110034
परिवहन मंत्री ने दिल्ली में प्रीमियम बसों की पहली खेप का निरीक्षण किया
Delhi, Delhi:दिल्ली में यातायात की स्थिति सुधारने, नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने प्रीमियम बस सेवा की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली प्रीमियम बस एग्रीगेटर योजना के तहत प्रीमियम बसों की पहली खेप का निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोडवेज बस स्टेयरिंग फेल: ट्रक से टकराने पर छह घायल, अस्पताल पहुंचाए गए
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ दक्षिणी जोन..लखनऊ से फतेहपुर जा रही रोडवेज बस स्टेयरिंग फेल होने के बाद ट्रक से टकरायी चालक व कंडेक्टर समेत आधा दर्जन सवारियां घायल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को भेजा अस्पताल मोहनलालगंज में यूपीएल फैक्ट्री के पास हुआ हादसा0
0
Report
पारसोली में कलह के चलते 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के पारसोली कस्बे में आपसी कलह के चलते 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारसोली निवासी असलम पिता छोटू मंसूरी ने सोमवार रात अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अचेत अवस्था में पारसोली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह और एएसआई भवानी सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
EWS आरक्षण में सरलीकरण पर भाटी यात्रा की घोषणा, राजस्थान युवाओं को लाभ की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विधायक रविंद्र सिंह भाटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस। EWS आरक्षण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस。 भाटी ने कहा - राजस्थान के कुछ लोगों को EWS आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। राजस्थान में EWS आरक्षण को लेकर सरलीकरण हुआ। लेकिन केंद्र सरकार ने EWS के जमीन संबंधित नियमों में राहत नहीं दी。 प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र नहीं लिखा。 प्रदेश सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया。 आने वाले समय में पंचायत के चुनाव हैं。 वोट के लिए गांवों में जाएगी, लेकिन EWS आरक्षण के सरलीकरण की बात कोई नहीं कर रहा है。 25 तारीख से बाड़मेर से गांव-गांव जाएंगे, EWS में सरलीकरण को लेकर लोगों को जोड़ेंगे。 केंद्र की शर्तों की वजह से राजस्थान के युवाओं को फायदा नहीं मिल रहा है。 केंद्र के 5 एकड़ जमीन के नियम में सरलीकरण की मांग。 EWS में सरलीकरण की मांग लेकर भाटी निकलेंगे यात्रा0
0
Report
Advertisement
राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से पहले RCA में सचिव पद को लेकर घमासान
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur राजस्थान क्रिकेट संघ में शुरु हुआ सियासत का बड़ा पॉवर गेम 29 सितंबर को होने है RCA के चुनाव लेकिन इससे पहले ही बाड़ेबंदी हुई शुरू जयपुर -दिल्ली रोड स्थित एक होटल में की गई बाड़ेबंदी करीब 10 से ज्यादा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बाड़ेबंदी में दरअसल तीन अलग-अलग गुटों में बंट चुके हैं सचिव इन्हीं गुटों में से एक गुट है जिला क्रिकेट संघों के सचिव का ग्रुप सूत्र सूचना ये कि सचिव गुट चाहता है कि RCA का सचिव हो जिला क्रिकेट संघ का सचिव जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर सरकार जो तय करे उसका नाम हो तय लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये कि आखिर कौन करवा रहा है ये बाड़ेबंदी कौन RCA के चुनाव में कर रहा है बाड़ेबंदी से अपना शक्ति प्रदर्शन0
0
Report
जमुई की युवती के मामले में शीला मंडल का बयान: तत्काल कार्रवाई और कड़ाई
Patna, Bihar:जमुई में युवती के साथ हुई घटना को लेकर बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल का बयान सामने आया है। मंत्री ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की जाएगी। मंत्री शीला मंडल ने कहा कि महिला आयोग की ओर से भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी समाज में प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। वहीं, मंत्री श्रवण कुमार और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के इस घटना को छिटपुट बताए जाने वाले बयान पर भी शीला मंडल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले भी बिहार में इस तरह की घटनाएं होती थीं, लेकिन अब और पहले की स्थिति में फर्क यह है कि प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर रहा है। शीला मंडल ने कहा कि घटना में जो लोग अभी बचे हुए हैं, वे जहां भी होंगे, उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
जमालपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर डकैती: बेटा बंधक, 3.5 लाख नकद-15 लाख जेवरात लूट
Munger, Bihar:जमालपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर सनसनीखेज डकैती, बेटे को बंधक बनाकर 18.5 लाख की लूट जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दास टोला में अपराधियों ने पुलिस गश्ती की पोल खोल दी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोज कुमार दास के घर में हथियार से लैस 4-5 बदमाशों ने धावा बोलकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और बेटे को पीटकर बंधक बनाकर 3.5 लाख कैश और 15 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह 3 बजे की है。 पीड़ित परिवार के अनुसार सभी नकाबपोश बदमाशों के हाथ में देसी कट्टा और धारदार हथियार थे। घर में घुसते ही बदमाश सीधे बेटे के कमरे में पहुंचे। आहट सुनकर बेटा जागा तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर जमकर मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बेटे को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आधे घंटे तक घर में लूटपाट मचाई। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 3.5 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। फरार होते समय बदमाश धमकी देते गए कि अगर पुलिस को खबर की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर से परिवार काफी देर तक घर में दुबका रहा। बदमाशों के जाते ही 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस पहुंची। सूचना पर जमालपुर पुलिस सुबह 6 बजे दल-बल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर हुई इस बड़ी वारदात के बाद फरीदपुर दास टोला में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात्रि गश्ती न के बराबर होती है, इसी का फायदा उठाकर अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया हैं।0
