110043
द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने नजफगढ़ के दिचाऊं कलां डिपो के पास से शराब तस्कर अलोक कुमार को गिरफ्तार किया है, जो पालम के राज नगर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 131 कार्टन अवैध शराब, एक टेम्पो और दो स्कूटी बरामद की हैं। तस्कर पर पहले से दो मामले दर्ज हैं। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर हरियाणा से शराब की बड़ी खेप नजफगढ़ में लेकर आ रहा है। एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में ऑपरेशन चलाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई: शादी के दबाव में युवक 180 फीट टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां कस्बे में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां शादी का दबाव बनाने के लिए एक युवक लगभग 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।युवक को टावर पर चढ़ा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। मिली जानकारी के अनुसार,मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी अजय राठौर पुत्र रामकुमार राठौर शटरिंग का काम करता है बताया जा रहा है कि उसका क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।आरोप है कि अजय युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के शादी से इनकार करने के बाद वह नाराज हो गया और अपनी बात मनवाने के लिए सुभाष पार्क के पास स्थित बंद पड़े डोकोमो मोबाइल टावर पर चढ़ गया।वहां से वह कूदने की धमकी देने लगा। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक,युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
महाष्टमी पर मां गौरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब; पैगम्बरपुर का पंडाल आकर्षण
Chapra, Bihar:महाष्टमी पर मां गौरी की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पैगمبرपुर का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र सारण जिले में महाष्टमी के अवसर पर मां गौरी की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिलाओं की लंबी कतारें मां के दर्शन और पूजन के लिए लगी हुई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस अवसर पर महिलाएं नारियल और सफेद रंग की मिठाइयों सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ मां की आराधना कर रही हैं। पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। अग्निशमन व्यवस्था के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, स्थानीय वॉलंटियर भी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। पैगंम्बरपुर का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र इधर, बनियापुर प्रखंड के पैगंम्बरपुर में बना भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में एक विशालकाय दैत्य की आकृति के साथ पांच हाथियों का भव्य चित्रण किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पंडाल की अनूठी सजावट और भव्य स्वरूप लोगों का ध्यान खींच रहा है। महाष्टमी के अवसर पर पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। मां के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालु सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।0
0
Report
बगहा में पागल कुत्ते ने एक दिन में 50 लोगों को काटा, दहशत फैल गई
Bagaha, Bihar:बगहा शहर से बड़ी खबर है। बगहा शहर में एक पागल कुत्ते ने करीब 50 लोगों को काटकर पूरे इलाके में आतंक मचा दिया है। महज़ 24 घंटे में इस हमले में छोटे बच्चों और बुजुर्गों, नौजवानों समेत महिलाएं भी घायल हुईं जिन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया और सभी को एंटी रेबीज डोज देकर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पुष्पराज ने बताया कि इनमें 4 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए GMCH बेतिया रेफर किया गया है। दरअसल इन दिनों शारदीय नवरात्रों को लेकर शहर में काफी भीड़भाड़ चल रहा है; इसी दौरान आवारा पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है क्योंकि 24 घंटे के भीतर लगभग 50 लोग कुत्ते के काटने से घायल हो गए हैं; लिहाजा शहर वासियों समेत श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। हालाँकि सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ते के हमले में घायल अधिकांश लोग पास के मोहल्ले के रहने वाले हैं; सभी को एक ही कुत्ते ने काटा है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। स्थानीय लोग नगर परिषद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि अब तक ऐसे आवारा कुत्तों को पकड़ने या उन्हें एंटी डोज देने की कोई पहल नहीं की गई। ऐसे में प्रशासन को समय रहते इन आवारा कुत्तों की पहचान कर उन्हें पकड़कर एंटी-रेबीज डोज देने और काटे की घटनाओं पर रोक के लिए कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। बगहा शहर में ऐसे सैकड़ों आवारा कुत्ते दर्जनों मोहल्लों और चौक-चौराहों समेत बाजारों में घूम रहे हैं; कई पागल और जख्मी कुत्ते खौखहार हो गए हैं; इन्हीं में से कुछ को समय रहते पकड़ने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
