वर धाम कॉलोनी के एक मकान को खोलकर देखा गया। मकान के अंदर युवक मनीष का शव मिला, जिसे आरोपियों ने छिपाकर रखा था。 प्रारम्भिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने युवक को अपनी अभिरक्षा में रखने के बाद उसकी हत्या कर दी। मौके की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है। हालांकि, मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अपहरण आलोट से और हत्या उज्जैन में होने के चलते दोनों जिलों की पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की संख्या और उनकी भूमिका को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
पंचकूला के वार्ड 9 में बीजेपी-आजाद उम्मीदवार समर्थकों का हिंसक संघर्ष, घायल
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला के वार्ड नंबर 9 में चुनावी माहौल के बीच बीजेपी और आजाद उम्मीदवार के समर्थकों में हिंसक झगड़ा हो गया। यह विवाद रविकांत स्वामी और हरिंदर मलिक के बीच शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। झड़प में रविकांत स्वामी के साले का सिर फोड़ दिया गया, जबकि उनके बेटे को भी चोटें आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सभी घायलों को सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है.0
0
Report
कानपुर: पत्नी ने पति की गर्दन काटी, थाने पहुंच गया मामला
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग पत्नी ने पति की काटी गर्दन ब्लेड से गर्दन काट कर पति को किया गंभीर घायल गर्दन काट कर पत्नी पहुंची थाने कई दिनों से पति-पत्नी में चल रहा था विवाद पड़ोसियों ने पति को कराया अस्पताल में भर्ती चौबेपुर थाना क्षेत्र के ककराहा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
DBLR कास्टिंग यार्ड हादसे में दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा में चूक पर उच्चस्तरीय जांच
Mumbai, Maharashtra:DBLR कास्टिंग यार्ड हादसा, प्लेटफॉर्म गिरने से 2 मजदूरों की मौत, जांच के आदेश. मुंबई में दहिसर–भाईंदर लिंक रोड परियोजना के कास्टिंग यार्ड में हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आज हुए इस हादसे में प्लेटफॉर्म गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. घटना के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. तात्कालिक जांच, विशेषज्ञ समिति गठित. BMC प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी. इसके लिए Veermata Jijabai Technological Institute (VJTI) के प्राध्यापकों की एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त की गई है, जो जल्द से जल्द तथ्य आधारित रिपोर्ट सौंपेगी. सुरक्षा में चूक मिली तो सख्त कार्रवाई. प्रशासन के अनुसार, यदि जांच में मजदूरों की सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. यह भी जांचा जाएगा कि निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं. BMC के मुताबिक़ निर्माण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में Zero Tolerance नीति अपनाई जाएगी. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी उपकरणों की दोबारा जांच का आदेश. घटना के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी ऊंची संरचनाओं जैसे गैन्ट्री, क्रेन और अन्य मशीनरी की थर्ड पार्टी से पुनः सुरक्षा जांच कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही नियमित सेफ्टी ऑडिट को और सख्ती से लागू किया जाएगा. इस घटना के बाद कोस्टल रोड परियोजना में सख्त सुरक्षा नियम. वर्सोवा भायंदर तक प्रस्तावित कोस्टल रोड के सभी पैकेजों में अब कार्यस्थल आधारित सुरक्षा प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी. इसके लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ संस्था की नियुक्ति कर सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यापक समीक्षा कराई जाएगी और किसी भी खामी को तुरंत दुरुस्त किया जाएगा. DBLR परियोजना का यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से निगरानी की जरूरत को उजागर करता है. अब सभी की नजरें VJTI की जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिके हैं.0
