राहुल गांधी पर बड़ी खबर, विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएगी सरकार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने संसद और सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं। सरकार इस मामले में विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने की तैयारी कर रही है। रिजिजू ने कहा कि संसद की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। वहीं कांग्रेस ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर संसद में जोरदार हंगामा होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|