Back
सीलमपुर में जल पाइपलाइन के कारण गड्ढा, पानी बहाव से सड़क धंसने का खतरा
RKRakesh Kumar
Feb 20, 2026 12:00:27
New Delhi, Delhi
यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा के वेलकम पी ब्लॉक इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राजधानी में हाल ही में जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सीलमपुर से सामने आई यह तस्वीरें स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। वेलकम पी ब्लॉक में सड़क के बीचोंबीच पिछले कई महीनों से एक बड़ा और गहरा गड्ढा खुला पड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां कई महीनों से पीने के पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी लगातार बह रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ समय पहले दिल्ली जल बोर्ड की टीम पाइपलाइन ठीक करने के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन मरम्मत कार्य अधूरा छोड़कर गड्ढा खुला ही छोड़ दिया गया। न तो पाइपलाइन पूरी तरह दुरुस्त की गई और न ही गड्ढे को भर गया; लगातार बहते पानी की वजह से सड़क धीरे-धीरे धंसने लगी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा खतरे का सबब बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत गड्ढा भरवाया जाए, पाइपलाइन की मरम्मत की जाए और पानी की बर्बादी को रोका जाए, ताकि इलाके में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowFeb 20, 2026 13:39:070
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 20, 2026 13:38:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 20, 2026 13:38:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 20, 2026 13:38:220
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 13:38:030
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 20, 2026 13:37:310
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 20, 2026 13:35:340
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 20, 2026 13:34:540
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 20, 2026 13:34:260
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 20, 2026 13:33:290
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 20, 2026 13:33:090
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 20, 2026 13:32:330
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 20, 2026 13:32:150
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 20, 2026 13:31:460
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 20, 2026 13:31:340
Report