Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

हौज काजी में छत से गिरकर दो मित्राओं की मौत, एक घायल

SKSanjay Kumar Verma
Oct 09, 2025 05:15:31
Delhi, Delhi
हौज काजी में दर्दनाक हादसा : दो लड़कियां (दोस्त )छत से गिरीं, एक की मौत, दूसरी घायल हौज काजी थाना पुलिस को एक सूचना मिली दो लड़कीयों ने आत्महत्या कर ली है, छत से कूद गए हैं।” पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची तो हकीम बक्का, हौज काजी चौक की तंग गली में एक युवती गंभीर अवस्था में पड़ी मिली। जांच में उसकी पहचान सुनीता (21) शादीशुदा निवासी 3394 हकीम बक्का, हौज काजी चौक, दिल्ली के रूप में हुई। सुनीता के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसका निधन हो चुका था。 इसी घटना में दूसरी युवती त्रिप्ती उर्फ गुनगुन (19) निवासी 3387 हकीम बक्का, हौज काजी चौक, घायल हो गई, जिसे परिवारजन पहले ही अस्पताल ले जा चुके थे。 पजांच में पता चला कि मृतका सुनीता और घायल त्रिप्ती पड़ोसी तथा करीबी मित्र थीं। वे रोजाना की तरह अपने-अपने मकानों की छत पर टहलने गई थीं। त्रिप्ती के भाई ने बताया कि उसने कुछ देर पहले छत पर जाकर बहन को नीचे आने के लिए कहा था क्योंकि रात हो गई थी। उस समय दोनों सामान्य थीं। कुछ ही मिनटों बाद एक तेज आवाज सुनाई दी। जब परिवार वाले बाहर आए तो देखा कि सुनीता नीचे पड़ी है और त्रिप्ती घायल अवस्था में है। त्रिप्ती को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ वह अभी बेहोश है और बयान देने की स्थिति में नहीं है。 मौके की जांच से यह मामला ऊँचाई से गिरने का प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि सुनीता का विवाह फरवरी 2025 में हुआ था और वह वर्तमान में अपने मायके में लकवे (पैरालिसिस) के इलाज के लिए रह रही थी। विवाह सात वर्ष के भीतर होने के कारण मामला एसडीएम करोल बाग को सूचित किया गया है ताकि धारा 196 बीएनएसएस के तहत औपचारिक कार्यवाही की जा सके。 फिलहाल किसी तरह की साजिश या उत्पीड़न के आरोप सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Oct 09, 2025 08:01:57
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालावाड़ के झालरापाटन थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से 6 देशी पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है। मामले का खुलासा करते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि डीएसपी हर्षराज सिंह के नेतृत्व में झालरापाटन थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के भिन्न भिन्न जगहों पर कार्यवाही कर गिरोह सरगना लालू खटीक निवासी झालरापाटन, हिस्ट्रीशीटर हाफिजुल्ला निवासी सुसनेर मध्यप्रदेश, नंदा गुर्जर, बालसिंह, देवसिंह और रामनारायण दांगी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 देसी कट्टे, 3 देसी पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये हथियार वे कहां से लाए थे और किन लोगों को सप्लाई किए जाने थे।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 09, 2025 08:01:42