0
Report
टाइप 1 डायबिटीज़ के रोगी के क्लेम नियम पर सरकार से निर्देश माँगे परिवार
Greater Noida, Uttar Pradesh:-क्लेम चाहिए तो बार-बार अस्पताल आइए, -टाइप वन डायबिटीज़ मरीज 14 साल के आदर्श का दर्द -सरकार दें इंश्योरेंस कंपनियों को निर्देश नोएडा में रहने वाले DK सिन्हा का 14 साल का बेटा आदर्श सिन्हा टाइप वन डायबिटीज़ से पीड़ित है. जब वो एक 5 का था तो चिकित्सा में लापरवाही के चलते अस्पताल ने डायबिटिक होते हुए उसे ग्लूकोज दे दिया गया था। जिसकी वजह से वो कोमा में चला गया था। उसके बाद 5 साल की उम्र से वो इंसुलिन पर निर्भर है। आदर्श और उसके पूरे परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस तो है लेकिन उसे अपने टाइप वन डायबिटीज़ के लिए इंश्योरेंस कंपनी की शर्त के मुताबिक़ बार बार अस्पताल में भर्ती होना होगा । लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि जब भी उसे महंगी इंसुलिन देने की बात होती है तो बीमा कम्पनियाँ उसे बार बार अस्पताल में भर्ती करवाने पर ही क्लेम देने की बात करती है जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार बेहद परेशान है। इंश्योरेंस कंपनियों के मुताबिक़ टाइप वन डायबिटीज़ के लिए अस्पताल में भर्ती होना ज़रूरी है अगर ऐसा नहीं होता है तो जो महँगा इंसुलिन के इंजेक्शन है वह क्लेम के तौर पर नहीं दिए जा सकेंगे DK सिन्हा के मुताबिक़ इंश्योरेंस कंपनियों का कहना है कि उन्हें सरकार से इस बारे में कोई निर्देश नहीं मिला सिन्हा का कहना है कि सरकार को चाहिए की जीवन रक्षा से जुड़ी जितनी दवाएँ है उनको इंश्योरेंस का हिस्सा बनायी जाए उनका ये भी कहना है कि इंसॉलिन पंप मशीन भी आती है लेकिन वह बहुत महँगी है उसकी क़ीमत बाज़ार में 89 लाख रुपये है जैसे आम आदमी नई ख़रीद सकता ऐसे में सरकार को मशीन भी उपलब्ध कराई कराने की व्यवस्था करनी चाहिए DK सिन्हा आदर्श की मम्मी के मुताबिक़ उन्हें रोज़ स्कूल के लिए बच्चे के बाद मैं एक आइस पैक में रखकर इंसुलिन इंस्पेक्टर भेजना पड़ता है अब ये परिवार सरकार से माँग कर रहा है कि इंश्योरेंस कंपनियों को हिदायत दी जाए कि वह बार बार अस्पताल में भर्ती करवाने की बात ना करके दवा के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर उनका क्लेम दे।0
0
Report
बगहा हत्याकांड: राजू खां ने अदालत में आत्मसमर्पण किया
Bagaha, Bihar:बगहा के चर्चित संजीव मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में नामज़द आरोपी राजू खां ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय बगहा में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी राजू खान अपने अधिवक्ता एकराम हुसैन के साथ एसडीजेएम कोर्ट में पेश हुआ, जहां उसने कोर्ट के समक्ष अपना विधिवत सरेंडर किया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि बढ़ते पुलिसिया दबीश के कारण हत्या कांड के आरोपी ने आखिरकार आज न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दरअसल सोमवार देर शाम रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर शातिर पुट्टु मिश्रा की हत्या कर दी गई थी हालांकि राजू खां और छोटे खां नामक दो साजिशकर्ताओं जो नामज़द हैं उन्हें तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन तीन अन्य नामज़द आरोपियों की गिरफ्तारी के दबाव में तीसरे आरोपी राजू खां चौघरिया निवासी ने न्यायालय में खुद को कानून के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। माना जा रहा है कि बिहार में सम्राट सरकार के इनकाउंटर एक्शन को लेकर अपराधी नतमस्तक हो रहे हैं। हालांकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। सरेंडर के बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अगले सुनवाई की निर्धारित तिथि पर होगी। रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजू खान और छोटे खान पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। ऐसे में यह राजू खां की तीसरी गिरफ़्तारी मानी जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर