Back
सांस के साथ ट्यूमर ट्रैकिंग: इंद्रप्रस्थ अपोलो का नया रेडियो सर्जरी सिस्टम
HKHARI KISHOR SAH
Feb 24, 2026 11:16:23
New Delhi, Delhi
कैंसर इलाज में नई तकनीक,अब सांस के साथ भी ट्रैक होगा ट्यूमर,ट्यूमर के उपचार में जगी नई संभावना
अपोलो ने शुरू किया उन्नत रेडियो सर्जरी सिस्टम वेरिएन एज
कैंसर उपचार में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल ने एक और अहम पहल की है अपोलो ने हाइपरआर्क टेक्नोलॉजी से युक्त उन्नत रेडियो सर्जरी सिस्टम वेरिएन एज को अपनाया है जो जटिल और शरीर के कठिन हिस्सों में स्थित ट्यूमर के उपचार को अधिक सटीक और सुरक्षित बनाती है. इस प्रणाली के माध्यम से वास्तविक समय में ट्यूमर की ट्रैकिंग और सब-मिलीमीटर सटीकता प्रदान करती है जिससे कम दुष्प्रभाव के साथ तेज,सुरक्षित और अधिक प्रभावी उपचार संभव हो पाता है इससे ट्यूमर के आसपास के स्वस्थ उत्तकों को न्यूनतम नुकसान पहुंचता है इसकी विशेषता यह है कि यह सांस के दौरान ट्यूमर की हलचल को ट्रैक कर उपचार की सटीकता बनाए रखती है.
इस तकनीक में डीप इंस्पिरेशन ब्रीथ-होल्ड जैसी उन्नत मोशन मैनेजमेंट सुविधा शामिल है जो विशेष रूप से बाएं स्तन कैंसर के मरीजों में हृदय को रेडिएशन से बचाने में मददगार है इसके अलावा पेट,लीवर,फेफड़े, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और जेनिटोयूरिनरी ट्यूमर के इलाज में भी या बेहतर इमेजिंग और सटीकता प्रदान करती है. वही इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने बताया कि इस वेरियन एज की खासियत यह भी है कि यह एक ही सत्र में कई मेटास्टेसिस का उपचार कर सकता है जिससे कुल इलाज का समय पारंपरिक LINAC या SRS उपचार की तुलना में एक तिहाई तक कम हो सकता है रेडिएशन बीम और ट्रीटमेंट काऊच की समन्वित गति निरंतर और सटीक विकिरण सुनिश्चित करती है जिससे मरीज को कम असुविधा होती है. वही नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर जी.के जाधव ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म छोटे से लेकर बड़े और जटिल ट्यूमर तक के उपचार में नई संभावनाएं खोलता है इसी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर सपना मनोचा वर्मा ने बताया कि यह तकनीक सांस के दौरान भी ट्यूमर की स्थिति के अनुसार रेडिएशन भी को स्वतः समायोजित करती है जिससे स्वास्थ्य उत्तकों को बेहतर सुरक्षा होती है और मरीजों को कम दुष्प्रभाव के साथ तेज रिकवरी मिलता है इनके अलावा वरिष्ठ सलाहकार डॉ. रॉबिन खोसा ने कहा कि हाइपरआर्क तकनीक सब मिली-मीटर सटीकता के साथ रेडिएशन देने में सक्षम है जिससे कई ब्रायन मेटास्टेसिस जैसे जटिल मामलों का भी अधिक सुरक्षित उपचार संभव है.
वही इस कार्यक्रम में अस्पताल के रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग के अन्य वरिष्ठ डॉक्टर मनो भदोरिया, डॉक्टर आदिति अग्रवाल,डॉक्टर देवाशीष त्रिपाठी भी उपस्थित थे डॉक्टरों का कहना है कि वेरिएंट एज सिस्टम विशेष रूप से उन ट्यूमर के उपचार में प्रभावी है जो शरीर के संवेदनशील या कठिन हिस्सों में स्थित होते हैं बेहतर इमेजिंग और उच्च सटीकता के कारण चिकित्सक जरूरत पड़ने पर अधिक रेडिएशन डोज सुरक्षित रूप से दे सकते हैं जिसे इलाज की सफलता दर बढ़ाने और सामान्य उत्तकों पर दुष्प्रभाव कम होने की संभावना रहती है इस नई तकनीक के साथ आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों के संयोजन के जरिए कैंसर देखभाल में उत्कृष्ट की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 24, 2026 12:37:24Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर प्रतिक्रिया
0
Report
1
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 12:34:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 24, 2026 12:33:590
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 24, 2026 12:33:400
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 24, 2026 12:33:140
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 24, 2026 12:32:540
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 24, 2026 12:32:36Noida, Uttar Pradesh:जयपुर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची विधानसभा
विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे का किया स्वागत
राजे ने पक्ष और विपक्ष के विधायकों से बातचीत की
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 24, 2026 12:32:220
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 24, 2026 12:31:590
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 24, 2026 12:31:470
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 24, 2026 12:30:400
Report