Khordha, Odisha:ଆରତୀ ମଞ୍ଜରୀ ଦାସଙ୍କ କବିତା ଗ୍ରନ୍ଥ ଲୋକାର୍ପତ ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଶ୍ରୀମତୀ ଆରତୀ ମଞ୍ଜରୀ ଦାସଙ୍କ ଦ୍ୱିତୀୟ କବିତା ସଂକଳନ ‘ଉତ୍ତରଣ’ ର ଲୋକାର୍ପଣ ଉତ୍ସବ ଖୋରଧାର ଶ୍ୟାମମାଧବ ବାସନ୍ତୀ ଦେବୀ ସ୍ମାରକୀ ପାଠାଗାର କକ୍ଷରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଅଛି । ଆଶାଚକ୍ର ପ୍ରକାଶନୀର ତତ୍ତ୍ୱାବଧାରକକବି ଓ ପ୍ରାବନ୍ଧିକ ବୈକୁଣ୍ଠନାଥ ରାଜଗୁରୁଙ୍କ ପୌରୋହିତ୍ୟରେ ଆୟୋଜିତ ଏହି উତ୍ସବରେ ସ୍ୱନାମ ଧନ୍ୟପ୍ରାବନ୍ଧିକ ଓ ସାହିତ୍ୟ ସମାଲୋଚକ ଅବସରପ୍ରାପ୍ତ ପ୍ରାଧ୍ୟାପକ ଡ଼. ଶଶାଙ୍କ ଶେଖର ରଥ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ରୂପେ ଯୋଗଦେଇ ପୁସ୍ତକଟିର ଲୋକାର୍ପଣ କରିବା ସହିତ ସାହିତ୍ୟ କିପରି ମାନବ ସମାଜରେ ପରିବର୍ତ୍ତନ କରିବାର ଶକ୍ତି ରଖେସେ ବିଷୟରେ ସାରଗର୍ଭକ ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ । ଅବସରପ୍ରାପ୍ତ ପ୍ରାଧ୍ୟାପକ ମୁଖ୍ୟ ଆଲୋଚକ ଶ୍ରୀ ଗୋପାଳକୃଷ୍ଣଦାସ ଓ ଶ୍ରୀମତୀ ଶ୍ୱେତ ପଦ୍ମାସିନୀ ମହାନ୍ତି ‘ଉତ୍ତରଣ’ କବିତା ଗ୍ରନ୍ଥର କବିତା ଗୁଡ଼ିକର ଆଙ୍ଗିକ ଓ ଆତ୍ମିକ ବିଭବଉପରେ ଆଲୋକପାତ କରିବା ସଙ୍ଗେ ସଙ୍ଗେ କବି ଶ୍ରୀମତୀ ଆରତୀ ମଞ୍ଜରୀ ଦାଶଙ୍କ ସାରସ୍ୱତ କୃତିର ବିଭିନ୍ନ ଦିଗ ଉନ୍ମୋଚନ କରିଥିଲେ । ଅନ୍ୟତମ ଅତିଥି ଶିଶୁ ସାହିତ୍ୟିକ ଗୋବିନ୍ଦ ଚନ୍ଦ୍ର ମହାରଣା ଏବଂ ବିଶିଷ୍ଟ ଗବେଷକ ସତ୍ୟବାଦୀ ବଳିୟାରସିଂହ ଖୋରଧାର ସାହିତ୍ୟିକ ସମାବେଶ ଗୁଡ଼ିକରେ ଶ୍ରୀମତୀ ଦାଶଙ୍କ ପଠିତ କବିତା ଗୁଡ଼ିକର ବୈଶିଷ୍ଟ୍ୟ ପ୍ରତିପାଦନ କରିଥିଲେ । ଶ୍ରୀମତୀ ଆରତୀ ମଞ୍ଜରୀ ଦାଶ ସ୍ୱକୀୟ ଅଭିମତ ପ୍ରକାଶ କରି ଜଣେ ନାରୀପକ୍ଷରେ ଜୀବନ ସଂଗ୍ରାମ ଭିତରେ ସାହିତ୍ୟ ସାଧନା ଅତ୍ୟନ୍ତ ଆୟାସସାଧ୍ୟ ବୋଲି ମତ ପୋଷଣ କରିଥିଲେ । ଶେଷରେ ସୁସଂଗଠିକା ଇତିଶ୍ରୀ ସାହୁ ଧନ୍ୟବାଦ ଅର୍ପଣ କରିଥିଲେ । ଦ୍ୱିତୀୟ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ ବିକ୍ରମ କେଶରୀ ଚମ୍ପତ୍ତି, ଡ଼. ନୀଳାଦ୍ରିନାଥ ଜାଗଦ୍ଦେବ ଓ ବଂଶୀଧରଦାସଙ୍କ ସଂଯୋଜନାରେ ଉପସ୍ଥିତ କବିମାନଙ୍କର ସ୍ୱଚରିତ କବିତା ପାଠୋତ୍ସବ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା ।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Oct 09, 2025 08:00:40
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-कॉंग्रेस द्वारा चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आईसीसी आब्जर्वर झारखंड विधानसभा के उप नेता राजेश कच्छप ,पीसीसी आब्जर्वर एंव पूर्व मंत्री ममता भूपेश व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रद्युमन सिंह राठौड़ आज सवाई माधोपुर पहुंचे। जहाँ उनके द्वारा सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की गई । प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुवे आईसीसी ऑब्जर्वर राजेश कच्छप ने कहा कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें सवाई माधोपुर का आब्जर्वर बनाया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री ममता भूपेश और प्रद्युमन सिंह को आब्जर्वर बनाकर भेजा गया है। संगठन सृजन अभियान के तहत वे जिले की चार विधानसभाओ व जिले के आठो ब्लाक में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे और आगामी एक सप्ताह तक जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवाल पर जबाव देते हुवे बताया कि जिलाध्यक्ष के आवेदन के लिए कोई भी मापदंड नहीं है। इसके लिए कॉंग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता आवेदन कर सकता है। वहीं चुनाव के दौरान संगठन के खिलाफ काम करने वालों की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि दावेदारी कोई भी कर सकता है, लेकिन दावेदार का चाल, चरित्र आचरण, विचार सभी को देखा जाएगा। फिलहाल कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर पैनल बनाया जाएगा। इस पैनल में भी सोशल इंजीनियरिंग को अपनाया जाएगा। आठ दिन बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना