Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

दिल्ली पुलिस ने 4 साल से फरार साइबर अपराधी को नोएडा से गिरफ्तार किया

RKRaj Kumar Bhati
Nov 03, 2025 06:51:38
Delhi, Delhi
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की कार्रवाई — 4 साल से फरार साइबर अपराधी गिरफ्तार!\n\nदिल्ली क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल (ISC) ने एक खतरनाक साइबर अपराधी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सुमित कुमार (28 वर्ष), जो पिछले 4 साल से फरार था, को नोएडा के सेक्टर-128 से गिरफ्तार किया गया है। सुमित पर POCSO और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह नाबालिग लड़की को हैकिंग, ब्लैकमेल और अश्लील तस्वीरों के जरिए वसूली के आरोप में वांछित था।\n\nपुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 2020 में दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को फेसबुक पर जाल में फंसाया। उसने पहले लड़की के ट्यूटर का अकाउंट हैक किया, फिर फिशिंग लिंक भेजकर उसका अकाउंट हैक किया और अश्लील तस्वीरें साझा करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद उसने पीड़िता के पिता से भी पैसों की मांग की और धमकी दी कि अगर रकम नहीं मिली तो तस्वीरें वायरल कर देगा।\n\nसुमित को पहले गिरफ्तार किया गया था लेकिन 2021 में जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। मार्च 2024 में कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था।\n\nक्राइम ब्रांच की टीम ने महीनों की तकनीकी और मानवीय खुफिया मेहनत के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और नोएडा के साहपुर गांव स्थित वाइन शॉप से दबोच लिया।\n\nपुलिस पूछताछ में सुमित ने खुलासा किया कि वह बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है और फरारी के दौरान नोएडा की एक आईटी कंपनी में हाउसकीपिंग सुपरवाइज़र के रूप में काम कर रहा था। आरोपी ने यह भी कबूला कि वह लड़कियों को फिशिंग लिंक भेजकर उनके सोशल मीडिया अकाउंट हैक करता था और अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करके आसान पैसा कमाने की कोशिश करता था।\n\nदिल्ली पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन शोषण के मामलों पर एक बड़ी कार्रवाई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Nov 03, 2025 13:49:44
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रपति विधानसभा की विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के 25 सालों के सफर के बारे में जो बातें कही हैं वह बताती हैं कि उत्तराखंड का संघर्ष कैसा रहा है। मानव संधारणा के अनुसार उत्तराखंड में 25 साल के सफर के दौरान संघर्ष और विकास के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राष्ट्रपति द्वारा समान नागरिक संहिता कानून लागू करने को लेकर सरकार को बधाई देने और विधानसभा के सदस्यों की सराहना करने के मामले में कहा कि उत्तराखंड की जनता से 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने यह वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून बनाया जाएगा। जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और प्रदेश सरकार ने भी समान नागरिक संहिता कानून बनाया और आज प्रदेश में वह लागू है
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 03, 2025 13:49:34
Noida, Uttar Pradesh:फरीदाबाद: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश का कैमरे पर कबूलनामा। हरियाणा में अपराध करने वाले बदमाश अपराध से कर रहे तौबा। एल्विश यादव के घर पर फ़ायरिंग करने वाले दो बदमाशों की युवाओं से अपील। चंद पैसों के लालच में अपनी जिन्दगीं ना करें उनके तरह ख़राब। कैमरे पर हाथ जोड़ते नजर आए बदमाश। 17 अगस्त की सुबह गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर की फायरिंग। एक बदमाश ने हाथ जोड़कर बताई पूरी घटना। कहा विदेश में बैठे एक बदमाश के संपर्क में आकर की थी एल्विश यादव के घर पर फायरिंग। कहा रुपयों का लालच देकर करवाई थी फायरिंग। पुलिस ने अदालत में किया पेश, अदालत के आदेश पर दोनों बदमाश आदित्य और गौरव को भेजा जेल।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 03, 2025 13:49:17
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के लेरूवा गांव में एयरफोर्स का एक रिटायर जवान बिजली के हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ गया है। साथ में वह एक बड़ा सा बैनर भी लिए हुए हैं। बताया जाता है कि लेरुआ गांव का रहने वाला अनिल कुमार एयर फोर्स से रिटायर जवान है। लेकिन तकनीकी कारणों से पिछले कई सालों से उसे पेंशन नहीं मिल रहा है। पेंशन के लिए वह पिछले कई सालों से विभिन्न कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसके पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। साथ ही कई अन्य तरह के सेवा से संबंधित लाभ से भी वह वंचित है। जिसको लेकर वह कई बार अपनी मांग रख चुका है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर अंतत: वह अपने गांव के बिजली के हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ गया है। सूचना पर रोहतास के एसपी रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं तथा टावर पर चढ़े अनिल कुमार को नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फिलहाल अभी भी वह टावर पर चढ़ा हुआ है। बता दे की कुछ साल पहले अनिल कुमार के बड़े भाई जो रेलवे में इंजीनियर थे, उनकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही वह काफी परेशान रह रहा है।
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Nov 03, 2025 13:49:02
Banka, Bihar:आज बांका में दो विधान सभा ,अमरपुर एवं गौरैया विधानसभा मैं सीएम नीतीश कुमार ने किया जनसभा को संबोधित. हजारों की संख्या पहुंचे महिला एवं पुरुष समर्थक. बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में बांका जिले के सभी पांच विधानसभा सीटों पर आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियों एवं गठबंधन के स्टार प्रचारक अपने अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार प्रसार तेज कर दिए है . इसी कड़ी में सोमवार को अमरपुर एवं धोरैया विधानसभा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार अमरपुर से जयंतराज एवं धोरीया से मनीष कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बिहार का चहुमुखी विकास हुआ है एवं उन्होंने लोगों से जन समर्थन की अपील की. सभा में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही.