0
Report
Advertisement
देवली नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रत्याशी नामांकन: भाजपा बनाम कांग्रेस भिड़ंत
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा ने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ देवली नगर पालिका सभागार पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के पास अपना नामांकन जमा कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पालिका सभागार में होगा। देवली नगर पालिका में भाजपा के 17 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 8 पार्षद हैं। इसके अलावा 10 निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीते हैं। इससे पहले भाजपा की कजोड़ी देवी देवली नगर पालिका अध्यक्ष चुनी जा चुकी हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़ के चार नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन, सियासी हलचल तेज
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की चारों नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए Sियासी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद, अरनोद, छोटीसादड़ी और धरियावद नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए विभिन्न दलों के पार्षदों ने नामांकन दाखिल किए हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद में भाजपा की ओर से विजय जटिया और कांग्रेस की ओर से रेखा जैन ने उपसभापति पद के लिए नामांकन किया है। यहां कांग्रेस के पास 20 पार्षदों के साथ दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन है, जबकि भाजपा के 17 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद है। ऐसे में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर मुकाबला अहम माना जा रहा है। अरनोद नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से ईश्वर चौधरी और कांग्रेस की ओर से पिंकी मीणा ने नामांकन दाखिल किया है। 20 वार्डों वाली अरनोद नगर पालिका में भाजपा के 14, कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय पार्षद हैं। इससे पहले भाजपा के राहुल मीणा अरनोद नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं। नामांकन वापस लेने का समय दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है, जबकि दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद शाम 5 बजे मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। छोटीसादड़ी नगर पालिका में भी उपाध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा की ओर से रामचंद्र माली और प्रदीप उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से भरत खटीक ने नामांकन भरा है। यहां उपाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन दावेदार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा का बोर्ड बनने के बाद अब उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। धरियावद नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से अनिल वक्तावत और भाजपा की ओर से भुवन प्रताप सिंह राणावत ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी, जिससे उपाध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। चारों निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाली प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों और पार्षदों की नजर बनी हुई है। नामांकन, जांच, नाम वापसी और मतदान के बाद यह तय होगा कि प्रतापगढ़, अरनोद, छोटीसादड़ी और धरियावद में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किस पार्षद को मिलती है।0
0
Report
शाहबाद में धान खरीद शुरू न होने पर किसानों ने रोड़ जाम किया: गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्त्व में प्रदर्शन
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर शाहबाद में किसानों का रोड जाम आज गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान जुटे, पुलिस ने जगह-जगह लगाए बैरिकेड्स शाहबाद::-- हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सरकारी खरीद शुरू न होने के विरोध में किसान संगठनों ने मंगलवार, 22 सितंबर को शाहबाद में रोड जाम करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और शहर में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल हॉल में एकत्रित हो रहे हैं। किसान संगठनों ने रोड जाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने सितंबर में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की थी, लेकिन 15 सितंबर के बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई। इसके बाद 16 सितंबर को किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया था। प्रशासन की ओर से 20 सितंबर तक खरीद शुरू करवाने का आस्वासन दिया गया, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद खरीद शुरू नहीं हो सकी। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों के साथ किए गए आश्वासन पूरे नहीं हुए हैं। किसान पिछले कई महीनों से धान की खरीद शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खरीद शुरू नहीं किए जाने के कारण किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस आबकारी की बड़ी कार्रवाई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल अवैध शराब को लेकर पुलिस और आबकारी की बड़ी कार्रवाई तरावली के बिजौरी टपरों पर पुलिस-आबकारी की रेड अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई बैरसिया क्षेत्र के तरावली गांव स्थित बिजौरी टपरों पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी कार्य के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया गया टीम ने अवैध शराब तैयार करने के लिए लगाए गए ठिकानों और भट्टियों पर भी कार्रवाई की विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में पुलिस और आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा0
