110068
बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की नशामुक्ति की बड़ी पहल
New Delhi, Delhi:छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नशाखोरी के खिलाफ एक बड़ी पहल की है। उन्होंने आसपास के गांव के लोगों को बागेश्वर धाम में बुलाकर नशा न करने और नशीले पदार्थ न बेचने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए और सभी ने यह वादा किया कि वे न तो खुद नशा करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। जो भी गांव में नशाखोरी करेगा या नशीले पदार्थ बेचेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा सुपर 100 विद्यार्थियों ने IIT-JEE में सफलता से देश का भविष्य उजागर किया
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सुपर 100 अभिनंदन कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन आज अपने सामने नए भारत का एक चमकता हुआ भविष्य देख रहा हूं- मुख्यमंत्री आज हमारे हरियाणा सुपर 100 के बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत अपने संकल्प और अपने पुरुषार्थ से साबित किया कि वे देश का भाग्य बदल सकते हैं देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली IIT JEE परीक्षा को पास करके आप मेधावी बच्चों ने यह दिखा दिया कि अगर हौसला बुलंद हो तो हर बाधा को पार कर सुपर परिणाम लाया जा सकता है आप सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों, आपके माता-पिता और आपके गुरु जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री हरियाणा सुपर 100 योजना की शुरुआत इस सोच के साथ हुई कि धन व संसाधनों की कमी कभी किसी मेधावी विद्यार्थी के आड़े नहीं आनी चाहिए विशेष रूप से इस बात की खुशी की हमारी बेटियां सफलता पाने वालों की सूची में अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं- मुख्यमंत्री आप सब प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत आज इस मंच से हरियाणा सुपर 100 के शिक्षकों की भी विशेष सराहना जिन्होंने इन बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि उनके भीतर छिपे विश्वास को जगाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने इस विकसित राष्ट्र की भव्य इमारत को आप जैसे होनहार और तकनीकी रूप से सक्षम युवा ही बनाएंगे- मुख्यमंत्री आपकी बुद्धिमत्ता और आपकी खोज मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को करेगी सिद्ध मुख्यमंत्री ने की बुनियाद के तहत चल रहे 103 सेंटर में 25 नए सेंटर जोड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र Super 100 सेंटर में 100 नए कंप्यूटर देने की भी की घोषणा अभिनंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संबोधन वर्ष 2015 में शिक्षा में सुधार के लिए हमने बनाया मेरिट को मिशन हमारी सरकार ने भी बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरी हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर नौकरी देने का किया प्रावधान हरियाणा सरकार और नवीन मिश्रा ने मिलकर शुरू की सुपर 100 योजना वर्ष 2018 में हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर 18 हजार 218 सरकारी नौकरियां दी सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 534 बच्चों ने IIT और NEE T जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की- केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी शुभकामनाएं और बधाई0
0
Report
फिरोजाबाद में कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:अवैध गांजा यूपी के फिरोजाबाद में नसीरपुर थाना पुलिस और एसओजी ने लखनऊ एक्सप्रेस की सर्विस रोड गांव करनपुर पुलिया पर एक कंटेनर खोला तो भारी मात्रा में इससे गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कंटेनर से बरामद हुए माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोडो रुपये बताई। वहीं पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है और इस माल की डिलीवरी लेने आने वाले दो आरोपियों सहित तीन पर एफआईआर दर्ज की है। मुखबिर की सूचना पर नसीरपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने लखनऊ-एक्सप्रेसवे की करनपुर पुलिया पर खड़े एक कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने तलाशी में कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब तीन करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने कंटेनर चालक का नाम एटा निवासी पन्नालाल बताया वहीं डिलीवरी लेने वाले फरार आरोपियों ने नाम पुलिस ने नरेंद्र नाई और अनुज लोधी बताए। फिलहाल पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
DM ने 17 साल बाद चेतराम को दिलाया इंसाफ, कब्जा मुक्त कराई जमीन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी - ब्रेकिंग ज़मीन कब्जे को लेकर 17 साल से इंसाफ़ के लिए भटक रहे चेतराम को मिला इंसाफ़ तहसील भोगांव के ग्राम उस्मानपुर में जमीन पर दबंगों ने किया था कब्जा डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने 2 घंटे खेत की मेढ़ पर खड़े होकर किया समाधान दोनों पक्षो में सहमति कराकर DM ने किया समाधान दोनों पक्षों की मौजूदगी में राजस्व टीम ने की भूमि की पैमाइश मिशन समाधान के तहत पीड़ित की जमीन को DM ने कराया कब्जा मुक्त 17 वर्षो से न्याय की तलाश में अधिकारियो के चक्कर काट रहा था पीड़ित तहसील भोंगाव क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर का मामला0
0
Report
Advertisement
