Back
दिल्ली की बदरपुर-गौतमपुरी में चाकूबाजी: एक की मौत, एक घायल; चार गिरफ्तार
HKHARI KISHOR SAH
Feb 06, 2026 07:49:48
New Delhi, Delhi
दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके के गौतमपुरी में बीती रात चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. मृतक की पहचान अरुण के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में जीजा और साला थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं और बदरपुर गौतमपुरी में भी चाकूबाजी की यह घटना सामने आई है. दोस्ती-घरों के बीच हुई कहा-सुनी के बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे अरुण की मौत हो गई और शिवम घायल है. पड़ोसियों ने बताया कि घटना बीती रात लगभग 10:00 बजे की है. घटना के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, फिर लोग ऑटो से अस्पताल ले गए, रास्ते में ही अरुण की मौत हो गई. घायल शिवम अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. मृतक के परिजनों का कहना है कि अरुण और अमर के बीच गाड़ी के शीशे तोड़ने को लेकर कहा-सुनी हुई थी, जिसके बाद करीब 5–6 बदमाशों ने हमला कर दिया. इस पूरे मामले में दक्षिण-पूर्व के डीसीपी ने बताया कि गौतमपुरी के इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमर, विक्की और दो नाबालिग के रूप में हुई है. सभी आरोपी गौतमपुरी के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने धारा 103(1) (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 06, 2026 09:34:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:34:100
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 06, 2026 09:33:550
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:32:040
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:31:280
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 06, 2026 09:21:310
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:21:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:20:47Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--फ़िल्म घुसखोर पण्डित को लेकर संत समाज में भारी विरोध है।फिल्म को बैन करने की मांग वृंदावन के साधु संत समाज द्वारा की गई है।
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 06, 2026 09:20:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:20:15Noida, Uttar Pradesh:इंसानों की तरह नाचता है ये रोबोट
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 09:20:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:19:39Noida, Uttar Pradesh:साड़ी में की जबरदस्त स्कीइंग
0
Report