icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110036
Nasim AhmedNasim AhmedFollow10 Jun 2025, 08:07 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बहराइच में गन्ने के खेत से युवक की लाश, प्रेम प्रसंग हत्या का आरोप

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. गन्ने के खेत में मिली युवक की लाश, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप, खबर बहराइच से है, जहां थाना दरगाह क्षेत्र के डीहा गांव निवासी संजय (26) का शव कोतवाली देहात के नदौना गांव के पास संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा मिला. मृतक नदौना गांव में अपनी बहन की ससुराल आया था, लेकिन रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई. मृतक की लाश गन्ने के खेत से बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया, परिजनों ने इसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग में संजय की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जाँच में जुटी है.
0
0
Report

नालंदा के मंदिर में परिवार की मंजूरी के बाद प्रेमी-प्रेमिका की शादी, क्या हुआ

Pariaunna, Bihar:एंकर:नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में प्यार को आखिरकार परिवार की मंजूरी मिल गई और एक प्रेम कहानी शादी के मुकाम तक पहुंच गई। लहेरी थाना क्षेत्र में उस वक्त लोगों की भीड़ जुट गई जब एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। खास बात यह रही कि न बैंड-बाजा था, न बारात और न ही कोई भव्य आयोजन, सिर्फ चुटकी भर सिंदूर ने दोनों को हमेशा के लिए एक-दूसरे का बना दिया। दरअसल, मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का रहने वाला एक युवक बिहारशरीफ के मेहरपर मोहल्ले में किराये पर रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सिपाह गांव की एक छात्रा से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब डेढ़ से दो वर्षों से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर छात्रा को अपने परिवार की नाराजगी और डांट-फटकार का सामना करना पड़ा। इससे आहत होकर वह घर छोड़कर निकल गई और अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया। छात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंतित युवक उसे लेकर सीधे लहेरी थाना पहुंच गया। थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत और समझाने-बुझाने का दौर चला। इस दौरान छात्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। परिजनों ने भी उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बेटी की खुशी को देखते हुए परिजनों ने इस रिश्ते को अपनी सहमति दे दी। परिवार की रजामंदी मिलते ही दोनों मुरारपुर मोहल्ले स्थित देवी स्थान मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। युवक ने मंदिर में अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी बना लिया। शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी युवक के घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि युवक और युवती स्वयं को बालिग बता रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद विवाह संपन्न हुआ।
0
0
Report

62 आवेदन, 47 मौके पर निपटे; मंत्री श्रवण कुमार ने पारदर्शिता पर जोर

Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण पिपराही प्रखंड के मेसौढ़ा पंचायत में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने 'सहयोग शिविर' का निरीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। शिविर में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 47 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहयोग शिविर के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने सरकार की उपब्धियों को गिनाया। बाइट .. श्रवण कुमार , मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

गौरीकुण्ड नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:स्लग: अज्ञात शव बरामद रिपोर्ट: भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान : गौरीकुण्ड 17 जून 2026 एंकर: रुद्रप्रयाग जनपद के गौरीकुंड क्षेत्र में नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को दुर्गम क्षेत्र से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वीओ: आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर एक घोड़ा संचालक ने सूचना दी कि गौरीकुण्ड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम ने कोतवाली सोनप्रयाग को जानकारी दी और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति नदी किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। टीम ने आवश्यक सावधानियां बरतते हुए शव को स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम क्षेत्र से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव मिलने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

झारखंड में कुव्यवस्था पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सरकार पर हमला

Khunti, Jharkhand:झारखंड में व्याप्त कुव्यवस्था व विकास व सुशासन मुद्दे पर झारखंड सरकार के विरुद्ध केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने हमला बोला है। उन्होंने सरकार के कृत्यों पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कह कि झारखण्ड सरकार हर मायने में फेल है। बिजली को ही उदाहरण लें लिया जाए जो कि अति आवश्यकता के रुप में आता है। 16-16 घंटा बिजली गुल रहती है। विकास कहाँ है। ये बात लोकनृत्य के संरक्षण और संवर्धन मामले में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार हेतु चयनित बुटन देवी को सम्मानित करने पहुँचने के क्रम में संजय सेठ ने कही। श्री सेठ ने कहा कि सड़क बिजली पानी मूलभूत सुविधाओं को भी सरकार वंचित करके रख दिया है। विद्यालय है पर सड़क विहिन। केंद्र सरकार की पेयजल आपूर्ति योजना भी फेल है। जबकि बिहार में अच्छा कार्य हुआ है। विकास कार्य पर झारखंड सरकार फेल है। इसे विकास का काम मोदी जी से सिखना चाहिए。
0
0
Report

