icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रीवा लोकायुक्त ने सिंचाई विभाग के बाबू को 4 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई... सिंगरौली में 4000 की रिश्वت लेते सिंचाई विभाग का बड़ा बाबू गिरफ्तार..... बीमा राशि दिलाने की एवज में मांगी थी रिश्वत..... डेढ़ साल से परेशान था शिकायतकर्ता ..... सिंगरौली जिले में भ्रष्टाचार पर रीवा लोकायुक्त पुलिस ने जोरदार प्रहार किया है। सिंचाई विभाग यानी जल संसाधन विभाग के बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव को लोकायुक्त की टीम ने 4 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि आरोपी बाबू यह रिश्वत अपने ही विभाग के एक दिवंगत कर्मचारी की बीमा राशि जारी करने के एवज में मांग रहा था। शिकायतकर्ता रंजन साकेत के पिता रामकृष्ण साकेत विभाग से रिटायर्ड हुए थे और डेढ़ साल पहले उनका निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार को विभाग से 70 हजार रुपये का बीमा मिलना था। पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, लेकिन बीमा राशि निकालने के बदले बड़े बाबू दिनेश श्रीवास्तव ने 4 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। पीड़ित रंजन साकेत ने इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त एसपी से की। शिकायत की पुष्टि होते ही लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। आज बैढ़न के बस स्टैंड तिराहे के पास एक ऑनलाइन की दुकान पर जैसे ही आरोपी बड़े बाबू ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

वैशाली में 6 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5.47 लाख बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वालों माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है जिसके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 5 लाख 47 हजार रुपया भी बरामद किया है।दरअसल पटना मद्ध निषेद से इनपुट मिली थी कि बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी आर्यन कुमार अपने घर से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने आर्यन के घर पर छापेमारी की जहाँ से पुलिस ने 356 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बुलेट बाइक,5 लाख 47 हजार रुपया और एक मोबाइल बरामद किया।एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक अपनी बुलेट बाइक से घूम घूम कर मादक बेचता था और घर मे मादक पदार्थ छुपा कर रखता था।एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर इस गिरोह के बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज का पता किया जा रहा है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

हाजीपुर दुर्गा पूजा: ड्रॉप गेट से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा मजबूत

Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर... दुर्गा पूजा को लेकर हाजीपुर में पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में है... पूजा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं... सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया... वहीं, शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर ड्रॉप गेट बनाने की तैयारी है... ताकि भीड़ नियंत्रण के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके...दुर्गा पूजा में हाजीपुर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है... ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आ रहा है... सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों का जायजा लिया... सुरक्षा व्यवस्था में कहां क्या इंतजाम जरूरी हैं, इसे लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए...सबसे अहम तैयारी शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों को लेकर है... दुर्गा पूजा के दौरान हाजीपुर में आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए मुख्य रास्तों पर ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे... इसके जरिए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है... हालांकि, ट्रैफिक डायवर्जन और ड्रॉप गेट के संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है..पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और एसडीएम की नजर है... पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पूजा के दौरान सुरक्षा इंतजामों में कोई कमी नहीं रहे... अब देखना होगा कि प्रशासन की यह तैयारी दुर्गा पूजा के दौरान शहर में भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कितनी कारगर साबित होती है.
0
0
Report
Advertisement

महनार में चार जगहों पर छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद

Hajipur, Bihar:शराब के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई। महनार में एक साथ 4 जगहों पर छापेमारी से भारी मात्रा में शराब बरामद। शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ वैशाली पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत महनार अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। सबसे खास बात यह है कि शराब, ऑटो, बोलेरो और साइकिल के साथ साथ कचड़ा अपशिष्ट केंद्र के पीछे से बरामद किया है। पहली कार्रवाई पुलिस ने देशरी थाना क्षेत्र में की जहाँ पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो से 170 लीटर देशी शराब बरामद किया। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी कार्रवाई देशरी थाना क्षेत्र में की गई जब पुलिस ने बाइक से ले जा रहे 180 लीटर देशी शराब को बरामद किया। वहीं तीसरी कार्रवाई महनार थाना क्षेत्र में की जहाँ 29 लीटर देशी और दर्जनों बोतल विदेशी शराब कचड़ा अपशिष्ट केंद्र के पीछे से पुलिस ने बरामद किया जबकि चौथी कार्रवाई भी महनार थाना क्षेत्र में ने की गई जहाँ पुलिस ने तहखाना बनाकर बोलेरो में छुपा कर रखे गए 20 कार्टन विदेशी शराब को बरामद कर लिया। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि महनार अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

