Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047

Шब-ए-बारात पर निजामुद्दीन दरगाह सजावट और दुआ की रात्रि

HKHARI KISHOR SAH
Feb 03, 2026 15:47:30
New Delhi, Delhi
आज शब-ए-बारात के अवसर पर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित निजामुद्दीन दरगाह को रंग-बिरंगे ल LIGHTs से सजाया गया है। आज के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में और दरगाहों पर इबादत करते हैं और अपने और अपनों की खुशहाली के साथ ही देश की तरक्की के लिए दुआएं पढ़ते हैं। वही हजरत निजामुद्दीन के केयरटेकर सैयद साजिद अली निजामी ने बताया कि पूरी दुनिया जानती है कि आज शब-ए-बारात का दिन है, दुआओं की रात है। अपने गुनाह की माफी के लिए लोग दुआ मांगते हैं, इबादत करते हैं। जो हम लोगों से गुना हो गया है, आज उसकी माफी मांगने का अल्लाह से ऊपर वाले से माफी मांगने की रात है। अपनों और अपने मुल्क के लिए तरक्की के लिए दुआ पढ़ने की रात है। इसलिए आज सभी मुस्लिम भाई इधर-उधर ना भटके; या तो घर में रहकर दुआ पढ़िए या फिर मस्जिद में जाकर अपने देश के लिए तरक्की की दुआ मांगिए। आज हम अपनी दुआओं में घर की खुशहाली और देश की तरक्की के लिए दुआ करेंगे। वहीं आज से 15 दिन बाद 18 फरवरी से रमजान का महीना शुरू हो रहा है जिसमें रोजा रखते हैं। वही दरगाह में दुआ पढ़ने पहुंचे वसीम ने बताया कि आज शब-ए-बारात दुआओं की रात है, इस रात दुआ मांगने वालों की ऊपर वाला सभी दुआएं कबूल करता है। कहा जाता है कि आज के दिन लोग अपने गुनाहों की माफी के लिए दुआ पढ़ते हैं और हम चाहेंगे कि इस बार सभी लोग अपने देश की तरक्की के लिए नमाज अदा करें और दुआ पढ़ें। हमारे देश में अमन-चैन और शांति बनी रहे। यह रात इस्लामी मजहब के लिए बहुत बड़ी रात है। हम आज की रात जितना ज्यादा इ ibadat कर सकें उतना हमारे लिए अच्छा है। 15 दिन बाद रमजान का शुरू होना और रोजा रखने की बात, और मोहम्मद सिराजुद्दीन कहते हैं कि आज सब ए बारात सब की रात है—इस रात मांगी गई दुआ कबूल होती है; इसलिए इस बार हम अपनों के साथ-साथ अपने मुल्क के तरक्की के लिए भी दुआ करेंगे और पूरी रात इ ibादत करेंगे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Feb 16, 2026 07:34:22
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 16, 2026 07:34:12
Delhi, Delhi:दिल्ली के रघुवीर नगर आर जी ब्लॉक में सीवर जाम सीवर का गंदा पानी गलियों और घरों में घुस रहा सीवर के गंदे पानी में आती है गंदी बदबू लोग मकान बेचने को मजबूर पिछले कई महीनों से राजधानी के अलग-अलग इलाके से गंदा पानी और सीवर की समस्या लगातार सामने आ रही है ताजा मामला रघुवीर नगर इलाके के आर जी ब्लॉक वन कॉलोनी का है जहां काफी समय से लोग सीवर का गंदा और बदबूदार पानी घरों और गलियों में भरने से परेशान है लोग इस बात को लेकर सवाल उठा रहे है कि कई बार इसकी शिकायत जलबोर्ड एमसीडी जनप्रतिनिधियों एजेंसियों तक कर चुके है। लेकिन इनके क्षेत्र में लोग बदहाली गंदगी और बीमारी के बीच जीने को मजबूर है लेकिन कोई देखने वाला नहीं यहां तक की मजबूर होकर लोग गंदगी और सीवर का पानी गली हो यहां तक की घरों में भी भरा होने की वजह से घर बेचने तक को तैयार है。
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 07:32:56
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Feb 16, 2026 07:32:50
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से 2140 महिलाओं के खातों में राशि का हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथलेश मिश्र एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि ट्रांसफर किया गया, जिसका लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम मिथलेश मिश्र ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि DBT प्रणाली से पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 16, 2026 07:31:48
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव महापालिकेतील विशेष सभेत महापौर दीपमाला काळे यांनी जाहीर केली स्थायी समिती सदस्यांची नावे जाहीर भाजप, शिवसेना आणि शिवसेना ठाकरे गटाकडून नावांची आलेली बंद लिफाफे उघडून महापौरांनी जाहीर केले स्थायी समिती सदस्यांची नावे. स्थायी समिती सदस्यांमध्ये भाजपचे दहा शिवसेनेचे पाच तर शिवसेना ठाकरे गटाचा एक अशा 16 सदस्यांचा समावेश आहे. नाव जाहीर करण्यात आलेल्या 16 सदस्यांपैकी स्थायी समितीच्या सभापती पदी कुणाची वर्णी लागते याकडे लक्ष लागला आहे. महापालिका प्रशासन स्थायी समिती सभापती तसेच सदस्य निवडीच्या कार्यक्रमास संदर्भात विभागीय आयुक्तांना पत्र व्यवहार करणारा त्यानंतर तारीख जाहीर होऊन विशेष महासभेत निवड केली जाणार आहेत.