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Nov 03, 2025 13:48:50
Panchkula, Haryana:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस पर आयोजित उत्सव के समापन समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत समापन समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन पिछले तीन दिन पूरे प्रदेश में हरियाणा दिवस की रही धूम - मुख्यमंत्री 1 तारीख को हरियाणा दिवस उत्सव का महामहिम राज्यपाल ने किया शुभारम्भ इस बार 15 नवंबर से शुरू होने वाला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 5 दिसंबर तक चलेगा 2 दिन बाद प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का भी प्रकाश पर्व सभी पर्वों की सबको अग्रिम रूप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - मुख्यमंत्री 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का कुरुक्षेत्र में होगा आयोजन तीन दिनों तक चले हरियाणा दिवस उत्सव में अपने राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास यात्रा को न केवल देखा बल्कि महसूस भी किया विद्यार्थियों ने नवाचार और तकनीकी प्रदर्शनियों के जरिए राज्य के भविष्य की झलक दिखाई आज यहां सम्मानित होने वाले कलाकारों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं इन 59 वर्षों में प्रदेश ने विपन्नता से संपन्नता और बदहाली से खुशहाली की अनेक मंजिलें की तय कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का आभार जिनकी प्रतिभा और परिश्रम से हरियाणा खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी वर्ष 1966 में प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी के साधन थे नाम मात्र अब हर गांव पक्की सड़क से जुड़ा हरियाणा ऑटोमोबाइल, आईटी और अन्य उद्योगों का है बड़ा केंद्र प्रदेश में अनेक विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान खुले,जहां दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी आते हैं पढ़ने खेलों में भी हमारे युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम किया है रोशन हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है - मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम हरियाणा को इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंक्लूसिव ग्रोथ की तरफ ले जा रहे हैं
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Nov 03, 2025 13:48:25
Noida, Uttar Pradesh:अररिया जिले में पुल निर्माण की लापरवाहियों पर एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं. सिकटी विधानसभा क्षेत्र के बकरा नदी पर पड़रिया में बना पुल धंसने की घटना अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अब फारबिसगंज प्रखंड को सांसद प्रदीप कुमार सिंह के पैतृक गांव कौआचार से जोड़ने वाला पुल भी खतरे में आ गया है. बताया जा रहा है कि परमान नदी पर बने इस पुल का बीच का पाया अचानक धंस गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है. यह पुल वर्ष 2019 में करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया था. पुल निर्माण में गंभीर अनियमितताएं हुई थीं, जिसकी वजह से कुछ ही वर्षों में इसकी हालत जर्जर हो गई. इस घटना ने विभागीय अधिकारियों और सरकार को बिहार विधानसभा चुनाव के बीच परेशानी में डाल दिया है. इससे पहले 18 जून 2024 को सिकटी प्रखंड के पड़रिया में बकरा नदी पर बन रहा 12 करोड़ रुपये का पुल भी धंस गया था. दोनों पुलों का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, अररिया द्वारा ही कराया गया था. जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक़ पुल के धंसने की जानकारी पहले ही विभाग को मिल गई थी. इस संबंध में 30 अक्टूबर 2025 को विभाग को पत्र भेजा गया था. आज स्थिति को देखते हुए डीएम और एसपी को भी बताया गया है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. साथ ही इस पूल को बनाने वाले संवेदक की पांच वर्ष की गारंटी अवधि समाप्त हो चुकी है, फिर भी पुल की आयु और निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने के विभाग ने आदेश दिया है . विभागीय आदेश के तहत दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीण कार्य विभाग अररिया अनियमितता का बड़ा नाम बन गया है. यह अब दिखने लगा है कि इस विभाग में काम की निगरानी और गुणवत्ता भगवान भरोसे है. सिकटी के पड़रिया में बकरा नदी पर निर्माणाधीन 12 करोड़ रुपये का पुल हो या कौआचार जाने वाली कविलाशा पुल इन दोनों पुलों के संवेदक भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इन दोनों पुलों के निर्माण कराने वाला विभाग अररिया ग्रामीण कार्य विभाग हीं है. इस पुल को बनाने के लिए 4.15 करोड़ रुपया का एस्टीमेट हुआ था और निर्माण में 3.80 करोड़ लगे थे. इस पुल की लम्बाई 129 मीटर थी.