से आलाकमान को अवगत कराया जाएगा‌। जिसके बाद सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि संगठन सृजन अभियान‌ पूरे भारत में चल रहा है। राहुल गांधी और मुल्लिकार्जुन खरके द्वारा कांग्रेस के लिए नवाचार किया जा रहा है ,ताकि कॉंग्रेस को मजनुत किया जा सके और कॉंग्रेस का कार्यकर्ता अपनी बात बेबाकी से रख सके । प्रेसवार्ता के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस का कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 09, 2025 08:00:17
Nagaur, Rajasthan:नावां में बजरंग दल का 100 वां स्थापना दिवस सैकड़ों भक्तों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ बजरंग दल के 100 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार शाम शहर के पुराने बस स्टैंड पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे माहौल को भक्त रस में रंग दिया। यह कार्यक्रम बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक और प्रांत संगठन मंत्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। पहली बार नावां वासियों ने इतनी बड़ी संख्या में सड़क पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं और पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धा भाव से चौपाइयों का पाठ किया। कार्यक्रम स्थल को दूधिया रोशनी से सजाया गया था, वहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूरा वातावरण जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर अनेक संतों का सानिध्य भी प्राप्त हुआ, जिनमें महंत सिद्ध स्थान जोगामंडी धाम के योगी लक्ष्मण नाथ महाराज, गुढ़ा के धर्मेन्द्र दास महाराज, और सुरेरा धाम महामाया मंदिर के सोहनलाल मोहनपुरिया महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संतों ने भक्तों को धर्म की रक्षा और समाज में धर्म ज्योति जलाने का संदेश दिया। यह धार्मिक आयोजन विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल प्रखंड की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए। सैकड़ों नगरवासियों की उपस्थिति में यह आयोजन भक्ति, एकता और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बन गया।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Oct 09, 2025 07:52:01
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दीपिका पादुकोण के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदुस्तान में हिंदू महिलाएं हिजाब पहने बर्दाश्त नहीं, दीपिका पाकिस्तान जाए। दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.. दीपिका पादुकोण की पिक्चर है और दीपिका पादुकोण का टोटल बायकॉट होगा... हिंदू महिलाओं ने कहा दीपिका पादुकोण को बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं और लड़कियां पसंद करती हैं पर दीपिका पादुकोण ने जो हिसाब वाली हरकत की है वो बर्दाश्त नहीं दीपिका बायकॉट... अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मुश्किल है बड़ी भोपाल में महिलाओं ने दीपिका पादुकोण के खिलाफ खोला मोर्चा... दीपिका पादुकोण का टोटल बहिष्कार करेंगे... हिंदू महिलाओं ने कहा हिंदुस्तान में हिंदू महिलाएं हिजाब पहने यह बर्दाश्त नहीं है... हिसाब पहनने का दीपिका पादुकोण को इतना ही शौक है तो पाकिस्तान चली जाए... दीपिका पादुकोण मुर्दाबाद के लगे नारे...