शेष तीन शूटरों की तलाश जारी है और दबाव बढ़ने पर एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। रामनगर की एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी को जल्द ही पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य फरार दोनों आरोपियों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। जमीनी विवाद के दौरान आपसी वर्चस्व में हुए इस पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में रामनगर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है, इसी वजह से दोनों आरोपी हिरासत में लिए गए जबकि अन्य तीन आरोपियों में राजू खां आज आत्मसमर्पण के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ SBI Life कार्यालय में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, कूदने की धमकी से हड़कंप
Aligarh, Uttar Pradesh: centre Point स्थित SBI लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, कूदने की धमकी से मचा हड़कंप। अलीगढ़ शहर के सेंटर पॉइंट स्थित SBI लाइफ इन्शुरन्स कार्यालय पर शनिवार को एक युवक ने हाई वॉल्टेज ड्रामा कर दिया। युवक काफी देर तक बिल्डिंग के ऊपर चढ़कर कूदने की धमकी देता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक SBI लाइफ इंश्योरन्स कार्यालय में किसी बात को लेकर विवाद और गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद युवक आक्रोशित होकर बिल्डिंग के ऊपर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। काफी देर तक चले ड्रामे के दौरान लोग युवक को समझाने का प्रयास करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेंटर पॉइंट इलाके की है0
0
Report
मैनपुरी-करहल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: CDO नेहा बंधु ने सुनीं जनसमस्याएं,कई का मौके पर निस्तारण
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। *लापरवाही पर सख्त हिदायत* CDO नेहा बंधु ने शेष लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रकरणों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जमीन-विवाद, पेंशन, राशन,बिजली,चकबंदी और आवास योजना से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से आईं। CDO ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाएं। अधिकारी रहे मौजूद- संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह,तहसीलदार अरविन्द कुमार गौतम,नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया तथा खंड विकास अधिकारी रुक्मिणी वर्मा सहित राजस्व,पुलिस,विकास,बिजली,आपूर्ति एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
मामा-भांजे ने शाहाबाद मंडी से 8 बोरियाँ गेहूं चोरी, CCTV में कैद
Kurukshetra, Haryana:जिले की शाहाबाद अनाज मंडी से मामा -भांजा ने मिलकर की गेहूं चोरी ,CCTV ME चोरी करते आए । कुरुक्षेत्र:- शाहाबाद अनाज मंडी दुकान नंबर 156 से दो युवक 8 बोरी गेहूं की उठा ले चोरी की है वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई,जांच में सामन आया कि चोरी करने वाले आपस में मामा भांजा है ,रात के समय बाइक वाली रेहड़ी पर वह 8 कट्टे चोरी कर ले गए । शिकायतकर्ता आढ़ती मानसिंह जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें 8 घंटे काम मिले इसके बाद उन्होंने पास में लगे सीसीटीवी को देखा जिसमें दो युवक चोरी करते हुए नजर आए जिसे सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना पहले भी होती आई है लेकिन आज तक लगाम नहीं लग पाई । मार्केट कमेटी अध्यक्ष करण राज तूर ने कहां की मंडी में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगना जरूरी है जिसको लेकर मंडी प्रबंधक द्वारा जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं पुलिस इंचार्ज कृष्ण लाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कर रिश्ते में मामा भांजा लगते हैं जिनमें से एक युवक को पकड़ लिया गया है और युवक ने पूछताछ में चोरी को कबूला है यह दोनों यूपी के रहने वाले हैं और यहां पर मंडी में काम करते हैं। बाइट:शिकायत कर्ता आढ़ती मानसिंह बाइट:मार्केट कमेटी अध्यक्ष करण राज सिंह तूर बाइट: हुड्डा चौकी पुलिस इंचार्ज कृष्ण लाल0
