Back
दिल्ली के सराय काले खां में 6 वर्षीय बच्ची के अपहरण-हत्या का आरोपी गिरफ्तार
HKHARI KISHOR SAH
Feb 24, 2026 04:17:50
New Delhi, Delhi
दिल्ली के सराय काले खां इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय युवक ने अपनी ही 6 साल की दूर की रिश्तेदार बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मनोज लुगुन (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी 2026 की रात को सराय काले खां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 6 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची दोपहर 3 बजे से गायब थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने तुरंत धारा 137(2) BNS के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के दर्जनों CCTV कैमरों को खंगाला। एक फुटेज में बच्ची को मनोज लुगुन के साथ जाते हुए देखा गया। मनोज बच्ची का दूर का रिश्तेदार (जीजा) है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए पीड़ित पिता के साथ थाने भी गया था और साथ में बच्ची को ढूंढने का नाटक कर रहा था। हिरासत में लेने के बाद आरोपी मनोज ने पहले तो झूठ बोला, लेकिन CCTV सबूत सामने रखने पर वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान इलाके में ले गया, वहां उसने बच्ची के सिर पर ईंट से हमला कर उसे बेरहमी से मार डाला, पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया। आरोपी के कबूलनामे के बाद SDRF की टीम को बुलाया गया और कुएं से मासूम का शव बरामद किया गया। पुलिस ने अब FIR में हत्या की धारा जोड़ दिया है। यौन शोषण की आशंका: पुलिस का कहना है कि हत्या का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन यौन हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। आरोपी की पहचान मनोज लुगुन के रूप में हुई है, जो झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला है। वह वर्तमान में सराय काले खां में रहकर मजदूरी करता था; आरोपी शादीशुदा है और अनपढ़ है। दिल्ली पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की आश्वासन दिया है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 24, 2026 05:33:430
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 24, 2026 05:33:270
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 24, 2026 05:19:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 24, 2026 05:19:320
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 24, 2026 05:19:150
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 24, 2026 05:19:040
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 24, 2026 05:18:460
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 24, 2026 05:18:270
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowFeb 24, 2026 05:18:110
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 24, 2026 05:17:280
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 24, 2026 05:17:120
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 24, 2026 05:16:480
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 05:16:390
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowFeb 24, 2026 05:16:280
Report