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 09, 2025 07:51:33
Bihar:समस्तीपुर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने 2015 में पुलिस पर पथराव के एक आरोपी को 10 साल बाद न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय मोहम्मद मोबिन के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एकलाख के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के कारण 2015 में बेलारी रोड पर सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव की घटना से जुड़ा मामला है और इन्हें भी आरोपी माना गया था। इस वक्त से यह फरार थे। जिला न्यायालय की निर्गत वारंट के आधार पर मुफस्सिल थाने की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद एकलाख ने बताया कि वह गिरफ्तारी के डर से दिल्ली भाग गए थे, फिर मजदूरी कर दिल्ली से लौटकर घर आया था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। मुफस्सिल पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया और बताया गया है कि मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में हाजिर कराया जाएगा। इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस पर पथराव के आरोप में जिला न्यायालय से 10 साल के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 09, 2025 07:51:14
Jaipur, Rajasthan:तीन नए कानूनों के प्रदेश में बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर को लेकर जयपुर में छह दिवसीय प्रदर्शनी और कार्यशाला आयोजित की जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को जेईसीसी में इस कार्यशाला का उद्धाटन करेंगे। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 13 से 18 अक्टूबर तक कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं, लेकिन कई राज्यों में उनका क्रियान्वयन ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में राजस्थान में कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छह दिवसीय प्रदर्शनी और कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें कानून से जुड़े सभी महकमों पुलिस, जज, अभियोजन, बार एसोसिएशन, शिक्षा, एफएसएल, एनजीओ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। आम जनता और विद्यार्थी देख सकेंगे प्रदर्शनी ... छह दिवसीय प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए कानून से जुड़े महकमों के प्रतिनिधियों के अलावा विद्यार्थियों और आम जनता को प्रदर्शनी में बुलाया जाएगा। अलग अलग दिन और अलग अलग समय पर इनको प्रदर्शनी देखने बुलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार 11वीं और 12वीं के छात्रों के साथ कॉलेज विद्यार्थी, लॉ स्टूडेंट को बुलाया गया है। किसको क्या जिम्मेदारी दी गई है ...... कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के लिए आरपीए निदेशक आकर्षक डिजिटल ब्रोशर तैयार करवाएंगे ताकि विभागीय नोडल अधिकारी अपने सदस्यों को आमंत्रित करते समय इसे निमंत्रण पत्राों के साथ संलग्न किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट बार एसोएिस्शन और कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ बैठक कर तारीख वार प्रतिनिधियों के सूची तैयार करेंगे। प्रत्येक बार एसोसिएशन से दो-तीन प्रतिनिधि बुलाए जाएंगे। अभियोजन निदेशक, रालसा, डालसा के प्रतिनिधियों की सूची तैयार करेंगे। वहीं आने वाले न्यायिक अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराएंगे। सरस डेयरी और आरटीडीसी को फूड कोर्ट में खाने की स्टॉल लगाने के लिए कहा गया है उच्च शिक्षा विभाग तारीखवार आगंतुकों की सूची तैयार करेगा। जयपुर शहर और जयपुर के बाहर के लॉ स्टूडेंटों के विद्यार्थियाें की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। वहीं भाग लेने वाले छात्रों को डिजिटल या कागजी भागीदारी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। परिवहन आयुक्त प्रदर्शनी में आने वाले आमजन और विद्यार्थिों के लिए वाहनों की व्यवस्था करेंगे। नगर निगम सीईओ को प्रदर्शनी के दौरान स्वच्छता, एयरपोर्ट, जेईसीसी गेस्ट हाउस पर अनावश्यक होर्डिंग हटाने, अग्निशम वाहन और फोगिंग की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है जेडीए को जेईसीसी तक सड़क की मरम्मत और साफ सफाई के लिए कहा गया है। आयुक्त महिला एवं बाल विकास और डीजी सिविल राइट मानव तस्करी, बालश्रम नशीली दवाओं की रोकथा में लगे गैर सरकार संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाएंगे डीओआईटी निदेशक जिला वीडियो कांफ्रेंस रूम, पुलिस थानाें में कार्यक्रम लाइव करने के लिए कनेक्टिविटी दुरुस्त रखेंगे। जिला कलेक्टर और एसपी तय करेंगे कि सभी लोग वीसी के माध्यम से जुड़ें。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 09, 2025 07:50:43
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "...