Back
होलिका दहन के शुभ मुहूर्त: 3 मार्च शाम 6:22 से 8:50 बजे, भद्रा-रहित
HKHARI KISHOR SAH
Mar 02, 2026 07:05:24
New Delhi, Delhi
Anchor : हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहारों में से एक होली है,जिसे रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और इस बार होलिका दहन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है कई पंचांग में 2 मार्च को होलिका दहन की तिथि तय की गई है तो किसी पंचांग में 3 मार्च को होलिका दहन की तिथि तय की गई है ऐसे में लोगों में भ्रम देखा जा रहा है कि आखिरकार वह होलिका दहन 2 मार्च को करें या 3 मार्च को क्योंकि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है और इस बार भद्रा का वास है इसलिए यह असमंजस की स्थिति देखी जा रही है.
Vo : वही होलिका जलाने की तिथि के भ्रम को देखते हुए टीम दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर के महंत पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत से बात किया तो उन्होंने होलिका दहन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार होलिका दहन को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति देखी जा रही है उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि होलिका दहन भद्रारहित प्रदोष फाल्गुन पूर्णिमा में किया जाता है इस बार 2 मार्च को पूर्णिमा के शुरू होते ही भद्रा भी लग जा रहा है और ऐसी स्थिति में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता. वहीं अगले दिन उदय वापनी तिथि को देखते हुए पूर्णिमा तिथि है और 3 मार्च के शाम में 6:22 से शुरू होकर 8:50 तक होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त होगा. इस बार चंद्र ग्रहण भी है जो दोपहर 3:20 से शुरू होकर भारत में 6:57 तक रहेगा तो वही दिल्ली में शाम 6:21 तक रहेगा. इसलिए शाम 6:22 से 8:50 तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा. और अगले दिन 4 मार्च को रंग खेला जा सकता है. इस दिन होलिका दहन करते समय लोगों को लकड़ी और गोबर के उपले होलिका दहन में विसर्जित करने चाहिए ऐसा करना शुभ माना जाता है वही जिनकी नई शादी हुई रहती है उन्हें प्राचीन नियमों के अनुसार पहली होली ससुराल में नहीं खेलनी चाहिए और उन्हें अपने मायके चले जाना चाहिए.
one to one
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 02, 2026 08:45:210
Report
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 02, 2026 08:36:330
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 02, 2026 08:35:420
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 02, 2026 08:35:280
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 02, 2026 08:35:130
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 02, 2026 08:35:040
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 08:34:390
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 02, 2026 08:34:310
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 02, 2026 08:34:190
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 02, 2026 08:34:010
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 02, 2026 08:33:540
Report
SBSantosh Bhagat
FollowMar 02, 2026 08:33:380
Report
