केशव पुरम इलाके से 50 लाख का ड्राइफ्रूट्स हुआ चोरी, 12 घंटे के अंदर माल के साथ आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के केशवपुरम से एक मामला आया, जहां बताया गया कि व्यक्ति की गाड़ी में 50 लाख का ड्राइफ्रूट्स था और पीड़ित का कहना है कि काफ़ी खोजबीन के बाद पता लगा, उनकी गाड़ी आदर्श नगर इलाके मे है, वहां पहुँचने के बाद पता चला न ही ड्राइवर है न ही उनका माल है। उसके बाद तुरंत सुचना पुलिस को दी गई, वहीं केशव पुरम SHO राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम को गठित किया और 12 घंटे के अंदर केस को वर्कआउट करते हुए 100% माल के रिकवरी के साथ आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