जब वे(समाजवादी पार्टी) सरकार में रहते हैं तो न उन्हें PDA याद आता है, न कांशीराम जी की जयंती और न ही पुण्यतिथि लेकिन जब वे सत्ता से बाहर हो जाते हैं तो समाजवादी पार्टी को याद आता है कि हमें संगोष्ठी करनी चाहिए। मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहती हूं कि यदि कांशीराम जी के प्रति आपका इतना ही आदर सम्मान था तो जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार थी और हमने अलीगढ़ मंडल में कासगंज नाम से एक जिला बनाया और उस जिले का नाम कांशीराम जी के नाम पर रखा गया था। समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आते ही उसका नाम क्यों बदल दिया? हमने कांशीराम जी के नाम पर अनेकों संस्थानों के नाम रखें, अनेक योजनाएं शुरू की जिसे समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया... यह उनका दोहरा चरित्र नहीं है तो क्या है? लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार थी और मान्यवर कांशीराम के आदर-सम्मान में यह स्मारक स्थल बनाया गया था तो उसी समय हमारी सरकार ने ये व्यवस्था की थी कि हम लोग यहां आने वालों से टिकट लेंगे। जिसका पैसा लखनऊ में बनाए गए स्मारक और पार्कों के रख-रखाव में इस्तेमाल किया जाएगा... लेकिन दुख की बात यह है कि वर्तमान भाजपा की सरकार से पहले यहां सपा की सरकार थी तो सपा सरकार ने उस टिकट के पैसे को दबाकर रखा... हालत बहुत जर्जर हो चुकी थी... मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखित चिट्ठी के जरिए कहा और आग्रह किया कि टिकटों के पैसे को रखरखाव पर लगाया जाए। उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेकर हमसे वादा किया कि जो भी पैसा टिकटों के जरिए आता है वह इन स्थलों के रखरखाव के लिए लगाया जाएगा इसलिए हमारी पार्टी उनकी(भाजपा सरकार) आभारी है..." 'बसपा को कमजोर करने के लिए रची गई साजिश', मायावती ने लगाए बड़े आरोप लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गुरुवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 'परिनिर्वाण दिवस' पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी को केंद्र की सत्ता तक पहुंचने से रोकने के लिए कांग्रेस, भाजपा और सपा जैसे जातिवादी दलों ने मिलकर षड्यंत्र रचा। इन दलों ने न सिर्फ राजनीतिक रूप से बसपा को कमजोर करने की कोशिश की, बल्कि दलित वोटों को बांटने के लिए बिकाऊ लोगों को खरीदकर साजिश की। मायावती ने कहा कि साल 2007 में जब उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तब इन जातिवादी पार्टियों के चेहरे बेनकाब हो गए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस, भाजपा और सपा ने मिलकर षड्यंत्र किया कि बसपा को केंद्र की सत्ता तक न पहुंचने दिया जाए। रही-सही कसर ईवीएम ने पूरी कर दी।" बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि इन दलों ने बैलेट पेपर की जगह ईवीएम का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया, जबकि चुनाव बैलेट पेपर से भी शांति और पारदर्शिता के साथ कराए जा सकते हैं। बसपा प्रमुख ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर सबसे पहले निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देश के संविधान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों का अपमान किया था। मायावती ने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस ने कभी भी डॉ. आंबेडकर और दलित समाज का सच्चा सम्मान नहीं किया। आज वही कांग्रेस नेता संविधान की कॉपी लेकर नाटकबाजी कर रहे हैं।" उन्होंने सपा पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि sपा के शासन में दलितों और पिछड़ों का उत्पीड़न हुआ। मायावती बोलीं, "सपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई थी। गुंडों और अराजक तत्वों को संरक्षण दिया गया। प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था।" उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सवाल उठाते हुए कहा, "अभी मैंने सुना कि अखिलेश यादव कह रहे थे कि अगर उनकी सरकार बनी तो कांशीराम जी के नाम पर स्मारक बनाएंगे, लेकिन जब वे सत्ता में थे तो ऐसा क्यों नहीं किया? जब सत्ता से बाहर होते हैं, तभी इन्हें बसपा के नेता और दलित समाज के संतों की याद आती है। सत्ता में आते ही सब भूल जाते हैं।" मायावती ने कहा कि बसपा की सरकार में जिन स्मारकों और संस्थानों का नाम कांशीराम जी के नाम पर रखा गया था, उन्हें सपा सरकार ने बदलने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. आंबेडकर का सपना था कि दलितों और पिछड़ों को एकजुट होकर सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में लेनी चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा, "डॉ. आंबेडकर का यह सपना मान्यवर कांशीराम जी के जीवनकाल में तो पूरा नहीं हो सका, लेकिन हमने इसे पूरा किया। हमने तीन बार गठबंधन सरकार और एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर इतिहास रचा। हमने दलितों, पिछड़ों और समानतावादी विचारधारा रखने वाले लोगों को साथ लेकर 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की नीति पर काम किया।" उन्होंने फिर से आरोप लगाया कि जब बसपा सरकार मजबूत होती गई, तब कांग्रेस और भाजपा की केंद्र सरकारों ने सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की। हम पर झूठे केस लगाए गए, ताकि बसपा का मनोबल टूट जाए। लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी और न्याय पाने के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाया。 इस मौके पर मायावती ने कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बसपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक आंदोलन है, जो समाज के दबे-कुचले वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए सतत संघर्षरत है。 उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी चाहे कितनी भी साजिशें रच लें, बसपा का आंदोलन न कभी झुका है, न झुकेगा। रैली के लिए रमाबाई अंबेडकर मैदान में बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था की गई। रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। बसपा संगठन ने करीब पांच लाख लोगों के जुटान का दावा किया है। सुरक्षा के लिए कई हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए। यह रैली सिर्फ श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखी जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top