जदयू विधायक बोले- दो दिनों में एसपी का ट्रांसफर, वीडियो वायरल
Makhdun pur Kabir, Bihar:वीडियो वायरल: जदयू विधायक पप्पू वर्मा बोले- दो दिन में करा दिया एसपी का ट्रांसफर अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक पप्पू वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे दावा कर रहे हैं कि तत्कालीन एसपी डॉ. नवजोत सिमी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने दो दिनों के अंदर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका स्थानांतरण करा दिया. विधायक ने एसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल रील बनाती थीं. 10 अक्टूबर को अरवल एसपी डॉक्टर नवजोत सिमी का ट्रांसफर आर्थिक अपराध इकाई पटना में किया गया है हालांकि अभी तक नए एसपी किरण कुमार गोरख जादव योगदान नहीं किए हैं. वायरल वीडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं कि जिले की डीएम के खिलाफ उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और वे ईमानदार हैं. वहीं, एसपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. विधायक के इस बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण और उसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.0
0
Report
बोकारो स्टील प्लांट के द्वार 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मुख्य द्वार के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है. अनुमंडल प्रशासन ने बोकारो इस्पात संयंत्र के द्वारों पर आवागमन बाधित न करने की अपील की. विस्थापितों की भूख हड़ताल नौवें दिन जारी है, जिसमें कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. विस्थापित apprentices संघ एवं अन्य संगठनों ने बीएसएल के मुख्य द्वार समेत अन्य द्वारों को बंद करके धरना-प्रदर्शन किया. जिला प्रशासन के अनुसार इससे संयंत्र में कर्मियों, अधिकारियों, संविदा श्रमिकों व आवश्यक सेवाओं के आवागमन में बाधा आई और औद्योगिक गतिविधियाँ प्रभावित रहीं. इस संदर्भ में अनुमंडल दंडाधिकारी, चास, प्रांजल ढांडा ने धारा 163 (1) के तहत 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश 18.10.2026 पूर्वाह्न 5:00 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी है. निषेधाज्ञा के अनुसार पाँच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ इकट्ठा होना, भ्रमण करना तथा भीड़ लगाना रोक दी गई है. इसके अलावा आग्नेयास्त्र या लाठी-डंडा-तलवार आदि जैसे हथियार और खुदाई के उपकरण लेकर जाना या प्रदर्शन करना निषेध है. इस क्षेत्र के भीतर जुलूस, रैली, सभा, धरना और प्रदर्शन का आयोजन भी प्रतिबंधित रहेगा. 200 मीटर दायरे में ऐसी कोई गतिविधि जिससे औद्योगिक कार्य या सार्वजनिक आवागमन प्रभावित होने की संभावना हो, रोक रहेगी.0
0
Report
अमरपुर पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Banka, Bihar:Anchor-अमरपुर के राय पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाँका के अमरपुर प्रखंड स्थित राय पोखर में 21 वर्षीय विवाहिता अंजनी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका अमीनपुर गांव की रहने वाली थी और दो बच्चों की मां थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर वह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार पोखर में शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची अमरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कान्हा टाइगर रिजर्व में मौतों का सिलसिला, सीडीवी ने बढ़ाई चिंता
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघ की मौत! एक साल में दसवें बाघ की मौत से मचा हड़कंप! सीडीवी का जानलेवा कहर… आखिर कब थमेगा बाघों की मौत का सिलसिला? मध्यप्रदेश के विश्वप्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है… यहां एक और बाघ की मौत हो गई है! दावा है कि केनाइन डिस्टेंपर वायरस यानी सीडीवी ने एक बार फिर बाघ की जान ले ली। इसके साथ ही एक साल के भीतर मरने वाले बाघों की संख्या दस हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कान्हा में बाघों की जान पर बन आई है, तो उन्हें बचाने के लिए पार्क प्रबंधन क्या कर रहा है? लगातार हो रही मौतों ने वन्यजीव संरक्षण के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कान्हा के जंगलों में बाघों पर मंडरा रहा मौत का खतरा… एक बार फिर सामने आई प्रबंधन की चुनौती! जिस टाइगर रिजर्व की पहचान बाघों की दहाड़ से है, वहां अब बाघों की लगातार मौत चिंता बढ़ा रही