NSUI के विनोद जाखर Parliament Street थाने से लौटे; FIR नहीं, धरना जारी

Noida, Uttar Pradesh:DELHI NSUI NATIONAL PRESIDENT VINOD JAKHAR LEAVES FROM PARLIAMENT STREET POLICE STATION POLICE VISUALS NSUI WORKERS REAX जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, हम संसद सड़क पुलिस स्टेशन में बैठक के धरना देंगे ये सवाल सिर्फ ऋतु का नहीं है सब उन लोगों का है जिनको पीटा गया है बेटा बचाओ बेटी पढो वाली सरकार बेटियों को मारती है बेटियां बच्चों की आवाज दबाती है ये सरकार हम धरने पर बैठ रहे हैं जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी हमारी बात नहीं सुनी जाएगी हम यहीं बैठेंगे हम पर केस कर रहे हैं हमारी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं पुलिस वालों का काम है बस ज्ञानेश कुमार को बचाने का काम है पुलिस अपना काम करेगी हम अपना काम करेंगे पुलिस का काम सिर्फ ज्ञानेश कुमार को बचाना है कोर्ट का दरवाजा हमेशा खुला है वो हमारा आखिरी विकल्प है
0
0
Report

नितिन नवीन रांची में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे संबोधन

Ranchi, Jharkhand:1510ZBJ_RNC_DRYINFO_R भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को रांची में होगी बैठक, 24 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाली भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उनकी सहभागिता की जानकारी दी। श्री बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से प्रदेश के party पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा party के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। बैठक के माध्यम से संगठन के कार्यों की समीक्षा तो होगी ही, साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का पूरा खाका तैयार किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ में रेलवे ट्रैक पार करते समय 21 वर्षीय मुस्कान की मौत

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ के वार्ड नंबर 8 में साईनाथ स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पर यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 11 स्थित रत्ना रावत कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और परिवार में मातम छा गया। फिलहाल गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने VIP भूमिका रद्द करने की मांग की

Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है, रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए सिक्किम के राज्यपाल पद पर की गई नियुक्ति को रद्द करने की मांग की, इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई से बचाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। रामनगर में गुरुवार शाम अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह रावत के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ, जो रानीखेत रोड से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, कैंडल मार्च में इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका को लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई, कांग्रेस ने सिक्किम के राज्यपाल पद पर की गई नियुक्ति को रद्द करने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड में जिस व्यक्ति को वीवीआईपी बताया जा रहा था, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कथित तौर पर संबंधित व्यक्ति को जेल जाने से बचाने के लिए राज्यपाल बनाया है, रणजीत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस इस नियुक्ति को रद्द करने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने दावा किया कि राज्यपाल पद पर रहते हुए मिलने वाले संवैधानिक संरक्षण के कारण संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई प्रभावित हो सकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन इस मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध जता रहे हैं, कांग्रेस की मांग है कि नियुक्ति रद्द की जाए और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए. फिलहाल अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से एक बार फिर मामले में जवाबदेही और न्याय की मांग उठाई है.
0
0
Report
Advertisement

ईकोटेक-3 में दोस्त की हत्या: गला घोंटकर शव फेंका गया

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इलाके में दोस्त पवन शर्मा की हत्या कर दी गई। आरोपी ललित ने गला घोंटकर उसे मार डाला और शव को सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में फेंक दिया। बुधवार रात्रि में पवन और ललित रात में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर ललित ने पवन का गला घोंट दिया, जिससे उसकी जान चली गई। इनके बीच पहले भी डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पवन की मौत होने के बाद ललित ने उसके शव को ले जाकर सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली में फेंक दिया। पवन के भाई की शिकायत पर उसकी गुमशुदा होने की ईकोटेक 3 पुलिस ने शिकायत लिखी और शक के आधार पर ललित से पूछताछ की, पुलिस ने ललित को हिरासत में लेकर उसकी बताई जगह से लखनावली गांव में शव मिला। पोस्टमॉर्टम कराया गया, हत्या के कारणों की जांच जारी है। ईकोटेक 3 थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,शराब पीने के दौरान ही लोगों के बीच विवाद हुआ था, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top