नारायणपुर में डीजल संकट ने किसानों की खेती बिगाड़ दी

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में पिछले 1 महीने से पेट्रोल डीजल की किल्ल्त से आम जनता परेशान है सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है जून माह मे किसान खेती कार्य के जुट जाते है लेकिन डीजल नहीं मिलने के कारण खेतों के कार्य अधर में लटके हुए हैं वहीं डीजल के लिए किसान लगातार जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं किसान 10 से 70 किलोमीटर की दूरी से डीजल के लिए लगातार जिला मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं कोई दो दिन चक्कर काट रहा है तो कोई तीन दिन वहीं लंबी लाइनें तक लगाने के बाद डीजल महज ₹2000 का मिल रहा है जिससे किसानों के कार्य भी पूरे नहीं हो पा रहे है जिसको लेकर किसानों में काफी नाराजगी देखी जा रही है वही पेट्रोल पम्प मे डीजल कि गाड़ी देखते ही लम्बी लाइने लग गई है डीजल कि किल्ल्त कब दूर होंगी ओर खेती कार्य अच्छे से होगा ये चिंता किसानों को सत्ता रही है बाइट 01 किसान बाइट 02 किसान
0
0
Report
Advertisement

NEET तैयारी पर CM का बयान, UCC पारित होने की स्थिति

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल NEET एग्जाम की तैयारी को लेकर सीएम का बयान NEET को लेकर हमारी सरकार भारत सरकार के साथ लगातार सहयोग में है और सारे प्रबंध कर रहे हैं जिसमें किसी कारण से भी दोबारा ऐसे नौबत ना आए जो बीते समय हुई थी 11:00 बजे से जो बच्चे आएंगे उनके रोल नंबर उनका वेरिफिकेशन ऐसे कई काम करेंगे हमने निर्देश जारी किए हैं जहाँ शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र आते हैं महानगरों में बड़े फोर्स लगाएंगे रिफ्रेशमेंट का भी सेंटर चालू करने का हमने कहा है पीने का पानी अच्छा हो और सभी इंतजाम हो जिनके अभिभावक है उनके लिए भी वहां इंतजाम किए जाए बच्चों के एग्जाम सही तरीके से हो जाए इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं UCC को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान UCC को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं महान काल चाहेंगे तो इसी सत्र में पारित होगा विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान विधानसभा के सत्र में हमारी सरकार के द्वारा कई विषयों को लेकर हम आएंगे इसमें से एक सौभाग्य से कॉमन सिविल कोड की तरफ हम बढ़ रहे हैं महाकाल चाहेंगे तो इसी सत्र में पारित होगा
0
0
Report

मदरसों में आधार आधारित बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू, फर्जीवाड़े पर रोक

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मदरसों में गड़बड़ियों के शिकायतों के बाद आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति लागू करने का निर्णय लिया. महाराजगंज के दारुल उलूम फैजी मोहम्मदी मदरसे का वास्तविक सत्यापन किया गया जिसमें लगभग 550 छात्रों और 14 शिक्षकों के बीच 5 एकड़ परिसर है. सत्यापन में पाया गया कि सभी शिक्षक समय पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस देकर कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं. मदरसे के प्रिंसिपल ने कहा कि 2025 से बायोमैट्रिक अटेंडेंस शुरू हो रहा है और इससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी. सरकार के इस फैसले का मदरसे के शिक्षकों ने स्वागत किया है.
0
0
Report
Advertisement

घासीदास नगर में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, तीन घायल; पुलिस एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के जामुल में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है घासीदास नगर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसके बाद चाकू चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है दरअसल पीछले दिनों आरोपी पक्ष द्वारा साहू परिवार की स्कूटी में आग लगने की घटना हुई थी जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जेल से बाहर आने के बाद आरोपी पक्ष ने रंजिश के चलते दोबारा विवाद किया पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले शाम के समय उनके साथ मारपीट हुई थी इसके बाद रात करीब 8 बजे आरोपी पक्ष अपने साथ अन्य लोगों को लेकर पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया इस दौरान चाकू से हमला किया गया और कई लोगों के साथ मारपीट की गई पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी आरती साहू तीन माह की गर्भवती है और आरोपियों ने उसके पेट में लात मारी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई महिला ने आरोप लगाया कि अंशु साहू, दीनू साहू और उनके परिजनों ने उसके बेटे, दामाद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया. सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरी ने बताया कि घासीदास नगर में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई है शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
0
Report

जामुल में नशे में धुत मालवाहक चालक ने बुजुर्ग को रौंदा, CCTV से खुलासा

Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है जहां एक नशे में धुत माल वाहक के चालक ने सड़क पर चल रहे एक बुजुर्ग को बेरहमी से रौंद दिया टक्कर इतनी भयानक थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. ​वी/ओ- पूरी घटना का एक विचलित करने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग बिल्कुल अपनी साइड में जा रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया बुजुर्ग व्यक्ति अपनी साइड से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार माल वाहक उनकी तरहतेजी से आते हुए बुजुर्ग को अपने साथ घसीटते हुए ले गई और बुजुर्ग की मौके पट ही मौत हो गई पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जामुल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