है। ताजा मामला एक और बाघ की मौत का है, जिसका पार्क के क्वारंटीन सेंटर में उपचार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, बाघ की मौत की वजह केनाइन डिस्टेंपर वायरस यानी सीडीवी बताई जा रही है। सवाल यह है कि आखिर यह जानलेवा वायरस कान्हा के बाघों तक पहुंच कैसे रहा है? आशंका जताई जा रही है कि संक्रमित कुत्तों के जरिए वायरस वन्यजीवों तक पहुंचा। अगर यही वजह है, तो संक्रमण की रोकथाम और बाघों को सुरक्षित रखने के इंतजामों पर गंभीरता से सवाल उठना लाजिमी है। एक साल… दस बाघों की मौत! बाघों की मौत का यह आंकड़ा किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। लगातार हो रही मौतों के बीच अब पार्क प्रबंधन की निगरानी, संक्रमण की रोकथाम और उपचार व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि तमाम प्रयासों के बावजूद बाघों की जान नहीं बच पा रही है? दो दिन पहले जी मीडिया ने उठाया था मुद्दा! गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जी मीडिया ने कान्हा टाइगर रिजर्व में सीडीवी के खतरे और प्रबंधन की कथित नाकामियों को प्रमुखता से उजागर किया था। उस रिपोर्ट में बाघ की मौत की आशंका भी जताई गई थी। अब एक और बाघ की मौत की खबर सामने आने के बाद वन्यजीव संरक्षण को लेकर उठाए गए सवाल और गंभीर हो गए हैं। कान्हा के जंगलों में बाघों की सुरक्षा अब सबसे बड़ा सवाल है। क्या पार्क प्रबंधन संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण लगा पाएगा? क्या भविष्य में बाघों की जान बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे? या फिर बाघों की मौत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा? फिलहाल, हर किसी की नजर पार्क प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर है। जरूरत है ठोस कदमों की, ताकि कान्हा की पहचान बने बाघ सुरक्षित रह सकें।0
0
Report
रींगस के भैरु बाबा मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भीड़, व्यवस्थाओं पर सवाल
Sikar, Rajasthan:शारदीय नवरात्र के अवसर पर रींगस स्थित भैरु बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा के दर्शन के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को गोद में लेकर बाबा के दरबार में शीश नवा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर में उमड़ रही भीड़ के बीच व्यवस्थाओं की कमी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। घंटों कतारों में खड़े रहकर दर्शन करने को मजबूर श्रद्धालु स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए बनाए गए जिगजैग में श्रद्धालुओं को लंबे समय तक कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। भीड़ और गर्मी के बीच यहां कूलर-पंखों तथा पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु बच्चों को गोद में लेकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्र जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर भक्तों की संख्या को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। इससे मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारू रखने के लिए प्रभावी इंतजामों की कमी भी सामने आ रही है। दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि नवरात्र में हर साल बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, गर्मी से राहत और भीड़ प्रबंधन जैसे जरूरी इंतजामों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर कमेटी और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जिगजैग में कूलर-पंखे और पेयजल की व्यवस्था की जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाए, ताकि भक्तों को परेशानी के बिना बाबा के दर्शन हो सकें।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगूं में किसान के बाड़े में मक्का आग, कारण अज्ञात
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगरपालिका क्षेत्र के जयनगर में किसान के बाड़े में रखी मक्के की फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पृथ्वीराज धाकड़ पिता कन्हैयालाल धाकड़ के बाड़े में मक्के की फसल रखी हुई थी। इसी दौरान अचानक फसल में आग लग गई। बाड़े से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के ग्राम\ियों मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी प्रयास किए, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में मृत दर्ज राशन कार्ड निरस्त: अकबर ने जांच की मांग
