Back
नेशनल हाईवे पर ओवरहाइट ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला; प्रशासन से सख्ती की मांग
DIDamodar Inaniya
Feb 24, 2026 05:19:54
Nagaur, Rajasthan
नेशनल हाईवे पर ओवरहाइट ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा
हरियाणा से मेड़ता जा रहा था तुड़ी से भरा ट्रक
निम्बी जोधा के पास हुआ हादसा
लगातार बढ रहे हादसे
परिवहन विभाग नही कर रहा कार्रवाही
दिनभर दौड़ रहे हाईवे पर ओवरहाईट व ओवरलोड वाहन
लाडनूं, डीडवाना
नेशनल हाईवे संख्या-58 पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा से मेड़ता की ओर जा रहा तुड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई तक माल भरा हुआ था, जिसके कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। घटना एक निजी स्कूल के पास हुई, जहां सुबह के समय स्कूली वाहनों की आवाजाही रहती है। प्रतिदिन इस समय दर्जनों स्कूल बसें, वैन और दोपहिया वाहन यहां से गुजरते हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई बड़ा वाहन या स्कूल बस नहीं थी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही निम्बी जोधा थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल मूलाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने तुरंत हाईवे टीम को सूचना दी, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया, जिसके बाद ट्रक हटाने और यातायात सुचारू करने की कार्रवाई शुरू हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। क्षेत्र में पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या जस जैसी बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 24, 2026 06:32:240
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 24, 2026 06:31:530
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:31:040
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 24, 2026 06:30:53Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:राहुल गांधी के आगमन पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का तंज
फसलों के बारे में नहीं है राहुल गांधी को जानकारी
किसानों के बारे में कुछ जानते नहीं राहुल गांधी
उन्हें यहां तक नहीं पता यूरिया खाद का उपयोग कब और कहां किया जाता है
किसानों के बीच जाकर वह करेंगे क्या
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 24, 2026 06:18:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 24, 2026 06:18:100
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 24, 2026 06:17:550
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 06:17:28Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने घर से भोपाल जाते समय रास्ते में एक घायल ऑटोरिक्शा ड्राइवर से मिले।
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 24, 2026 06:17:170
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 24, 2026 06:17:070
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 24, 2026 06:16:450
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 06:15:160
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:500
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:400
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:290
Report