Back
गैस संकट बीच दिल्ली की अटल कैंटीन: सस्ते में दो वक्त का भोजन राहत
HKHARI KISHOR SAH
Mar 15, 2026 10:17:25
New Delhi, Delhi
अमेरिका और इजरायल के द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद उसका वैश्विक असर कई देशों पर पड़ रहा है. वही अब भारत में भी एलपीजी सिलेंडर कि कमी देखी जा रही है जिसको लेकर गैस एजेंसी और गैस गोदाम पर गैस लेने वाले ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली में अटल कैंटीन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जब से दिल्ली में गैस त्रासदी हुई है तब से अटल कैंटीन में खाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है.
दिल्ली सरकार के द्वारा 100 अटल कैंटीन की शुरुआत दिल्ली में की गई थी जहां इस अटल कैंटीन में ₹5 प्रति थाली भरपेट भोजन मिलता है. जब से दिल्ली में गैस की त्रासदी हुई है और लोगों के घरों में सिलेंडर बुकिंग किए जाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा ऐसे में अटल कैंटीन उनके लिए एक वरदान साबित हो रही है जहां लोग दो वक्त का भजन ₹5 देकर भरपेट खाना खा रहे हैं. अटल कैंटीन में खाना खाने पहुंचे अशोक कुमार ने बताया कि इस समय गैस नहीं मौजूद है घर में भी दिक्कत है खाना बनाने में इसलिए अटल कैंटीन में दो टाइम दोपहर में और रात्रि में खाना खाने के लिए आ जाते हैं ₹5 लगता है लेकिन हम दो बार खाना खाते हैं इसलिए ₹10 का टोकन कटवाते हैं दिल्ली सरकार के द्वारा यह चलाया गया अटल कैंटीन बहुत अच्छा है. वही राजेंद्र बताते हैं कि इस समय गैस सिलेंडर की बहुत दिक्कत चल रही है ऐसे में हम अटल कैंटीन में खाना खाने के लिए पहुंच रहे हैं दिल्ली सरकार की अटल कैंटीन की यह पहल बहुत सराहनीय है की इतना सस्ता भरपेट भोजन यहां मिलता है. इसलिए हम लोग यहां पर अभी दोपहर का और रात का खाना खाने के लिए आ रहे हैं क्योंकि घर में इस वक्त चाय बनाना भी मुश्किल हो गया है तो खाना कहां से बन पाएगा. वही अटल कैंटीन के संचालक हरीश शर्मा बताते हैं कि अटल कैंटीन सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 बजे तक खुला रहता है और शाम को 6:30 बजे से लेकर रात के 9:30 बजे तक खुला रहता है जब से देश में गैस त्रासदी हुई है दिल्ली में भी लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबे-लंबे लाइन लग रहे हैं ऐसे में अटल कैंटीन पर खाना खाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है इसलिए अटल कैंटीन में भी खाना बढ़ाकर बनाया जा रहा है खाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है इसलिए समय से पहले ही भोजन समाप्त हो जा रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaj Kishore
FollowMar 15, 2026 11:20:560
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 11:20:290
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 15, 2026 11:20:190
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 15, 2026 11:20:120
Report
MSManish Sharma
FollowMar 15, 2026 11:19:4736
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 15, 2026 11:19:2382
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 15, 2026 11:18:5621
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 15, 2026 11:18:4842
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 15, 2026 11:18:3698
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 15, 2026 11:16:5732
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 15, 2026 11:16:4535
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 15, 2026 11:15:2972
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 11:15:10118
Report
76
Report
181
Report