Begun, Rajasthan:रायपुर में एक जीवित महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताकर उसका अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करने का मामला सामने आया है. पूर्व खाद्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने सुक्वा नगर निवासी साकरा बानो का मामला उठाते हुए दस्तावेजी और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं.. मोहम्मद अकबर का आरोप है कि साकरा बानो को मृत दर्ज कर राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया, जिससे वह राशन के अधिकार से वंचित हो गईं.. अकबर ने छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान कुल 1 लाख 17 हजार 867 राशन कार्ड निरस्त होने का आंकड़ा भी सामने रखा है.. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और साकरा बानो का राशन कार्ड तत्काल बहाल करने की मांग की है.. साथ ही, सभी निरस्त राशन कार्डों की समीक्षा कर पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की है..0
0
Report
अशोक गहलोत ने माहेश्वरी हवेली में किसानों को संबोधित कर चुनाव पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे माहेश्वरी हवेली, माहेश्वरी हवेली में गहलोत का कॉग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर ने किया स्वगात, कार्यक्रम में मंच पर पूर्व केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद,पूर्व MLA रूपाराम,जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर,पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा,पूर्व ज़िला प्रमुख अब्दुल फकीर मौजूद, गहलोत माहेश्वरी हवेली में जिले में अकाल की स्थिति के सम्बन्ध में कॉग्रेस कार्यकर्त्ताओ व किसानों को कर रहे सबोधित, पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद,0
0
Report
नौतनवा में नाबालिग से जुड़े गंभीर आरोप: गिरफ्तारी के साथ मामला दर्ज
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं। किशोरी की मां ने एक युवक पर प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, धमकी देने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने नौतनवा सीओ बसंत कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने जांच के निर्देश दिए थे जिसके बाद नौतनवा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच पड़ताल किया तो इसमें किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न करने जान से मारने की धमकी देने और किसी भी संभावित विवाद को देखते हुए आरोपित जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। किशोरी की मां का आरोप है कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी पर शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। महिला के मुताबिक, युवक ने कथित तौर पर धमकी भी दी कि यदि किशोरी ने उससे शादी नहीं की तो वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शिकायतकर्ता मां के अनुसार बीते गुरुवार शाम करीब सात बजे किशोरी गांव के एक रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ने उसे कथित तौर पर रोक लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की थी मां ने सीओ बसंत कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। सीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए थे हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के बाद ही निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी था ऐसे में यह स्पष्ट होना महत्वपूर्ण है कि पुलिस की जांच के बाद फिलहाल आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न मारपीट जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
टोंक के दूणजा माता मंदिर में भक्तों के बीच सुरापान की परंपरा: नवरात्रों में भीड़ बढ़ी
Tonk, Rajasthan:टोंक: नवरात्रि चल रहे हैं. इस दौरान कई जगहों पर शराब की दुकानें बंद करने की लगातार मांग उठती रहती है. राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है, जहां देवी माता को भोग में शराब चढ़ाई जाती है. यहां देवी सुरापान करती हैं. राजस्थान का दूणजा माता मंदिर बहुत ही प्राचीन है. मान्यता है कि इसी जगह पर गुरु द्रोणाचार्य ने तपस्या की थी. वैसे तो सालभर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन नवरात्रों में 9 दिनों तक यहां का नजारा अलग ही होता है. चमत्कारी दूणजा माता को लगता है शराब का भोग. दूणजा माता का यह मंदिर टोंक जिले के दूनी गांव में है. यहां माता को शराब का भोग लगाया जाता है. मां की प्रतिमा से अलग लाल फूल गिर जाए तो समझिए कि भक्त की हर मुराद देवी पूरी कर देंगी. लोगों का मानना है कि दूणजा माता मंदिर में सालों से चमत्कार होता आया है. यही वजह है कि बड़ी तादात में भक्त यहां अपनी मुराद लेकर पहुंचते हैं. सुरापान करने वाली दूणजा माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है. माता को ऐसे चढ़ाई जाती है शराब..... इस प्राचीन मंदिर में भक्त अपनी अर्जी पूरी होने के बाद शराब की बोतल लेकर पहुंचते हैं. मंदिर में पुजारी के हाथों पीपल के पत्ते के सहारे माता जी के मुंह पर शराब की धार लगाई जाती है. मान्यता है कि दूणजा माता की चमत्कारी प्रतिमा शराब का भोग