Back
बगहा बम धमाके की अफवाह: झोले से मिला विस्फोटक, पुलिस जाँच में जुटी
IAImran Ajij
Feb 01, 2026 09:48:36
Bagaha, Bihar
बगहा से आ रहीं है जहाँ चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरवलिया वृत्ति टोला गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ बिस्फोटक मिलने से अफरा तफरी मच गईं। बम की अफवाह पर पहुंची पुलिस झोला में रखे गए बिस्फोटक बरामद कर जाँच में जुटी है। लहाजा बगहा एसपी रामानंद कौशल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। दरअसल चौतरवा के अहिरवलिया गाँव निवासी नीरज राव, पिता हरिशंकर राव के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा एक झोले में रखकर विस्फोटक सामग्री फेंके जाने की घटना सामने आई है। उस वक्त घर के सभी सदस्य टीवी देख रहे थे। अचानक झोला फेंके जाने से घर में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक एक झोले में चट्टान तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले डायनामाइट बम जैसा पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रामानंद कुमार कौशल, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, प्रशिक्षु डीएसपी सह चौतरवा थानाध्यक्ष अंकित कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पुलिस ने झोले में रखी संदिग्ध सामग्री को जब्त कर अहिरवलिया स्थित जीपी नेशनल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित रखा है। सुरक्षा के लिए चौकीदार कासीम मियां और जगत नारायण यादव के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि बिस्फोटक पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने नीरज राव और रिशू राव को पूछताछ के लिए थाना पर बुलाया है। पारिजनों का कहना है कि इससे पहले भी उनके घर पर कई बार ईंट पत्थर जैसी चीजें फेंकी जा चुकी हैं। परिवार का आरोप है किगवई राजनीती में वे लगातार प्रताड़ना झेल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हरिशंकर राव पूर्व में सहारा इंडिया में एजेंट के रूप में कार्य करते थे। सहारा के डिफॉल्टर होने के बाद कई लोगों का पैसा डूब गया, जिसके चलते उन्हें और उनके परिवार को आए दिन परेशान किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र मौजूद हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। बम की जांच के लिए गोपालगंज से स्पेशल टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जब्त सामग्री किस श्रेणी की है। फिलहाल एसपी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बरामद बिस्फोटक पदार्थ बम है या नहीं यह बम निरोधक दस्ता के पहुंचने और जाँच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा लेकिन फिलहाल इलाके समेत थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा है। बाइट - रामानंद कुमार कौशल, एसपी बगहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowFeb 01, 2026 11:04:140
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 01, 2026 11:03:390
Report
APAmbarish Pandey
FollowFeb 01, 2026 11:03:190
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 01, 2026 11:03:070
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 01, 2026 11:02:350
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 01, 2026 11:02:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 01, 2026 11:01:580
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 01, 2026 11:01:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 01, 2026 11:01:200
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 01, 2026 11:00:59New Delhi, Delhi:आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता की बजट पर बातचीत।
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 01, 2026 11:00:450
Report
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 01, 2026 10:55:280
Report
0
Report