Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047

लोकसभा में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू, 9वीं बार पेश कर रही हैं बजट

Feb 01, 2026 07:12:18
New Delhi, Delhi

लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू हो गया है। वे लगातार नौवीं बार देश का आम बजट पेश कर रही हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बजट भाषण के दौरान सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और आम जनता को राहत देने वाले प्रस्तावों पर सबकी नजरें टिकी हैं। इस बजट में महंगाई, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम मुद्दों पर बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। संसद में बजट पेश होने के साथ ही देशभर में आर्थिक दिशा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह बजट आने वाले वित्त वर्ष की नीतियों की स्पष्ट तस्वीर पेश करेगा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Feb 01, 2026 09:50:05
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 09:49:59
Satguru, Uttar Pradesh:पनियरा।बांकी रेंज पनियरा में वन विभाग की मिली भगत से हरे पेड़ों पर धड़ल्ले से चल रही कुल्हाड़ी। विभाग मौन रूप धारण किया है और ठेकेदार रोजाना सैंकड़ों हरे भरे वेशकीमती सागौन के पेड़ों को काटकर वारा न्यारा कर रहें हैं। इस कृत्य से हरियाली तो खत्म हो ही रही है साथ-साथ जीवन दायिनी ऑक्सीजन भी खत्म हो रहा है परंतु विभाग के लोगों के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ठेकेदारों द्वारा दो-चार पेड़ों की परमिट कराकर उसके आड में सैकड़ो पेड़ काटकर मोटी रकम कमा रहे हैं ।मामला बाकी रेंज के ग्राम सभा सुचितपुर बघौना का जहां रविवार को ठेकेदार द्वारा लगभग 30 पेड़ों को काटा गया है। इस संबंध में वन क्षेत्र अधिकारी जगदंबा पाठक ने बताया कि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 01, 2026 09:48:36
Bagaha, Bihar:बगहा से आ रहीं है जहाँ चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरवलिया वृत्ति टोला गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ बिस्फोटक मिलने से अफरा तफरी मच गईं। बम की अफवाह पर पहुंची पुलिस झोला में रखे गए बिस्फोटक बरामद कर जाँच में जुटी है। लहाजा बगहा एसपी रामानंद कौशल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। दरअसल चौतरवा के अहिरवलिया गाँव निवासी नीरज राव, पिता हरिशंकर राव के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा एक झोले में रखकर विस्फोटक सामग्री फेंके जाने की घटना सामने आई है। उस वक्त घर के सभी सदस्य टीवी देख रहे थे। अचानक झोला फेंके जाने से घर में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक एक झोले में चट्टान तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले डायनामाइट बम जैसा पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रामानंद कुमार कौशल, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, प्रशिक्षु डीएसपी सह चौतरवा थानाध्यक्ष अंकित कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पुलिस ने झोले में रखी संदिग्ध सामग्री को जब्त कर अहिरवलिया स्थित जीपी नेशनल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित रखा है। सुरक्षा के लिए चौकीदार कासीम मियां और जगत नारायण यादव के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि बिस्फोटक पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने नीरज राव और रिशू राव को पूछताछ के लिए थाना पर बुलाया है। पारिजनों का कहना है कि इससे पहले भी उनके घर पर कई बार ईंट पत्थर जैसी चीजें फेंकी जा चुकी हैं। परिवार का आरोप है किगवई राजनीती में वे लगातार प्रताड़ना झेल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हरिशंकर राव पूर्व में सहारा इंडिया में एजेंट के रूप में कार्य करते थे। सहारा के डिफॉल्टर होने के बाद कई लोगों का पैसा डूब गया, जिसके चलते उन्हें और उनके परिवार को आए दिन परेशान किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र मौजूद हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। बम की जांच के लिए गोपालगंज से स्पेशल टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जब्त सामग्री किस श्रेणी की है। फिलहाल एसपी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बरामद बिस्फोटक पदार्थ बम है या नहीं यह बम निरोधक दस्ता के पहुंचने और जाँच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा लेकिन फिलहाल इलाके समेत थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा है। बाइट - रामानंद कुमार कौशल, एसपी बगहा
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 01, 2026 09:48:22