ग्रहण करने लगती है. यह परंपरा यहां सालों से चली आ रही है. दूणजा माता का मंदिर टोंक जिले के दूनी गांव में प्राचीन तालाब के किनारे मौजूद है. इस मंदिर में चैत्र और शारदीय नवरात्रों में भक्तों की भीड़ भारी संख्या में उमड़ती है. इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी होने के साथ ही यहां चमत्कार भी देखने को मिलते हैं. यह मंदिर सुरापान करने वाली दूणजा माता जी के नाम से प्रसिद्ध है. मंदिर का 900 साल से ज्यादा पुराना इतिहास..... मंदिर ट्रस्ट के सत्यनारायण शर्मा बताते हैं कि यहां बारह महीने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. यह प्राचीन दूणजा माता मंदिर का इतिहास महर्षि द्रोणचार्य की साधना-तपोबल से जुड़ा हुआ है. दूनी कस्बे का नाम पहले द्रोणनगरी था. इस प्राचीन मंदिर का इतिहास करीब 900 साल से ज्यादा पुराना है. इस मंदिर में चार फिट की दूणजा माता की प्रतिमा स्थापित है. खुद अवतरित हुई थी मां की प्रतिमा..... लोक कथाओं के अनुसार माता स्वयं पाषाण की प्रतिमा में परिवर्तित हुई थीं. इस मंदिर के चमत्कार को देखकर अंग्रेज अफसरों ने माता के मंदिर में प्रतिमा के सुरापान की जांच के लिए खुदाई करवाई थी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. दूणजा माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल जाट के अनुसार मंदिर के चढ़ावे की राशि से मंदिर के विकास के प्रयास लगातार जारी हैं. जिसके चलते अब धर्मशाला और बरामदों का निर्माण किया जा रहा है. टोंक जिले का यह प्राचीन मंदिर सैकड़ों सालों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहाँ तक कि गांवों के झूठ-सच से जुड़े कई मामलों को लेकर भी लोग कहते हैं कि तू सच्चा है तो माता के दरबार में चलकर कसम खा. माना जाता है कि झूठ बोलने वाले और अन्यायी को माता रानी खुद दंड देती हैं.0
0
Report
चूरू में तुलादान के साथ राजेंद्र राठौड़ के स्वास्थ्य की कामना और नगर विकास की उम्मीद
Churu, Rajasthan:राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना, तुलादान कर की सुख-समृद्धि की प्रार्थना, नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका सहित 32 पार्षदों का अभिनंदन चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर चूरू में तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राठौड़ का तुलादान कर प्रसाद और गायों के लिए गुड़ का दान दिया गया। इस दौरान मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। राठौड़ ने ब्रह्मचारी आश्रम गुरुकुल स्थित मां अन्नपूर्णा एवं राय दरबार मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद तराजू में बैठाकर उनका तुलादान किया गया। आयोजन में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। राठौड़ और विधायक सहारण का किया अभिनंदन, इस अवसर पर राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण का साफा, दुपट्टा, प्रतीक चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। राजेंद्र राठौड़ को शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, उपसभापति ओम इन्दोरिया और भाजपा के 32 अन्य पार्षदों का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र राठौड़ ने स्वागत एवं तुलादान के लिए आयोजक संस्थान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चूरू की जनता ने उनके आह्वान और विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में नगर परिषद चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी को सफल बनाया है। इसके लिए वे शहरवासियों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस समर्थन का ऋण सभापति विनय गोयनका के नेतृत्व में विकास कार्यों के माध्यम से चुकाने का प्रयास करेगी। राठौड़ ने बताया कि शहर में बेतरतीब चैंबर्स, सड़कों पर व्याप्त गड्ढों और टूटी नालियों के दुरुस्तीकरण का काम शुरू हो चुका है। दीपावली से पहले मुख्य बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे आगे आकर प्रशासन का सहयोग करें और बाजार की सड़कों से अतिक्रमण हटाने में मदद करें। इससे मुख्य बाजार के व्यापारियों और आमजन को राहत मिलेगी। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए किया गया तुलादान और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने नगर परिषद चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय चूरू की जनता को देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जनता के सहयोग से शहर को विकास और सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाएगा। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाइल-94147760720
0
Report
डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव: करोड़पति प्रत्याशी भारी, वार्ड-30 सबसे गर्म सीट