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 03, 2025 13:48:11
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 03, 2025 13:47:34
Khordha, Odisha:ଜୀ ସାର୍ଥକର ମେଗା ଧାରାବାହିକ ‘ତୁ ଖରା ମୁଁ ଛାଇ’ ସଫଳତାର ସହ ପହଞ୍ଚିଲା ୯୦୦ତମ ଏପିସୋଡରେ ଲୋକପ୍ରିୟ ଓଡିଆ ଚ୍ୟାନେଲ ଜୀ ସାର୍ଥକରେ ସଫଳତାର ସହିତ ଆଗେଇ ଚାଲିଥିବା ଓ ଦର୍ଶକଙ୍କ ଅଜସ୍ର ଭଲ ପାଇବା ସାଉଁଟିଥିବା ଆଉ ଏକ ଧାରାବାହିକ ‘ତୁ ଖରା ମୁଁ ଛାଇ’ ପହଞ୍ଚିଛି ୯୦୦ତମ ଏପିସୋଡରେ । ସୋମବାରରୁ ଶନିବାର ରାତି ୮:୩୦ ରେ ପ୍ରସାରିତ ଭିନ୍ନ ଧାରଣର ଏହି ଧାରାବାହିକର କାହାଣୀର ଅଢେଇ ବର୍ଷ ତଳେ ଦୁଇ ମୁଖ୍ୟ ଚରିତ୍ର ଏଜେ ଓ ମାନିନୀଙ୍କୁ ନେଇ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିଲା । ଗତ ଡ଼ିସେମ୍ବର ମାସରୁ କାହାଣୀରେ ଆସିଥିଲା ନୂଁ ମୋଡ଼ ଯେଉଁଥିରେ ଏଜେ ଓ ମାନିନୀ ମୃତ୍ଯୁ ପରେ ଜନ୍ମ ନେଇଛନ୍ତି абି ଓ ମାନି ରୂପରେ। ଆରମ୍ଭରୁ ଦୁଇ ଜଣ ପୂର୍ବ ଜନ୍ମର ଜୀବନ ସାଥି ବୋଲି ଜାଣି ପାରୁନଥିଲେ الهدفେ ସମୟକ୍ରମେ ଦୁଇ ଜଣ ପୁଣି ପରସ୍ପରକୁ ଭଲ ପାଇଛନ୍ତି । କାହାଣୀରେ ଖଳନାୟକ ରୂପରେ ଆସିଛି ରାଘବ ଯିଏ ଅଭିର ବଡ଼ ଭିଣୋଇ କିନ୍ତୁ ତାର ଲକ୍ଷ୍ୟ ହେଉଛି ନିଜ ଶଳାର ସମସ୍ତ ଧନ ସମ୍ପତ୍ତି । ସେଥିପାଇଁ ଅଭି ଓ ମାନିର ବାହାଘର ପାଇଁ ସାଜିଛି କଣ୍ଟା ହେଲେ ସବୁ ଚକ୍ରାନ୍ତ କୁ କାଟି ଦୁଇ ଜଣ ସାଜିଛନ୍ତି ଜୀବନ ସାଥି ଓ ଧରାପଡ଼ି ଯାଇଛି ରାଘବର ର ସମ୍ପତ୍ତି ପାଇଁ ସମସ୍ତ ଖେଳ । ତେବେ ସହଜ ନଥିଲା ଏହି ଯାତ୍ରା ଓ ଆଗକୁ ଆହୁରି କଠିନ ହୋଇଛି ସେମାନଙ୍କ ଜୀବନ ଯାତ୍ରା, କାରଣ ରଞ୍ଜିତ ରୂପରେ ପୁଣି ଫେରିଛି ରାଘବ ଓ ପୁଣି ନିଜ ଚକ୍ରାନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି । ଏମିତି ସବୁ ପ୍ରଶ୍ନର ଉତ୍ତର ମିଳିବ ‘ତୁ ଖରା ମୁଁ ଛାଇ’ର ଆଗକୁ ଆସୁଥିବା ବିଭିନ୍ନ ଏପିସୋଡରେ । ପୂର୍ବରୁ ଜୀ ସାର୍ଥକର ପ୍ରତିଟି ମେଗା ଧାରାବାହିକୁ ମିଳିଛି ଦର୍ଶକଙ୍କ ଆଦୃତି । ଏଥରବି ‘ତୁ ଖରା ମୁଁ ଛାଇ’ରେ ନୂତନ ପିଢିର ଜୀବନ ଭିତରେ ଆସୁଥିବା ରାଗରୁଷା,ମାନ ଅଭିମାନ, ଷଡଯନ୍ତ୍ର ଓ ଭଲପାଇବା ନେଇ କାହାଣୀ ଆଧାରିତ। ତେଣୁ କାହାଣୀରେ ଆସୁଥିବା ପରିବର୍ତନ ଆମ ଦର୍ଶକଙ୍କୁ ଏକ ନୂତନ ଅନୁଭବ ଦେବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଜୀ-ସାର୍ଥକର ଚିଫ୍ ଚ୍ୟାନେଲ୍ ଅଫିସର ରାହୁଲ ରାଓ ।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 03, 2025 13:47:17
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर 66 स्थित मार्क हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही। गंभीर हालत के मरीजों की जान से खिलवाड़। हॉस्पिटल में दोबारा फटी ऑक्सीजन की पाइप लाइन। कल भी ऑक्सीजन की पाइप लाइन फटी थी। लाइन फटने के दौरान एक 70 वर्षीय मरीज की मौत हुई थी। आज दोबारा से लाइन फटने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की जान खतरे में। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कल से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से जाँच करने का दावा किया गया था। सूत्रों के मुताबिक़ हॉस्पिटल तय मानको पर नहीं चल रहा है। नक्शा पास प्राधिकरण से नहीं कराया। फ़ायर NOC पर संस्य बना हुआ है। हॉस्पिटल के उपकरणों पर भी सवाल उठे। सभी मरीजों को पास के अस्पताल में कराया जा रहा स्विफ्ट। स्वास्थ्य विभाग व फायर डिपार्टमेंट की कार्य प्रणाली पर उठ रहे बड़े सवाल?
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Nov 03, 2025 13:47:04
Hajipur, Bihar:वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय मैदान मे कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया और लोगो से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमारी को जिताने की अपील की।खड़गे ने कहा कि यह चुनाव जीतना बेहद जरूरी है लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि गठबंधन में दो ही सीट जिले में मिला है।वहीं सभा मे मौजूद लोगों को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान खड़गे ने लोगों को इस चुनाव की महत्ता को समझाया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया ताकि भाजपा को किसी भी प्रकार का फायदा न पहुंचे इस अवसर पर खड़गे ने लोगों को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए बिहार मे कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाये जाने की अपील की जिससे आने वाले समय मे बिहार मे रहने वाले लोगों का समुचित विकास संभव हो सकें।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Nov 03, 2025 13:46:41
