Back
दिल्ली निगम ने मुस्तफाबाद में अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण तेज किया
RKRakesh Kumar
Feb 02, 2026 13:03:42
New Delhi, Delhi
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के शिव विहार तिराहे से मुखिया मार्केट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम ने मौके पर बुलडोजर चलाकर सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
इस कार्रवाई को लेकर मुस्तफाबाद विधानसभा से विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से यह मार्ग अतिक्रमण की वजह से संकरा हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, जो सड़क चौड़ीकरण के कार्य में सबसे बड़ी बाधा बन रहा था.
मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार, सड़क चौड़ी होने से न सिर्फ यातायात व्यवस्था सुचारु होगी बल्कि क्षेत्र में जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी.
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि जनहित में की जा रही है ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।
स्थानीय लोगों का कहना है और मार्केट एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह चौहान ने कहा कि बिना नोटिस दिए यह कार्रवाई की गई है लोगों में विधायक के प्रति निराशा दिखाई दे रही है
निगम की इस कार्रवाई के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम तेज़ी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिल्ली नगर निगम ने साफ किया है कि आगे भी जहां-जहां विकास कार्यों में अतिक्रमण बाधा बनेगा, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 17:00:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 15, 2026 16:46:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 16:46:470
Report