बाराबंकी में एक करोड़ के जेवरात से भरा बैग ले उड़े चोर,कार का शीशा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

NNitinFollow8m ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित संगरीला फैमिली रेस्टोरेंट की पार्किंग में देर रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम देते हुए कार का शीशा तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र निवासी इकराम खान, जो वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं, कल रात अपने परिवार के साथ बहराइच में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में रात करीब नौ बजे उन्होंने लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित शंग्रीला फैमिली रेस्टोरेंट पर भोजन करने के लिए अपनी कार पार्किंग में खड़ी की और परिवार के साथ अंदर चले गए। करीब एक घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा तो कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। कार के अंदर रखा बैग गायब था, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित इकराम खान ने बताया कि लखनऊ स्थित उनके घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से परिवार के सभी कीमती जेवरात अपने साथ लेकर चल रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि कार में महिलाओं के मौजूद होने और उनके पास सामान होने के कारण चोरों को कीमती वस्तुओं की जानकारी हो गई होगी। घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस रेस्टोरेंट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस पुलिस ने सुनील हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन लाइसेंसी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow9m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के अंतर्गत हुए सुनील हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मुरसान और थाना सासनी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। इस मामले में एक आरोपी अजय सिंह को पुलिस पहले ही (14 जून को) गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बीती 14 जून 2026 को अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के ग्राम असरोई निवासी विकास कुमार ने थाना मुरसान पर सूचना दी थी कि उसके भाई सुनील को उसके तीन साथी घर से बुलाकर ले गए और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस तहरीर के आधार पर मुरसान थाने में मु0अ0सं0 145/26 धारा- 103(1)/3(5) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ​पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। ​गठित टीमों ने ग्राउंड इंटेलिजेंस, टेक्निकल सर्विलांस और अन्य स्रोतों से मिले इनपुट के आधार पर आज (17 जून 2026 को) आरोपी चंदन पुत्र ओमवीर सिंह (निवासी ग्राम रहना, थाना हाथरस गेट) को सासनी क्षेत्र के सुसायत कलॉ मोड़ के पास से दबोच लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है।
0
0
Report

Rkm प्लांट के कर्मचारी हड़ताल पर,,कोयला सप्लाई रोड को किया जाम, कोल लोडेड सैकड़ों ट्रक खड़े हुए,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow9m ago
Sipahimuda, Chhattisgarh:Rkm प्लांट के कर्मचारियों ने हड़ताल किया है,,नाराज कर्मचारियों ने कोयला सप्लाई रोड को जाम किया है,,Rkm प्लांट के लिए कोयला लेजाने वाले ट्रक का रास्ता रोका गया है,, जहां सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर बैठे हैं,, भूविस्थापित कर्मचारी वेतन वृद्धि एवं प्लांट में स्थाई नौकरी को लेकर प्रदर्शन कर हैं,, 414 कर्मचारी कर रहे हैं धरना प्रदर्शन,, भुवीस्थापित कर्मचारियों का आरोप है कि प्लांट द्वारा उन्हें ठेका कंपनी के अंदर रखा गया है,,,जो कभी जमीन मालिक थे अब वे ठेका श्रमिक बनकर रह गए हैं,, जब भी उनके द्वारा मांग की जाती है तो उन्हें प्रताड़ना कर नौकरी से निकाल दिया जाता है,,प्लांट भुवीस्थापितों का शोषण कर रहा है,,कर्मचारियों का कहना है उन्होंने आर पार की लड़ाई का मन बनाया है,,
0
0
Report

हाथरस में पिस्टल लहराकर रौब गालिब करना पड़ा भारी, वायरल VIDEO पर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow9m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस। सोशल मीडिया पर रील और रौब के चक्कर में हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ हाथरस पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। कार में बैठकर सार्वजनिक रूप से पिस्टल लहराने वाले एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद, थाना हाथरस गेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 16 जून 2026 को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक व्यक्ति कार के भीतर बैठकर, एक आइसक्रीम की दुकान के पास खुलेआम पिस्टल लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। सार्वजनिक स्थान पर अवैध असलहे का इस तरह प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना हाथरस गेट पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना और तकनीकी माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की। ​कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी मंजीत पुत्र श्री अरविन्द चौधरी (निवासी: विवेकानंद नगर, मुंशी गजाधर सिंह मार्ग, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस) को गिरफ्तार कर लिया। ​पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वायरल हो रहा यह वीडियो करीब दस दिन पुराना यानी दिनांक 06 जून 2026 का है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी मंजीत से अवैध असलहे के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top