मोहन वशिष्ट ने IFBB PRO कार्ड पाकर भारत की सुर्खियाँ बटोरी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम के मोहन वशिष्ट बने IFBB PRO, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान गुरुग्राम के बॉडीबिल्डर मोहन वशिष्ट ने हासिल किया प्रतिष्ठित IFBB PRO Card भारत मे बेहद कम बॉडीबिल्डर के पास से IFBB PRO कार्ड 10 साल से मोहन वशिष्ट इसके लिए कर रहे थे तैयारी बार-बार फेल होने के बावजूद नहीं मानी हार IFBB PRO कार्ड पाने के बाद अब प्रोफेशनल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ले सकेंगे हिस्सा वर्षों की कड़ मेहनत, अनुशासन और समर्पण का मिला बड़ा पुरस्कार मोहन वशिष्ट की उपलब्धि से गुरुग्राम और हरियाणा का नाम हुआ रोशन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग से जुड़े युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉडीबिल्डिंग मंच पर अब मोहन वशिष्ट से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद वन टू वन- मोहन वशिष्ट, IFBB PRO कार्ड बॉडीबिल्डर0
0
Report
नोहर में 17 वर्षीय युवक की मौत: हत्या की आशंका, नहर किनारे शव मिला
Jaipur, Rajasthan:Hanumangarh जिले के नोहर क्षेत्र में दो दिन से लापता 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आयुष के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था। युवक का शव खुईया फाटा नहर के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय नोहर की मोर्चरी में रखवाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंच गए। पRhजिरनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 59 किलो डोडा पोस्त के मामले में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:59 किलो डोडा पोस्त मामले में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार हनुमानगढ़ जिले की तलवाड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को 59 किलो डोडा पोस्त तस्करी मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे आरोपी राकेश निवासी जिला नागौर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित था। 21 जनवरी 2026 को संगरिया पुलिस ने इस मामले में 59 किलो डोडा पोस्त और कार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच तलवाड़ा पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: अतिथि शिक्षकों की री-ज्वाइनिंग के लिए 90%+ ई-अटेंडेंस अनिवार्य
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की री-ज्वाइनिंग से जुड़ी बड़ी खबर अतिथि शिक्षकों की री-ज्वाइनिंग को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश री-ज्वाइनिंग के लिए फरवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक 90% या उससे अधिक ई-अटेंडेंस अनिवार्य इसी समय का नियमित मानदेय प्राप्त होना भी जरूरी होगा भविष्य में री-ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरे शैक्षणिक सत्र की ई-अटेंडेंस के आधार पर होगी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों और शाला प्रभारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश0
0
Report
पीएचसी श्यामदेउरवा में लापरवाही उजागर, रात 7:34 बजे अस्पताल के बाहर रखा मिला वैक्सीन बॉक्स
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) श्यामदेउरवा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरुवार रात लगभग 7:34 बजे अस्पताल के बाहर वैक्सीन बॉक्स रखा हुआ पाया गया, जिससे वैक्सीन की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर मौजूद नाइट ड्यूटी में तैनात नर्सिंग स्टाफ से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि, “वैक्सीन बॉक्स बाहर ही रखा रहता है। जिसे आवश्यकता होती है, वह आकर इसे ले जाता है।” स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण एवं निर्धारित तापमान पर रखरखाव के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर के बाहर वैक्सीन बॉक्स का रखा जाना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। मामले की जानकारी जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार को दी गई, तो उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Instagram ID से लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाला आरोपी पुलिस की हिरासत में
Barh, Bihar:बाढ़ थाना अंतर्गत इंस्टाग्राम आईडी से लड़कियों की खुद के साथ आपत्तिजनक फोटो शेयर करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित के साथ कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के बाईक पर नंबर प्लेट भी नही लगा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक युवक की आपत्तिजनक फोटो देखी। इसके बाद उसने उस इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी लेने के बाद सुबह थाना में लिखित आवेदन दिया। वह आरोपी की तलाश में था। इसी दौरान उसे उसके दोस्तों से जानकारी मिली कि सन्नी कुमार इस तरह का काम करता है। इसके बाद उसने भेटगांव निवासी युवक की रेकी की और उसे पकड़ लिया। आरोपी के मोबाइल में लगभग बीस लड़कियों और महिलाओ के साथ एडिटेड फोटो और विडियो मिले। वहीं उसके फोन में शराब बोतल बनाने के विडियो भी मिले। पीडित का आरोप है कि आरोपी कई माह पूर्व से शराब के धंधे में संलिप्त है। डेढ साल पहले भी इसके शराब के ठिकानों पर छापामारी हो चुकी है। इसके मोबाइल में दस से ज्यादा लड़कियों के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट है। वह कई लोगों के साथ ब्लैकमेलिंग कर चुका है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से जांच की मांग की और आशंका जताई है कि वह ब्लैकमेलिंग कर लड़कियों और महिलाओं का शोषण करता होगा। बाइट पीड़ित0
0
Report
Advertisement
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री खींवसर ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात, दोपहर 2:45 बजे
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात दोपहर 2:45 बजे खींवसर ने की मुलाकात0
0
Report
muzaffarpur के रामनगर में चोरी के दौरान महिला पर हंसुआ हमला