0
Report
सुकमा के जंगलों में CRPF ने नक्सल डम्प खोलकर हथियार और वायरलेस सेट बरामद
Sukma, Chhattisgarh:तेलंगाना सीमा से लगे सुकमा के छोटे कंचाला जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक डम्प का खुलासा करते हुए बड़ी संख्या में वायरलेस सेट समेत हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। CRPF की 150वीं बटालियन के जवानों ने यह कार्रवाई की। बरामद सामग्री में सिंगल शॉट रायफल, बड़ी संख्या में वायरलेस सेट सहित नक्सल गतिविधियों में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री शामिल बताई गई है। यह कार्रवाई कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कंपनी कमांडर सुधीर सिंह की टीम द्वारा की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ के BDD और K9 डॉग स्क्वायड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा बलों द्वारा बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
अमरौहा में गजरौला रोड के आम पेड़ काटने पर DM ने कड़ी कार्रवाई की
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र में गजरौला रोड स्थित एक फैक्ट्री के पीछे टीन की आड़ में आम के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। सूचना पर एसडीएम धनौरा शैलेश कुमार दुबे प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान कटे हुए पेड़, कटर मशीनें और अन्य उपकरण मिले। बताया गया कि मौके से जेसीबी और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन एसडीएम ने पीछा कर जेसीबी को पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्राली भी कब्जे में लेकर वन विभाग के सुपुर्द की गई। अब आरोप है कि बाद में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दिया गया तथा मामले में हल्की कार्रवाई की जा रही है। डीएम अमरोहा नितिन गौड़ ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के बादली में टूटी सड़क से जाम और बीमारी का खतरा बढ़ गया
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बादली विधानसभा में रेलवे रोड से संजय कालोनी ट्रांसपोर्ट नगर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी समय से खराब है जिसके कारण लिबास पुर वाली रोड पर लगता है जाम जिससे लोगों को होती है परेशानी रोड काफी समय से टूटी हुई है जिसमें लगातार पानी भरा है जिसके कारण यह मच्छर पनप रहे हैं जिससे यह रहने वाले लोगों को बीमारी का खतरा भी लगातार बना रहता है विधायक साहब का ऑफिस भी चंद कदमों की दूरी पर है यह के विधायक दीपक चौधरी को लगभग डेढ़ साल विधायक बने हो गया पर अभी तक इसको सुध नहीं ली जबकि निगम पार्षद भी उन्हीं के धर्म पत्नी है फिर भी इस रोड की कोई सुध लेने वाला नहीं है जिसके कारण यह रहने वाले लोगों में विधायक और निगम पार्षद के खिलाफ काफी रोश देखा जा रहा है0
0
Report
36 गैस सिलेंडर चोरी केस में दुर्ग में आठ आरोपी गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ 36 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है दरअसल कुटेला भाटा के रहने वाले घनश्याम कुर्रे ने भिलाई के साक्षरता चौक कैंप 1 भिलाई के पास चार पहिया वाहन से 36 घरेलू एलपीजी सिलेंडर चोरी होने की छावनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और बताया कि sाक्षरता चौक कैम्प 1 भिलाई के पास खड़े मिनी ट्रक से 36 भरे हुए घरेलू इंडियन गैस सिलेंडर चोरी हो गए जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाकर विवेचना और जांच शुरू की आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उसमें एक संदिग्ध गैस सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दिया तकनेकी साक्षय के आधार पर पुलिस ने प्रमोद देवांगन की पहचान की और उसे पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी द्वारा सिलेंडर चोरी करने की बात बताई गई 36 सिलेंडरों में से 20 गैस सिलेंडर जामुल अहिवारा के अलग-अलग इलाकों में 2000 ₹ प्रति सिलेंडर के हिसाब से बेचना भी बताया इसके बाद पुलिस की टीम ने 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जिनको बेचे गए थे उनको भी गिरफ्तार कर लिया फिलहाल सभी सिलेंडर खरीदने वाले सभीन07 और बेचने वाले 1 इस तरह कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
बानसूर नगरपालिका में वाइस चेयरमैन पद के लिए महेश डांचोलिया बनाम बाबूलाल यादव आमने-सामने
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर नगरपालिका में वाइस चेयरमैन पद के लिए दोनों प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने महेश डांचोलिया को और कांग्रेस ने बाबूलाल यादव को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ने आज नामांकन फॉर्म जमा किए। खास बात यह है कि वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की ओर से पार्षद पद का चुनाव जीते महेश डांचोलिया को भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए उतारा है। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 8 से बाबूलाल यादव को उतारा है। अब ये दोनों ही कांग्रेस पार्षद वाइस चेयरमैन पद के लिए एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने का समय होगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पार्षदों के वोट डालने के तुरंत बाद काउंटिंग शुरू होगी और फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