0
Report
Advertisement
श्यामपुरा गांव में गोलीकांड: चाचा-भतीजे पर आरोप
Bhind, Madhya Pradesh:ब्रैकिंग, भिण्ड गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा श्यामपुरा गांव। vady के विवाद से दूर भागना चाहते थे राजू चौहान, लेकिन लहार के श्यामपुरा में देर शाम पिता-पुत्र ने मिलकर अपने भतीजे को गोली मार दी। राजू चौहान और उनके चाचा रामपाल चौहान के बीच जमीन का पुराना विवाद था; राजू ने सिंगपुरा छोड़कर श्यामपुरा में नया घर बना लिया था, ताकि रिश्तों की कड़वाहट कम हो सके, पर उसी विवाद ने उनके नए घर तक आकर हमला कर दिया। घटना के समय रामपाल चौहान और उनके बेटे महेश चौहान ने बाइक पर बुलाकर राजू के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें राजू के पेट में गोली लगी और वे जमीन पर लहूलुहान हो गए। उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर बताकर ग्वालियर रेफर कर दिया। घायल राजू ने पुलिस को अपने चाचा रामपाल चौहान और उनके बेटे महेश चौहान पर गोली मारने का आरोप लगाया है। लहार थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।0
0
Report
दक्षिण 24 परगना के डायमंड हारबर- मगराहाट पश्चिम में 15 बूथों पर माइकिंग से प्रचार
Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ 24 পরগনা ডায়মন্ড হারবার এবং মগরাহত পশ্চিম বিধানসভার মোট ১৫টি বুথে ভোট কেন্দ্র দেওয়ার জন্য মানুষকে মাইকিং এর মাধ্যমে প্রচার চালাচ্ছে কেন্দ্রের বাহিনী এমনটাই ছবি দেখা গেল দক্ষিণ ২৪ পরগনা মগরাহাট পশ্চিম বিধানসভার একতারা অঞ্চলে0
0
Report
सीएम ने शहरी विकास के लिए जीरो टॉलरेंस और सिग्नल फ्री चौराहे का निर्देश दिया
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री ने ली उच्चस्तरीय बैठक शहरी विकास की परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सुगम यातायात, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास के लिए हों हर संभव प्रयास अतिक्रमण के खिलाफ बरतें जीरो टॉलरेंस, चौराहे हो सिग्नल फ्री मानसून पूर्व हो नालों की सफाई, आमजन को नहीं करना पड़े जल भराव का सामना मानसून पूर्व नालों की सफाई सहित सुव्यवस्थित जल निकासी संबंधी कार्यों को मिशन मोड पर पूरा करने में सरकार मुस्तैदी से जुट गई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने निवास हाई लेवल मीटिंग ली। ताकि बारिश के मौसम में आमजन को जल भराव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। सीएम ने कहा कि स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता बढ़ाते हुए सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, सफाई मित्रों की सहभागिता तथा कचरे का नियमित उठाव एवं निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को जयपुर में यातायात को सुगम बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा चौराहों को सिग्नल फ्री बनाने, गैर जरूरी रोड कट बंद करने, अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने एवं सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज और ड्रेनेज की परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित शहरी सुविधाएं विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि जयपुर को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के लिए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार विकास परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। बैठक में मुख्यमंत्री ने जयपुर में प्रगतिरत एवं प्रस्तावित सालिग्रामपुरा आरओबी, सिविल लाइंस फाटक आरओबी, गोपालपुरा एलिवेटेड रोड, सांगानेर एलिवेटेड रोड, अरण्य भवन-जगतपुरा रोड, पुरानी चुंगी अंडरपास, राम मंदिर आरओबी, द्रव्यवती एलिवेटेड कॉरिडोर, महल रोड कॉरिडोर, सेक्टर रोड नेटवर्क सहित अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जेडीए, नगर निगम, पुलिस विभाग एवं जयपुर जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