Danapur, Bihar:दानापुर में लालू प्रसाद यादव ka रोड शो, महागठबंधन के समर्थन में जनसैलाब दानापुर से बड़ी खबर है — आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशी रीतीलाल यादव के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान सड़क किनारे और छतों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों ने फूलों की बारिश कर लालू प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया। रोड शो में दीघा विधानसभा की प्रत्याशी दिव्या गौतम भी मौजूद रहीं। जगह-जगह लालू यादव के स्वागत में नारे गूंजते रहे रोड शो के दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार महागठबंधन भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा और तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी जी की रैली में लोग बुलाए जाते हैं, लेकिन हमारे रोड शो में जनता खुद उमड़ पड़ती है — यही असली जन समर्थन है।” दानापुर की सड़कों पर आज लालू यादव का पुराना जादू एक बार फिर देखने को मिला — समर्थकों में उत्साह और जोश चरम पर रहा।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Nov 03, 2025 13:46:31
Jhunjhunu, Rajasthan:जोधपुर में फलोदी क्षेत्र के रिडमलसर में भारत माला एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में झुंझुनूं जिले 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। गाड़ी में 5 युवक सवार थे, जो कि सभी आपस में दोस्त थे और चिड़ावा में अलग-अलग ट्रैवल कंपनियों में काम करते थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा बोलेरो की तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा कर गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान में स्लीपर बसों की हड़ताल के चलते छुट्टी मना रहे ट्रैवल कंपनियों में काम करने वाले चिड़ावा के 5 दोस्तों ने सांवरिया सेठ-जैसलमेर संगीत5 अन्य जगहों पर घूमने का प्रोग्राम बनाया था। रविवार दोपहर सब दोस्त चिड़ावा से एक बोलेरो गाड़ी से जैसलमेर के लिए रवाना हुए थे। झुंझुनू जिले के घरड़ाना कलां निवासी अमित राव पुत्र राजेंद्र राव, चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी वार्ड नं. 10 निवासी रोहित नायक पुत्र राधेश्याम नायक और लोहिया स्कूल के पास रहने वाले अक्षय स्वामी पुत्र मामराज की इस हादसे में मौत हो गई। चौधरी कॉलोनी वार्ड नं. 14 निवासी शुभम पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जोधपुर में चल रहा है। झुंझुनू जिले का ही लोयल निवासी अंकित कुमार पुत्र कुरडाराम निवासी लोयल इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Nov 03, 2025 13:45:52
