नेशनल हाईवे पर कैश पेमेंट होगा बंद, 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर बदलाव
1 अप्रैल से देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और केवल फास्टैग या डिजिटल माध्यम से ही टोल वसूला जाएगा। सरकार का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और पारदर्शिता बढ़ाना है। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं होगा, उनसे दोगुना शुल्क वसूला जा सकता है। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से समय रहते फास्टैग अपडेट कराने की अपील की है। इस फैसले से ट्रैफिक जाम कम होने और ईंधन की बचत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|