Back
दयालपुर में पति ने दूसरी पत्नी की हत्या की; शव बागपत जंगल में फेंका, आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तारी
RKRakesh Kumar
Nov 27, 2025 18:46:47
Delhi, Delhi
उत्तर पूर्वी दयालपुर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी की दिल्ली से बागपत ले जाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी का शव एक जंगल में फेंक दिया। बाद में परिवार के साथ मिलकर कड़कड़डूमा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपित की पहचान फैसल चौधर्ी के रूप में हुई है। दयालपुर थाना ने फैसल चौधरी के खिलाफ हत्या व अपहरण समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी पत्नी 25 वर्षीय आयात का शव बागपत के जंगल से बरामद किया है। पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। आयात अपने परिवार के साथ चांदबाग क्षेत्र में रहती थीं। परिवार में माता-पिता व_three भाई व एक बहन है। आयात दिलशाद गार्डन में एक कंपनी में नौकरी करती थीं। आयात के भाई अदनान ने बताया कि 22 नवंबर को उनकी बहन नौकरी पर गई थी; आठ बजे वह रात को नहीं लौटी तो परिवार ने फोन किया तो उसने कहा उसे आफिस से घर आने में देर हो जाएगी। रात 2:48 बजे उसकी आखिरी बात उसकी mother से हुई थी। तब आयात ने पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन वह नहीं पहुंची। आरोप इसके बाद उसने फोन नहीं उठाया। तड़के परिवार के सदस्य दयालपुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करवाई। पता चला आखिरी बार आयात को खजूरी क्षेत्र के रहने वाले फैसल चौधरी के साथ देखा गया था। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की तो वह फरार मिला। परिवार ने युवती के अपहरण की आशंका जाहिर की। पुलिस ने एफआईआर में अपहरण की धारा Joड़ी। आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि फैसल पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके पिता आलम पेशे से प्रापर्टी डीलर हैं। अप्रैल 2025 को फैसल ने आयात से साकेत कोर्ट में घर वालों को बिन बताए कोर्ट में शादी की थी। शादी के बाद भी आयात अपने मायके रह रही थी। मंगलवार को आरोपित ने कड़कड़डूमा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। वहां पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। कोर्ट से दो दिन की رिमांड मिली। उसकी निशानदेही पर बुधवार को युवती का शव जंगल से बरामद किया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि आयात साथ में रहने का दबाव बना रही थी। पहली पत्नी की वजह से वह उसे घर नहीं ले पा रहा था। 22 नवंंबर को उसने अपने एक दोस्त की कार ली और आयात को झिलमिल के एक बार में लेकर गया, जहां शराब पी। इसके बाद वह बागपत लेकर चला गया, उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -आशीष मिश्रा, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 27, 2025 18:47:120
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 27, 2025 15:18:490
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 27, 2025 15:18:310
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 27, 2025 15:18:100
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 27, 2025 15:17:500
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 27, 2025 15:17:290
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 27, 2025 15:17:090
Report
VSVishnu Sharma1
FollowNov 27, 2025 15:15:400
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 27, 2025 15:15:250
Report