Patna, Bihar:नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में एक अहम सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह फुटेज चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल का बताया जा रहा है। फुटेज और हॉस्टल में मौजूद छात्राओं के बयान के अनुसार, 6 जनवरी को छात्रा पूरे दिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी। दिनभर कोई हलचल नहीं होने पर हॉस्टल में रह रही अन्य छात्राओं को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने छात्रा के कमरे के बाहर से कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो हॉस्टल की अन्य छात्राएं भी मौके पर इकट्ठा हो गईं। स्थिति गंभीर होती देख एक छात्रा ने दरवाजे के पास टेबल रखी और ऊपर बनी खिड़की से अंदर की ओर लगातार आवाज लगाई गई। अंदर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजे को जबरन झटका देकर खोला गया। इसके बाद छात्रा को अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद तत्काल आगे की कार्रवाई की गई。
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 01, 2026 09:48:02
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Feb 01, 2026 09:47:31
Karnaprayag, Uttarakhand:विश्व हिन्दू परिषद के सौ साल पूरे होने पर संघ द्वारा कर्णप्रयाग में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया , विराट हिंदू सम्म्मेलन में पहुचे उमा महेश्वर आश्रम के महंत ऐश्वर्य नाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया , इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल पूरे होने पर संघ इस आयोजन से धूमधाम से मना रहा है । शताब्दी समारोह को संघ द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार में आयोजित विराट हिंदू सम्म्मेलन में स्कूली बच्चों व सहित स्थानीय लोगो ने भी भाग लिया , कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया गया , विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि आज हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है । जिस तरह से जाती धर्म विशेष वाले हिंदूओ को निशाना बना रहे है उससे हिंदू उपेक्षित हो रहा है । हमारे भले ही विचार अलग हो लेकिन जब धर्म की बात आएगी तो हमे एक होना जरूरी है । बाईट / ऐश्वर्या नाथ महंत उमा माहेश्वर आश्रम बाईट / मुरलीधर चंदोला सम्भाग निरीक्षक विद्या भारती
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Feb 01, 2026 09:47:01
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के अलग अलग थानां क्षेत्र में रविवार को सुबह से अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इससे पूरे इलाके में सफेद चादर बिछ गई। ओलों के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और बेमौसम हुई तेज बरसात आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह हुई बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक बढ़ गई है तो वहीं यह ओलावृष्टि किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आई है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। कई किसानों ने बताया कि ओलों की मार से फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे पैदावार बुरी तरह प्रभावित होगी। स्थानीय किसानों के अनुसार, अचानक हुई इस ओलावृष्टि से ठंड में भी इजाफा हुआ है। बढ़ी हुई ठंड के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ने की संभावना है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 01, 2026 09:46:29
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 01, 2026 09:46:18
Sikar, Rajasthan:लोकेशन - अजीतगढ़, सीकर अजीतगढ़ में यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज सड़क पर उतरा, सरकार के फैसले पर जताया कड़ा विरोध सीकर जिले के अजीतगढ़ में यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने अजीतगढ़ क्षेत्र में रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली क्षेत्र के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर यूजीसी के नियमों के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें स्वर्ण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि यूजीसी कानून को तुरंत वापस लिया जाए। उनका कहना है कि यह कानून उनके हितों के विपरीत है और इससे उनके बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 01, 2026 09:46:02
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - केंद्रीय बजट में 2047 तक का विजन, विकास को मिलेगी रफ्तार : विधायक शंकरलाल डेचा एंकर इंट्रो - केंद्र सरकार की ओर से आज रविवार को पेश किए गए बजट को सागवाड़ा से भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा ने ऐतिहासिक बताया। विधायक डेचा ने कहा कि बजट में 2047 के विजन को देखकर पेश किया गया है। इससे देश में विकास को नई रफ्तार मिलेगी। बॉडी - विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आज जो बजट पेश किया गया है उसमें सभी वर्ग को ध्यान में रखकर दिया गया है। इसमें आम व्यक्ति, गरीब, मजदूर, महिला, किसान, विद्यार्थी के हित के लिए बजट दिया है। खासकर स्वास्थ्य के लिए विशेष घोषणाएं की है। इससे इलाज ओर दवाइयां सस्ती हुई है। इससे लोगो को राहत मिलेगी। बजट में 2047 तक के विजन को पूरा ध्यान रखा गया है। इससे हर व्यक्ति को राहत मिलेगी। बाइट - शंकरलाल डेचा विधायक सागवाड़ा
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 01, 2026 09:45:36
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top