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 16, 2026 07:31:13
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की चारदीवारी में आज जलसंकट से जूझना पड़ा. पाइप लाइन में मुख्य वॉल्व लगाने के लिए परकोटे में बीसलपुर का शटडाउन किया गया. जन स्वास्थ्य के मिस्त्रीखाना क्षेत्र में 700 एमएम व्यास की ट्रांसफर मेन पाइपलाइन पर वाल्व लगाने और चैम्बर निर्माण का काम किया गया. आज पेयजल संकट से करीब 3-4 लाख आबादी जूझना पड़ा, लेकिन गर्मियों में इस वाल्व के लगने से पानी की सप्लाई सुधरेगी. यह काम जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ क्षेत्र में किया गया, जिससे चारदीवारी क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित रही. गर्मियों में राहत- एक्सईएन संजय शर्मा के मुताबिक अक्सर चारदीवारी में लीकेज होने पर ऑपरेशन एंड मेंटनेंस में परेशानी आती थी, लेकिन इस वाल्व से प्रेशर बढ़ेगा और मेंटेनेंस की दिक्कत कम होगी. आने वाले दिनों में चारदीवारी की आबादी को इसका लाभ मिलेगा. आने वाले गर्मियों में करीब 3-4 लाख आबादी को लाभ मिल पाएगा. आज सप्लाई पूरी तरह से बाधित रही, लेकिन कल से पानी की सप्लाई नियमित रूप से हो पाएगी. इन क्षेत्रों में पूरी तरह बंद जलापूर्ति: सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना, चौकड़ी तोपखाना हुजूरी और गंगापोल चौकड़ी क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बंद रही. इसके अलावा चौकड़ी मोदीखाना, चौकड़ी विश्वेश्वर और चौकड़ी सरहद क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित होगी. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक मात्रा में पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. यह कार्य भविष्य में पेयजल आपूर्ति को अधिक सुचारु और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है.
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Feb 16, 2026 07:30:55
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 16, 2026 07:30:14
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 07:29:13
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे की भेंट चढ़ गया जब दूल्हे के किन्नर होने का सच सामने आया. नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने ही दूल्हे की पहचान उजागर की, जिसके बाद वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ बाराबंकी जिले एक दूल्हे का सच सामने आने पर सनसनी फैल गई. दरअसल, शुक्रवार रात धूमधाम से पहुंची बारात के दौरान रस्में जारी थीं, लेकिन शनिवार सुबह नेग मांगने आए किन्नरों ने दूल्हे को पहचान लिया कि वह एक किन्नर है. यह जानकारी मिलते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. लड़की पक्ष ने तुरंत शादी रोक दी और दूल्हे के परिवार से सवाल किए lबाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए। घटना शुक्रवार की है, गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद 7 फेरे हुए। सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले किन्नर नेग मांगने पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया। बात को दबाने के लिए दूल्हा किन्नरों को 23 हजार रुपए देने लगा। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों को शक हो गया। दुल्हन के परिजनों ने लड़के को चेक करने की बात कही, तो वह भागने लगा। इस बीच किन्नरों ने दूल्हे के किन्नर होने का खुलासा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे रिशु (22) से तय हुई थी। 13 फरवरी को शादी की डेट तय हुई। शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची। बाराती नाचते-गाते गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार समेत पूरे गांव ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। जयमाल के बाद बाराती खाना खाकर अपने जनवासे में चले गए थे। सात फेरे हो चुके थे। विदाई की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ अच्छे से गुजर रहा था। तभी सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की टोली नेग लेने पहुंची। जैसे ही किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे और उसके परिवार वालों के चेहरे भी पीले पड़ गए। दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया- आनन-फानन में दूल्हे के परिजनों ने 23 हजार रुपए किन्नरों के हाथ में रख दिए और चुप रहने का इशारा किया। यह सब देख हमें शक हुआ। दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया और गुस्सा होने का नाटक करने लगा। तब तक किन्नरों ने बताया कि दूल्हा एक किन्नर है, जो पहले उनके साथ ही घूमता-फिरता था। खबर फैलते ही दूल्हे के परिजन एक-एक करके दबे पांव भागने लगे। जनवासे से आधे से ज्यादा बाराती गायब हो गए। दूल्हे को बनाया बंधक, बिना दुल्हन लौटी बारात दुल्हन के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, पर लोकलाज के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। दुल्हन के परिजनों ने बाकी बचे बारातियों को जलपान कराया। लड़के वालों ने शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने को कहा। पैसे अदा करने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top