Back
खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेले में भक्तों का उमड़ता सैलाब, चौथे दिन भी चहल-पहल
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 24, 2026 05:19:32
Sikar, Rajasthan
खाटूश्यामजी (सीकर) सीताराम मर्मी (SKR-9)
खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेले का चौथा दिन, खाटू नगरी में उमड़ा भक्ती का शैलाब
जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर सजा दरबार
एंकर सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी धाम में बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के चौथे दिन खाटू नगरी में आस्था का महासागर उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों श्रद्धालु 'हारे के सहारे' की एक झलक पाने के लिए जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जिधर देखो बाबा के दीवाने खाटू धाम पहुंच रहे है।
इस बार मेले में श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा की गई भव्य सजावट श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। बाबा श्याम के निज मंदिर को प्रसिद्ध 'जगन्नाथ पुरी धाम' की तर्ज पर बेहद आकर्षक रूप से सजाया गया है। सिंहद्वार पर भगवान श्रीकृष्ण की सजीव झांकी लोगों का मन मोह रही है। वहीं, मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों— काशी विश्वनाथ, रामेश्वरम, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, महाकालेश्वर, केदारनाथ, मल्लिकार्जुन, नागेश्वर, ओंकारेश्वर, वैद्यनाथ, सोमनाथ और घृष्णेश्वर मंदिर की बेहद आकर्षक प्रतिकृतियां सजाई गई हैं। बाबा श्याम का गुलाबी और सफेद फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया है। भक्त 14 कतारों से गुजरते हुए बाबा की चौखट पर पहुंच रहे हैं बाबा श्याम के दर्शन कर अपनी सारी थकान भूलकर भाव-विभोर हो रहे हैं।
तीन दिन में 4 लाख से ज्यादा भक्तों ने टेका मत्था
प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक कैमरों (हेड काउंटिंग कैमरे) से श्रद्धालुओं की गणना की जा रही है। पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 4,10,316 भक्त बाबा के दरबार में शीश नवा चुके हैं। प्रथम दिन 1,24,324, दूसरे दिन सबसे अधिक 1,97,992 और तीसरे दिन शाम तक लगभग 88,000 श्याम भक्तों ने सुगम दर्शन किए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात है। 6500 सुरक्षाकर्मी और पुलिस के जवान पूरे मेला क्षेत्र की कमान संभाले हुए हैं। इसके अलावा 400 सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर एक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। दर्शन के बाद श्याम भक्तों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि बाबा के दर्शन से जीवन धन्य हो गया।
बाइट श्याम प्रेमी
बाइट श्याम प्रेमी
बाइट श्याम भक्त
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 24, 2026 06:32:240
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 24, 2026 06:31:530
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:31:040
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 24, 2026 06:30:53Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:राहुल गांधी के आगमन पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का तंज
फसलों के बारे में नहीं है राहुल गांधी को जानकारी
किसानों के बारे में कुछ जानते नहीं राहुल गांधी
उन्हें यहां तक नहीं पता यूरिया खाद का उपयोग कब और कहां किया जाता है
किसानों के बीच जाकर वह करेंगे क्या
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 24, 2026 06:18:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 24, 2026 06:18:100
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 24, 2026 06:17:550
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 06:17:28Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने घर से भोपाल जाते समय रास्ते में एक घायल ऑटोरिक्शा ड्राइवर से मिले।
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 24, 2026 06:17:170
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 24, 2026 06:17:070
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 24, 2026 06:16:450
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 06:15:160
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:500
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:400
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:290
Report