Chandigarh, Chandigarh:ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵਲੋਂ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਤੀ ਵਰਤੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਸਬੰਧੀ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਲਿਆ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ וੜਿੰਗ ਤੋਂ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ 6 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਤਲਬ ਰਿਟਰਨਿੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਤੋਂ ਵੀ 4 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਰਿਪੋਰਟ ਤਲਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 3 ਨਵੰਬਰ: ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵਲੋਂ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਚੋਣ ਜਲਸੇ ਦੌਰਾਨ ਮਰਹੂਮ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਤੀ ਵਰਤੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸਰਦਾਰ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜ੍ਹੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਰਾਹੀਂ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਇਕਾਈ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਲੁਧಿಯಾಗਿਆਣਾ ਤੋਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਰੰਗ ਅਤੇ ਨਸਲ ਅਧਾਰਤ ਟਿੱਪਣੀ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਮਰਹੂਮ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਦਲਿਤ ਆਗੂ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਤੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਲੈਂਦਿਆਂ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੂੰ 6 ਨਵੰਬਰ 2025 ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ਤੇ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਰਿਟਰਨਿੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ 4 ਨਵੰਬਰ 2025 ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ਤੇ ਪੇਸ਼ ਹੋ ਕੇ ਰਿਪੋਰਟ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ。
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 03, 2025 13:45:18
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर नोएडा सेक्टर 66 स्थित मार्क हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही। गंभीर हालत के मरीजों की जान से खिलवाड़ हॉस्पिटल में दोबारा फटी ऑक्सीजन की पाइप लाइन। कल भी ऑक्सीजन की पाइप लाइन फटी थी लाइन फटने के दौरान एक 70 वर्षीय मरीज़ की मौत हुई थी आज दोबारा से लाइन फटने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की जान खतरे में जिला स्वास्थ्य विभाग ने कल से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से जाँच करने का दावा किया गया था सूत्रों के मुताबिक हॉस्पिटल तय मानकों पर नहीं चल रहा है। नक़्शा पास प्राधिकरण से नहीं कराया। फ़ायर NOC पर संस्य बना हुआ है हॉस्पिटल के उपकरणों पर भी सवाल खड़े हुए। सभी मरीजों को पास के अस्पताल में कराया जा रहा स्विफ्ट स्वास्थ्य विभाग व फायर डिपार्टमेंट की कार्य प्रणाली पर उठ रहे बड़े सवाल??
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 13:40:33
Patna, Bihar:

पटना, बिहार से बड़ी राजनीतिक अपडेट सामने आई है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में चुनावी माहौल गठबंधन के पक्ष में है और प्रचार अभियान बेहद मजबूत तरीके से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन इस चुनाव में स्पष्ट जीत दर्ज करेगा। लालू यादव ने स्थानीय नेताओं के काम की सराहना करते हुए कहा कि वे जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं और लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को हर वर्ग का साथ मिल रहा है और जनता बदलाव के मूड में है। लालू यादव के इस बयान से महागठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, जबकि राजनीतिक हलकों में इस बयान पर चर्चा तेज हो गई है।

0
comment0
Report
Advertisement
Back to top