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव, सियासत में धनबल और अनुभव का संगम, कई प्रत्याशी करोड़पति व कई लखपति एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार जिला परिषद चुनाव में कई करोड़पति और लखपति प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड 30 में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विनोद जोशी 2 करोड़ 62 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी बताए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रेम कुमार के पास 2 करोड़ 35 लाख रुपये की संपत्ति है। बीएपी के सामान्य वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चुण्डावत भी करोड़पति प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। चुनावी मैदान में भाजपा के दो पूर्व विधायक और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बॉडी - डूंगरपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत 22 अक्टूबर को मतदान होना है। इधर इससे पहले प्रत्याशी अपने अपने प्रचार में जुटे है। वही जिला परिषद चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की संपत्ति भी चर्चा ka विषय बनी हुई है। चुनावी मैदान में उतरे कई उम्मीदवार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, तो कई प्रत्याशियों की संपत्ति लाखों रुपये में है। प्रत्याशियों की ओर से घोषित संपत्ति के आंकड़ों के अनुसार, वार्डवार तस्वीर सामने आई है। वार्ड 30 बना सबसे हॉट सीट बागी निर्दलीय निकले सबसे अमीर चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 30 की हो रही है, जहां मुकाबला त्रिकोणीय और कांटे का नजर आ रहा है। भाजपा से बागी, निर्दलीय प्रत्याशी विनोद जोशी इस पूरे चुनाव में संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं। भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी विनोद जोशी के पास कुल 2 करोड़ 62 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है, जो उन्हें इस चुनाव का सबसे अमीर उम्मीदवार बनाती है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार पर दांव खेलते हुए उन्हें आधिकारिक टिकट दिया है। उनके शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 25 लाख रुपए की संपत्ति है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के सामने बागी निर्दलीय का इतने बड़े अंतर से करोड़पति होना भाजपा के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गया है। अन्य प्रमुख वार्डों में भी करोड़पति और दिग्गजों का जलवा डूंगरपुर के अन्य वार्डों में भी धनकुबेरों और राजनीतिक दिग्गजों ने ताल ठोक रखी है। वार्ड 31 से कांग्रेस के पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार ने चुनावी मैदान में उतरकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। उनके पास 2 करोड़ 35 लाख रुपए की संपत्ति है। वार्ड 25 भारत आदिवासी पार्टी के सामान्य वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चुण्डावत भी करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। उनके पास 1 करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति है। वार्ड 35 बीएपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत भले ही करोड़पति क्लब से थोड़ा पीछे हों, लेकिन वे मजबूत लखपति प्रत्याशियों में हैं। उनके पास 88 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति है。 मैदान में पूर्व विधायक भी, अनुभव और प्रतिष्ठा दांव पर इस बार के जिला परिषद चुनावों की एक और बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सिर्फ स्थानीय नेता ही नहीं, बल्कि भाजपा के दो पूर्व विधायक और एक कांग्रेस के पूर्व विधायक भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिससे मुकाबला और अधिक कड़ा हो गया है। वार्ड 21 भाजपा से सागवाड़ा की पूर्व विधायक अनिता कटारा मैदान में हैं, जिनके पास 48.17 लाख रुपए की संपत्ति है। भाजपा के एक अन्य पूर्व विधायक देवेन्द्र कटारा वार्ड 6 से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके पास 12.40 लाख रुपए की संपत्ति है। वार्ड 34 से कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक रहे पूंजीलाल परमार चुनावी समर में हैं और उनके पास 17.95 लाख रुपए की संपत्ति है。 बहरहाल डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव के यह आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि ग्रामीण सरकार चुनने के इस महासमर में दलों की रणनीति के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रभाव, वित्तीय स्थिति और दिग्गजों का अनुभव निर्णायक भूमिका निभाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि करोड़ों की संपत्ति वाले प्रत्याशी और पूर्व विधायक जनता का कितना समर्थन हासिल कर पाते हैं और चुनावी नतीजे किसके पक्ष में जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