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर जिले के रामनगर गांव में रात के अंधेरे में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे बदमाश ने महिला शिव कुमारी देवी के साथ दरिंदगी की. महिला ने घर में हो रहे चोरी का विरोध किया तो बदमाश ने धारदार हथियार हंसुआ से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को मुज़फ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसा हंसुआ बाहर निकाला. हालत गंभीर बनी हुई है. घटना गौघाट थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
सीवान में अवैध शराब पर बुलडोजर, जप्त शराब नष्ट
Siwan, Bihar:सीवान में लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। ये शराब असाव पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र से पकड़ी गई थी। जिसे आज नष्ट कर दिया गया। बिहार में शराबबंदी है और शराब कारोबारी द्वारा शराब की खेप चोरी छुपे लाने की कोशिश की गई थी।जिसे थाना क्षेत्र से जप्त किया गया था। आज DM के आदेश के बाद जप्त शराब को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने विभिन्न कांडों में जप्त कुल 554 लीटर देशी शराब और 8280 लीटर बिदेशी शराब को सीओ और थानाध्यक्ष की देखरेख में थाना परिसर के पीछे बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया । उसके बाद जमीन में जेसीबी से गढ्ढा खोदकर गढ्ढे में डाल दिया गया।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी के खजौली में शौच के दौरान युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में शौच के लिए निकली युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, इलाक़े में फैली सनसनी, खजौली थाना क्षेत्र की है। खजौली थाना के घुसकीपट्टी गाँव के रौशन कुमार, कन्हैया और रामानंद पर केस दर्ज। पुलिस ने एक आरोपी रौशन को गिरफ्तार किया। फरार दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम की छापेमारी जारी। पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 28 जून देर रात की है। आरोप है कि शौच के लिए घर से निकली युवती को गाँव के समीप से दो युवक जबरन उठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक दुकान के पीछे झाड़ियों में ले गए। वहाँ पहले से मौजूद एक अन्य युवक के साथ मिलकर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान लोगों की आहट मिलने पर सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया सामूहिक दुष्कर्म मामले में जांच के लिए FSL और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दो फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है। घटना में संलिप्त किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और संलिप्त सभी आरोपियों पर स्पीडी ट्रायल भी चलाया जाएगा।0
0
Report
झारखंड नेशनल स्टेकहोल्डर्स कॉन्सल्टेशन दिल्ली में: निवेश, AI और पर्यटन मार्गदर्शित होंगे
Ranchi, Jharkhand:रांची– मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखण्ड मंत्रालय में सचिव आईटी विभाग श्रीमती पूजा सिंघल एवं सचिव उद्योग विभाग श्री अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आगामी 08 एवं 09 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। अवसर पर विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री राजीव लोचन बक्शी भी मौजूद रहे। झारखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और पर्यटन विकास का रोडमैप खींचा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश के नीति निर्धारक, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे; कई नीतियों जैसे Jharkhand AI Policy, Jharkhand Investment Promotion Policy, Jharkhand Tourism Policy, Jharkhand Textile Policy, JIADA Regulations, PPP Policy आदि के प्रारूप पेपर जारी होंगे और MoUs पर हस्ताक्षर होंगे। यह आयोजन झारखण्ड में IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक विकास और पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह कदम विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अनुभवों को मजबूत करेगा और राज्य के Vision 2050 के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूर्ण करने की दिशा में है।0
0
Report
तोताराम कॉलोनी अतिक्रमण हटाने पर पूर्व मंत्री बोले: गरीबों को बेघर करना अमानवीय
Jaisalmer, Rajasthan:तोताराम कॉलोनी बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद, बोले— गरीबों को बेघर करना अमानवीय जैसलमेर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में बुधवार को नगर परिषद द्वारा तोताराम कॉलोनी में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पूर्व केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण, अमानवीय और गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि वर्षों से बसे सैकड़ों परिवारों को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए बेघर कर देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि तोताराम कॉलोनी में कई परिवार पिछले करीब 20 वर्षों से निवास कर रहे थे। उनके पक्के मकान बने हुए थे और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध थीं। जब संबंधित विभागों ने स्वयं इन परिवारों को बिजली और पानी के कनेक्शन दिए तथा वर्षों तक वहां रहने दिया, तो अचानक बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद ने जल्दबाजी में कार्रवाई करते हुए गरीब परिवारों के सिर से छत छीन ली। सरकार को पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए थी और उन्हें वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने के बाद ही अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाई करनी चाहिए थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को गंभीरता से उठाएगी। जल्द ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजा देने तथा पूरी कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गरीब परिवारों की समस्याओं पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जिलेभर में व्यापक जनआंदोलन करेगी। बाइट- शाले मोहम्मद, पूर्व केबिनेट मंत्री0
0
Report
Advertisement
